होम / टेक / अब पूरी तरह से गायब हुआ Twitter, Elon Musk ने बदला वेबसाइट का एड्रेस

अब पूरी तरह से गायब हुआ Twitter, Elon Musk ने बदला वेबसाइट का एड्रेस

एलन मस्क ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter का नाम और लोगो बदलने के साथ ही अब इसका वेब एड्रेस भी बदल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एलन मस्क (Elon Musk) ने अब ट्विटर की पहचान को पूरी तरह खत्म कर दिया है. ऐसे में अब आप भी एक्स को ट्विटर बोलने की आदत भूल जाइए, क्योंकि अब माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter के नाम, लोगो (Logo) के साथ उसका URL एड्रेस भी बदल चुका है. दरअसल, ट्विटर का नाम और लोगो तो एलन मस्क पहले ही बदल चुके हैं, लेकिन शुक्रवार यानी 17 मई से अब इसका URL भी नया (x.com) हो गया है.

मस्क ने एक्स पर पोस्ट के जरिए दी जानकारी
ट्विटर (अब X) की वेबसाइट में बड़ा बदलाव हुआ है. एलन मस्क लगातार इस प्लेटफॉर्म में बदलाव कर रहे थे. वहीं, अब इसकी वेबसाइट का यूआरएल एड्रेस बदल गया है. अब ट्विटर डॉट कॉम (Twitter.com) की जगह एक्स डॉट कॉम (X.com) लिखा नजर आ रहा है. इसे लेकर एलन मस्क ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट से पोस्ट किया है. उन्होंने लिखा है कि अब पूरा कोर सिस्टम एक्स डॉट कॉम पर होगा. यह दिखाता है कि मस्क ने ट्विटर से लगभग पूरी तरह पीछा छुड़ा लिया है.

44 अरब डॉलर में खरीदा था ट्विटर
एलन मस्क ने अक्टूबर 2022 को ट्विटर का अधिग्रहण किया था और 23 जुलाई 2023 को इसका नाम बदलकर एक्स कर दिया था. हालांकि एक्स अभी तक ट्विटर डॉट कॉम यूआरएल पर ही चल रहा था और अब भी लोग इसे ट्विटर के नाम से बुलाते हैं. एलन मस्क ने इसे 44 अरब डॉलर में खरीदा था.  

X में बदलाव पर क्या बोली कंपनी?
अपनी वेबसाइट के एड्रेस में से ट्विटर को हटाकर एक्स अब एक्स डॉट कॉम पर शिफ्ट हो गया है. एक्स की वेबसाइट के अनुसार कंपनी ने कहा कि हम आपको बताना चाहते हैं कि हम अपना URL बदल रहे हैं, लेकिन आपकी प्राइवेसी और डेटा प्रोटेक्शन सेटिंग्स पहले के जैसी रहेंगी. इसके अलावा एक्स की वेबसाइट पर प्राइवेसी पॉलिसी देखने का लिंक भी दिया गया है.

URL बदलने से आपको नहीं होगी कोई परेशानी
एक्स का यूआरएल बदलने से इसे चलाने में कोई दिक्कत नहीं आएगी. लेकिन जब आप कुछ पोस्ट करेंगे, तो उस पोस्ट के यूआरएल में बदलाव नजर आएगा. पोस्ट के यूआरएल में ‘twitter.com’ की जगह ‘x.com’ हो गया है. अब सबकी पोस्ट के यूआरएल में ‘x.com’ ही शामिल रहेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

4 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

7 minutes ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

1 hour ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

1 hour ago