होम / कोर्ट कचहरी / बेल पर बाहर आए Kejriwal के लिए कितनी मुश्किल बढ़ा सकते हैं Swati Maliwal के आरोप? 

बेल पर बाहर आए Kejriwal के लिए कितनी मुश्किल बढ़ा सकते हैं Swati Maliwal के आरोप? 

स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल के PA पर बदसलूकी और मार-पिटाई का आरोप लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

'आम आदमी पार्टी' और उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) अब एक नए मामले में घिरते नजर आ रहे हैं. पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) को लेकर जो खबरें मीडिया में सामने आ रही हैं, उससे एक बड़ा बवाल खड़ा हो गया है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री केजरीवाल के निजी सचिव पर बदसलूकी एवं मारपीट का आरोप लगाया है और उन्होंने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत भी है. इससे पहले, मुख्यमंत्री कार्यालय से किसी ने पुलिस को दो बार कॉल करके स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट की बात कही थी. हालांकि, जब पुलिस टीम CM हाउस पहुंची, तो वहां स्वाति नहीं मिलीं.

खामोशी का मतलब 'हां' तो नहीं?  
पुलिस की तरफ से आधिकारिक तौर पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है कि स्वाति ने थाने में शिकायत दी है या नहीं. आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और न ही स्वाति मालीवाल ने खुद इस बारे में कोई बयान जारी किया है. इसलिए इस पूरे मामले में कई सवाल उठ रहे हैं. हालांकि, सभी की खामोशी कहीं न कहीं यही इशारा कर रही है कि बदसलूकी और मारपीट की जो खबर सामने आई है, उसमें कुछ न कुछ सच्चाई जरूर है.     

BJP नेता मिश्रा हुए एक्टिव
रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि स्वाति मालीवाल ने पुलिस को कॉल करके सीएम केजरीवाल के पीए पर पिटाई का आरोप लगाया है. पुलिस को सुबह करीब 10 बजे के आसपास 2 कॉल मिलीं. हालांकि, जब पुलिस सीएम आवास पहुंची तो स्वाति मालीवाल वहां से जा चुकी थीं. उधर, बीजेपी नेता कपिल मिश्रा इस मामले में एक्टिव हो गए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आज सुबह केजरीवाल के घर पर स्वाति को पुलिस क्यों बुलानी पड़ी? क्या केजरीवाल के पीए बिभव ने स्वाति मालीवाल की पिटाई की? क्या मुख्यमंत्री का कार्यालय कोई स्पष्टीकरण देगा? ईश्वर करे मुख्यमंत्री के घर में महिला राज्यसभा सांसद की पिटाई की खबर झूठी हो.

...तो केजरीवाल बनेंगे आरोपी
स्वाति मालीवाल ने CM केजरीवाल के PA पर मारपीट का आरोप लगाया है. ऐसे में स्वाति यदि पुलिस FIR दर्ज कराती हैं, तो पुलिस केजरीवाल को भी मुकदमे में आरोपी बना सकती हैं. खबर है कि आम आदमी पार्टी द्वारा स्वाति से अनुरोध किया जा रहा है कि वह शांत हो जाएं और कोई शिकायत न दें। बता दें कि दिल्ली शराब घोटाले में अरविन्द केजरीवाल को हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिली है. कोर्ट ने उन्हें चुनाव प्रचार के लिए 1 जून तक के लिए जमानत दी है. 2 जून को उन्हें सरेंडर करना होगा. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

लगातार चौथे दिन चढ़ा बाजार, गिफ्ट निफ्टी 23,500 के पार; इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 19.63 अंक की गिरावट के साथ 74,294.96 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 75.80 अंक की बढ़त के साथ 23,346.40 पर बंद हुआ था.

1 hour ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

51 minutes ago

ONGC की ‘समुद्र मंथन’ में पहली सफलता, महानदी बेसिन में मिली प्राकृतिक गैस

ONGC ने बताया कि महानदी बेसिन में ‘समुद्र मंथन’ अभियान के तहत खोदा गया यह उसका पहला कुआं है. MN-DW18-1-H-D नाम के इस कुएं को 1,623 मीटर की लक्षित गहराई तक खोदा गया था.

59 minutes ago

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

19 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

18 hours ago