होम / पर्सनल फाइनेंस / ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता कार लोन, 10 लाख रुपये के लोन पर इतनी बनेगी EMI

ये बैंक दे रहे हैं सबसे सस्ता कार लोन, 10 लाख रुपये के लोन पर इतनी बनेगी EMI

HDFC, Union Bank Of India, SBI, PNB, Indian Bank, Canara Bank, ICICI सहित कई बैंक कम ब्याज दर पर कार लोन दे रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, इस खबर में हम आपको ये जानकारी देंगे कि कौन-सा बैंक सबसे सस्ता कार लोन ऑफर कर रहा है. तो चलिए जानते हैं अगर आप इन बैंक से 4 साल के लिए 10 लाख रुपये का लोन आप लेते हैं, तो आपको कितनी ईएमआई चुकानी पड़ेगी?  

कार की चाहत रखने वालों को ये बैंक दे रहे अच्छा ऑफर
हर किसी की चाहत होती है कि उनके पास कार हो और आज के समय में कार खरीदना कोई बड़ी बात भी नहीं है, क्योकि मार्किट में कई कंपनियां कार के साथ लोन की सुविधा भी दे रही है. अगर आपके पास पूरे पैसे नहीं है, तो मामूली रकम के साथ भी आप लोन पर कार ले सकते हैं, बशर्ते आपको हर महीने एक किस्त (EMI) चुकानी होगी. कई बैंक भी चार साल के लिए 10 लाख रुपये के लोन पर सस्ती दरों में कार लोन दे रहे हैं, जिनमें एचडीएफसी (HDFC) यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB) , इंडियन बैंक (Indian Bank) , केनरा बैंक (Canara Bank), बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB), आईसीआईसीआई (ICICI) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) शामिल हैं. 

10 लाख के लोन पर इतनी बनेगी किस्त
1. एचडीएफसी बैंक में अगर आप कार लोन के लिए आवेदन करते हैं, तो इसमें आपको 4 साल के टाइम पीरियड पर 9.40 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन मिलेगा. इसमें आपको हर महीने 24,881 रुपये की किस्त देनी होगी.

2. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 4 साल के पीरियड के लिए 10 लाख रुपये के कार लोन पर 8.70 प्रतिशत तक ब्याज ले रहा है. इसमें आपकी किस्त 24,656 रुपये बनेगी. 

3. बैंक ऑफ बड़ौदा में 10 लाख रुपये के कार लोन पर 4 साल के टाइम पीरियड के लिए 8.90 प्रतिशत है, इसमें आपकी किस्त 24,632 रुपये बनेगी. 

4. ICICI बैंक भी 4 साल के टाइम पीरियड के लिए 10 लाख के कार लोन की सुविधा 9.10 प्रतिशत का ब्याज लेता है. इसमें आपको 24,745 रुपये किस्त चुकानी होगी.

5. एक्सिस बैंक 4 साल के लिए 10 लाख रुपये के लोन पर आपको 9.30 प्रतिशत की ब्याज दर पर लोन दे रहा है. इसमें आपकी किस्त 24,835 बनेगी. 

6. वहीं, स्टेट बैंक के साथ पीएनबी, इंडियन और केनरा बैंक में भी 4 साल के लिए 8.75 प्रतिशत की ब्याज दर के लिए लोन की सुविधा ऑफर की जा रही है. इसमें आपको हर महीने 24,587 रुपये किस्त चुकानी होगी.

इसे भी पढ़ें-सरकारी नौकरी नहीं, यूट्यूबर या शेयर बाजार के जरिये पैसा कमाना चाहता है आज का युवा, जानते हैं क्यों?

कार लोन के फायदे
अगर आपको कार लोन मिलता है, तो एकदम से आपकी जेब पर बोझ नहीं पड़ता है. आप हर महीने धीरे धीरे करके कार की रकम को चुका सकते है. बैंक एकमुश्त कंपनी को आपकी गाड़ी की कीमत चुकता कर देता है और जो रकम बैंक ने चुकता की है वो आपका लोन है. इस पर बैंक ब्याज लेता है, लेकिन आपकी वित्तीय स्थिति को खराब होने से बचाता है. अगर आपके पास पैसे नहीं है लेकिन गाड़ी लेनी है, तो भी बैंक कार लोन आपके लिए मददगार होता है. भारत में 99 प्रतिशत गाड़िया हमेशा लोन पर ही ली जाती हैं. धीरे धीरे करके लोग ईएमआई के जरिये इसकी रकम का भुगतान करते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

बैंक ऑफ बड़ौदा का bob PAL लॉन्च, शेयर और म्यूचुअल फंड गिरवी रखकर 5 करोड़ तक की क्रेडिट लिमिट

इस सुविधा के तहत ग्राहक अपने निवेश को बेचे बिना निजी या कारोबारी जरूरतों के लिए फंड का इस्तेमाल कर सकेंगे.

1 day ago

बॉन्ड और एफडी के बाद पैसाबाजार का MF में प्रवेश, ₹10 से डेली SIP की शुरुआत

अनियमित आय वाले लोगों के लिए रोजाना छोटी रकम निवेश करने का विकल्प; पिछले साल बॉन्ड और एफडी के बाद कंपनी ने बढ़ाया निवेश उत्पादों का दायरा

4 days ago

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

5 days ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

5 days ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

5 days ago


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

3 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

3 hours ago