होम / कोर्ट कचहरी / Intel India के पूर्व कंट्री हेड Avtar Saini के बारे में आई ये बुरी खबर

Intel India के पूर्व कंट्री हेड Avtar Saini के बारे में आई ये बुरी खबर

अवतार सैनी को साइकिलिंग का बेहद शौक था. वे अक्सर अपने दोस्तों के साथ साइकिलिंग पर जाया करते थे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इंटेल इंडिया (Intel India) के पूर्व कंट्री हेड अवतार सैनी (Avtar Saini) के बारे में एक बुरी खबर सामने आई है. सैनी की सड़क हादसे में मौत हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 68 वर्षीय अवतार सैनी नवी मुंबई के नेरुल इलाके में पाम बीच रोड पर अपने दोस्तों के साथ साइकिलिंग कर रहे थे. तभी पीछे आ रही एक तेज रफ्तार कैब ने उन्हें टक्कर मार दी. यह दुर्घटना बुधवार सुबह लगभग 5:50 बजे के आसपास हुई. 

आरोपी दबोचा गया 
अवतार सैनी की साइकिल कैब के अगले पहिए में फंस गई थी. घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर ने वहां से भागने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी कोशिश को नाकाम कर दिया. हादसे में सैनी को गंभीर चोटें आईं थीं. उनके साथी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी कैब चालक के खिलाफ FIR दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मुंबई में अकेले रहते थे 
जानकारी के अनुसार, अवतार NRI थे और मुंबई के चेंबूर में अकेले रहते थे. उनका बेटा और बेटी अमेरिका में रहते हैं. उनकी पत्नी का कुछ साल पहले निधन हो गया था. अपने पिता के निधन की खबर मिलते ही बेटा और बेटी भारत के लिए निकल दिए हैं. अवतार सैनी ने 22 सालों तक इंटेल इंडिया में काम किया था. वह कंपनी के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा रहे. उन्होंने इंटेल 386 और 486 माइक्रोप्रोसेसर पर काम किया था. इसके अलावा, उन्होंने कंपनी के पेंटियम प्रोसेसर का डिजाइन तैयार करने में अहम भूमिका निभाई थी. सैनी ने जनवरी 2024 में इंटेल छोड़ दी थी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

58 minutes ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

25 minutes ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

46 minutes ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

4 hours ago

IMA और Abbott ने शुरू किया इंडियन इम्यूनाइजेशन वीक, फ्लू वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने पर जोर

इस अभियान के तहत स्वास्थ्य पेशेवरों को टीका लगाने से जुड़े व्यावहारिक दिशा-निर्देश भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इनमें खास तौर पर यह जानकारी शामिल है कि बुखार या किसी बीमारी से ठीक होने के दौरान या उसके बाद टीकाकरण कब कराया जा सकता है.

32 minutes ago