होम / एक्सप्लेनर / जिस सुरंग पर टिकी थीं पूरे देश की निगाहें, उसके बारे में कितना जानते हैं आप?

जिस सुरंग पर टिकी थीं पूरे देश की निगाहें, उसके बारे में कितना जानते हैं आप?

उत्तराखंड स्थित उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल चार धाम प्रोजेक्ट का हिस्सा है. इस सुरंग को बनाने का काम 2018 में शुरू हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

उत्तराखंड की उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल (Uttarkashi Silkyara Tunnel) पिछले कुछ दिनों से लगातार खबरों में बनी हुई थी. 17 दिनों तक इस सुरंग में 41 मजदूर फंसे रहे और पूरा देश उनकी सलामती की दुआ करता रहा. 28 नवंबर को देशवासियों की दुआ कबूल हुई और सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया. गौरतलब है कि दीपावली वाले दिन सिलक्यारा टनल में काम करते हुए मजदूर लैंडस्लाइड की वजह से अंदर ही फंस गए थे. उन्हें बाहर निकालने के लिए अत्याधुनिक मशीनों का इस्तेमाल किया गया, लेकिन मशीनों ने कामयाबी से पहले ही दम तोड़ दिया. फिर रैट माइनर्स ने बचाव अभियान को उसके अंजाम तक पहुंचाया.

2018 में शुरू हुआ था काम
उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल का निर्माण कार्य 2018 में शुरू हुआ था. 853 करोड़ की लागत से बन रही यह टनल चारधाम के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा में 4.531 किमी लंबी दो लेन और दो दिशा वाली सुरंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है. इस सुरंग के अस्तित्व में आने से गंगोत्री और यमुनोत्री धाम जाना काफी आसान हो जाएगा. क्योंकि इससे दोनों धामों के बीच की दूरी करीब 26 किलीमीटर कम हो जाएगी.  

ये भी पढ़ें - शेयरों में आए उछाल की बदौलत फिर Top 20 में पहुंचे Gautam Adani!

मिलेगी बेहतर कनेक्टिविटी 
मेसर्स राष्ट्रीय राजमार्ग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) चार धाम प्रोजेक्ट पर कार्य कर रही है. मार्च 2018 को प्रोजेक्ट के कार्यान्वयन के लिए 1383 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई थी. इसी के तहत उत्तरकाशी सिलक्यारा टनल का निर्माण किया जा रहा है. पूरी तरह तैयार होने पर यह टनल हर मौसम में कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, इसलिए तीर्थ यात्रियों को सुरंग से काफी फायदा पहुंचेगा. साथ ही मौसम की मार से रद्द होने वालीं यात्राओं में भी कमी आएगी, जिससे उत्तराखंड सरकार के आर्थिक नुकसान का आंकड़ा भी कम होगा. 

कब तक होगा काम पूरा?
मेसर्स NHIDCL ने 2018 को मेसर्स नवयुग इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड के साथ EPC ( Engineering, Procurement, Construction) मोड पर 853.79 करोड़ रुपए का अग्रीमेंट किया था. इस प्रोजेक्ट को 8 जुलाई 2022 तक पूरा होने था, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया. सिलक्यारा टनल की कुल लम्बाई 4531 मीटर है, जिसमें से 4060 मीटर यानी 90 प्रतिशत लंबाई का कार्य पूरा हो चुका है और 477 मीटर लंबाई के लिए खुदाई का काम चल रहा था, जब ये हादसा हुआ. इस प्रोजेक्ट की नई डेडलाइन 14 मई 2024 रखी गई थी, लेकिन अब इसमें इजाफा होने की पूरी संभावना है. अभी ये भी स्पष्ट नहीं है कि सुरंग का काम दोबारा कब से शुरू होगा. बता दें कि चार धाम हाईवे प्रोजेक्ट में 2 मुख्य सुरंग आती हैं. पहली सिलक्यारा में बन रही है और दूसरी चंबा में है, जो 400 मीटर लंबी है. इसके अलावा, रेलवे और हाइड्रो पावर के लिए भी कुछ सुरंगों का निर्माण चल रहा है. साथ ही हाइड्रो प्रोजेक्ट के लिए भी सुरंगों का निर्माण चालू है.   


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

9 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

6 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

7 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

7 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

14 hours ago