✕

होम / बिजनेस / इतने प्रतिशत तक गिर सकता है Vodafone Idea का शेयर, आपने तो नहीं लगाया है पैसा?

इतने प्रतिशत तक गिर सकता है Vodafone Idea का शेयर, आपने तो नहीं लगाया है पैसा?

एक घरेलू ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि वोडाफोन आइडिया के शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर आज यानी शुक्रवार को भले ही बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हों, लेकिन इनमें करीब 25 प्रतिशत तक की गिरावट की आशंका जताई जा रही है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने अपनी हालिया रिपोर्ट में अनुमान जताया है कि Voda-Idea के शेयर मौजूदा स्तर से लुढ़क सकते हैं. इसके साथ ही ब्रोकरेज फर्म ने स्टॉक बेचने की सलाह दी है. 

कंपनी का घाटा बढ़ा
ब्रोकरेज फर्म का यह अनुमान ऐसे समय में सामने आया है जब वोडाफोन आइडिया का शुद्ध घाटा मार्च तिमाही में बढ़कर 7,674 करोड़ रुपए पहुंच गया है. इसके पहले के वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 6,418.9 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था. हालांकि, कंपनी का रिवेन्यु मार्च तिमाही में मामूली बढ़त के साथ 10,606 करोड़ रुपए रहा है. कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कंपनी के वित्तीय परिणामों से पहले जारी अपने रिपोर्ट में कहा था कि वोडाफोन आइडिया का शेयर एक जोखिम भरा दांव दिखाई दे रहा है. 

कब बेहतर हो सकती है स्थिति?
ब्रोकरेज फर्म ने कहा था कि सरकारी की तरफ से अतिरिक्त राहत मिलने, प्रतियोगिता में कमी आने और सब्सक्राइबर्स की घटती संख्या पर रोक लगने के बाद ही वोडा-आइडिया के लिए चीजें बेहतर हो सकती हैं. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि वोडाफोन आइडिया को हालिया फंडिंग से बाजार में टिके रहने में मदद मिलेगी, लेकिन फिलहाल सब्सक्राइबर्स की संख्या में बढ़ोतरी का अनुमान कम है. कोटक ने कंपनी के शेयर पर 'Sell' रेटिंग बरकरार रखते हुए इसका टार्गेट प्राइज 10 रुपए तय किया है. 

हाई रिस्क-हाई रिवॉर्ड
फर्म के अनुसार, हमारे आउटलुक एनालिसिस में वोडाफोन आइडिया एक हाई रिस्क-हाई रिवॉर्ड वाला शेयर साबित हुआ है. तेजी के मामले में यह 23 रुपए तक जा सकता है, जबकि गिरावट की स्थिति में इसके 7 रुपए तक जाने की भी आशंका है. हालांकि इसकी फेयर वैल्यू हमने 10 रुपए आंकी है. कंपनी के शेयर आज एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 13.30 रुपए पर कारोबार कर रहे हैं. पिछले 5 दिनों में ये शेयर 5.98% चढ़ा है जबकि इस साल अब तक इसमें 21.76% की गिरावट भी आई है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

48 minutes ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

1 hour ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

1 hour ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

2 hours ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

2 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

1 hour ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

34 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

48 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

3 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

1 hour ago