होम / कोर्ट कचहरी / कंज्‍यूमर फोरम ने इस बड़े बैंक को दिया आदेश, वापस करो ऑनलाइन फ्रॉड के पैसे

कंज्‍यूमर फोरम ने इस बड़े बैंक को दिया आदेश, वापस करो ऑनलाइन फ्रॉड के पैसे

कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि तुरंत सूचना दिए जाने के बावजूद बैंक ने कोई कार्रवाई नहीं की. इसके कारण 22 दिसंबर 2021 पीड़ित को नुकसान का सामना करना पड़ा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गुजरात के सूरत की नवसारी कंज्‍यूमर कोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए गायब हुए पैसों की भरपाई बैंक को करने को कहा है. नवसारी कंज्‍यूमर कोर्ट ने स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया को उपभोक्‍ता के 39578 रुपये वापस करने को कहा है. कोर्ट ने इस मामले में बैंक को तुरंत कार्रवाई न करने के लिए दोषी पाते हुए जमकर फटकार लगाई है. कोर्ट ने ये भी कहा है कि इस तरह के मामलों में बैंक को उपभोक्‍ता को अलर्ट करना चाहिए. 

आखिर क्‍या है ये पूरा मामला? 
विधि सुहागिया नाम की एक पीडि़त महिला के साथ 22 दिसंबर 2021 को साइबर धोखाधड़ी के कारण 59078 रुपये का नुकसान हो गया. विधि सुहागिया का अकाउंट एसबीआई की फुव्‍वारा शाखा में था. उन्‍होंने तुरंत इसकी जानकारी बैंक के शिकायत प्रकोष्‍ठ में दी और साइबर क्राइम सेल में इसकी शिकायत भी कर दी. तुरंत शिकायत का ये फायदा हुआ कि पुलिस जिस अकाउंट में ये पैसा ट्रांसफर हुआ था उससे 19000 रुपये रिकवर करने में कामयाब रही.

पुलिस बाकी पैसे की रिकवरी नहीं कर पाई जिसके कारण पीडि़त ने 14 दिसंबर 2022 इस मामले की शिकायत उपभोक्‍ता फोरम में कर दी. इस मामले में सुहागिया के वकील ने तर्क दिया कि समय पर सूचना दिए जाने के बावजूद बैंक ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की. वहीं एसबीआई के वकील ने कहा कि ग्राहक ने बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार काम नहीं किया. 

बैंक ने यूपीआई से भी किया संपर्क 
स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि उसने इस संबंध में यूपीआई प्राधिकरण से भी संपर्क किया, जिसने बताया कि पैसा आईसीआईसीआई में जमा किया गया है और शेष राशि को फ्रीज करने के आदेश जारी किए गए थे. लेकिन सीडीआरसी ने बैंक के तर्क को खारिज कर दिया कि तुरंत जानकारी देने के बावजूद उसने कोई कार्रवाई नहीं की. न ही बैंक इस बाबत कोई सबूत दे पाया. 

कोर्ट ने क्‍या आदेश दिया? 
इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा कि एसबीआई के पास इतनी क्षमता है कि वो जिस बैंक में पैसे ट्रांसफर हुए वहां से पेमेंट रुकवा सकता है. लेकिन बैंक ने जानकारी मिलने के बावजूद ऐसा कोई कदम नहीं उठाया. इस कारण पीड़ित को नुकसान का सामना करना पड़ा. ऐसे में बैंक को ही उपभोक्‍ता को 39578 रुपये वापस करने होंगे.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

होमबायर्स फ्रॉड केस में CBI का बड़ा एक्शन, MKHS Housing और Indiabulls पर 18वीं चार्जशीट दाखिल

राजरहाट हाउसिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कथित फर्जीवाड़े में कार्रवाई, बिल्डर और वित्तीय संस्थाओं के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप; 31 अन्य मामलों की जांच जारी

25-August-2026

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13-August-2026

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

13-August-2026

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

05-August-2026

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

16-July-2026


बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

18 minutes ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

2 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

1 hour ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

2 hours ago