✕

होम / बिजनेस / 10 रुपए से कम के इन 10 शेयरों ने दिखाया दम, क्या आपके पास है कोई?

10 रुपए से कम के इन 10 शेयरों ने दिखाया दम, क्या आपके पास है कोई?

पेनी स्टॉक्स में निश्चित तौर पर जोखिम ज्यादा रहता है, लेकिन कम कीमत के चलते यह लोगों को आकर्षित भी करते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में कब कौनसा शेयर आसमान पर पहुंच जाए और कब कौनसा शेयर आसमान से जमीन पर आ जाए नहीं कहा जा सकता. मार्केट हर दिन कुछ न कुछ सरप्राइज देता रहता है. हालांकि, पर्याप्त रिसर्च और समझदारी से किया गया निवेश प्रॉफिट भी कमाकर देता है. यहां हम आपको 10 रुपए से कम कीमत वाले ऐसे 10 शेयरों के बारे में बता रहे हैं, जो अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

पहला नाम है Sarveshwar Foods
Penny Stocks की इस लिस्ट में पहला नाम है Sarveshwar Foods का. 1890 में स्थापित इस कंपनी का शेयर आज यानी 17 मई को भले ही गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, लेकिन इसका इस साल अब तक का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. फिलहाल 9.45 रुपए के भाव पर मिल रहा कंपनी क स्टॉक बीते 5 दिनों में करीब 12% और 2024 में अब तक 61.54% का शानदार रिटर्न दे चुका है. इसी तरह, Bhandari Hosiery Exports ने शेयर ने इस साल अब तक 24.22% का रिटर्न दिया है. आज भी यह बढ़त के साथ 7.95 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

5 दिनों में 20.26% का रिटर्न
Mittal Life Style का शेयर कल 1.75 रुपए में उपलब्ध है. आज इसमें करीब 3 प्रतिशत का उछाल आया है और पिछले 5 सत्रों में यह 12.90% चढ़ा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इस कंपनी का मार्केट कैप 50.31 करोड़ रुपए है. नोएडा की कंपनी FCS Software Solutions के शेयर आज ग्रीन लाइन पकड़कर कारोबार कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इसमें करीब 3% की तेजी आ चुकी थी. 3.90 रुपए के भाव वाले इस शेयर ने पिछले छह महीने में 36.84% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, 1991 में स्थापित Prakash Steelage Limited का शेयर आज दोपहर 1 बजे तक करीब 5 प्रतिशत की उछाल के साथ 9.20 रुपए पर पहुंच गया था. पिछले 5 दिनों में इसने 20.26% का रिटर्न दिया है. हालांकि, इस साल अब तक इसमें 8.91% की गिरावट भी देखने को मिली है. 

निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान
इस लिस्ट में अगला नाम है Sunshine Capital Ltd. दिल्ली की इस कंपनी ने अपने निवेशकों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी है. 3.62 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर ने इस साल अब तक 194.31% का शानदार रिटर्न दिया है और बीते 5 कारोबारी सत्रों में भी इसका रिकॉर्ड अच्छा है. Empower India के शेयर में आज भले ही नरमी का रुख है, लेकिन 2024 में अब तक यानी जनवरी से लेकर 17 मई तक इसने 45.40% का रिटर्न दिया है. Rhetan TMT Ltd. गुजरात की एक स्टील कंस्ट्रक्शन कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 1,027.17 करोड़ रुपए है. इसका शेयर इस साल अब तक 36.57% का रिटर्न दे चुका है. हालांकि, इसकी कीमत 10 रुपए से बढ़कर अब 13.63 रुपए हो चुकी है. 

अब ग्रीन लाइन पर लौटे
Debock Industries के शेयर पिछले 5 दिनों से हरे निशान पर दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान इन्होंने करीब 4 प्रतिशत का उछाल देखा है. Diligent Media Corporation के शेयर का भी यही हाल है. 4.25 रुपए की कीमत वाला ये स्टॉक आज तेजी के साथ कारोबार कर रहा है और बीते 5 सत्रों में इसने 4.94% का रिटर्न दिया है. BW हिंदी यह स्पष्ट करना चाहता है कि यहां बताए गए शेयरों का जिक्र लेवल जानकारी के लिए किया गया है. इसे निवेश की सलाह के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए.   

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

41 minutes ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

1 hour ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

1 hour ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

2 hours ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

2 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

1 hour ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

27 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

41 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

3 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

1 hour ago