✕

होम / ऑटोमोबाइल / स्पोर्ट्स कार चाहिये पर बजट है कम? इन 5 ऑप्शंस में है सबसे ज्यादा दम

स्पोर्ट्स कार चाहिये पर बजट है कम? इन 5 ऑप्शंस में है सबसे ज्यादा दम

हर इंसान का सपना होता है कि वह एक स्पोर्ट्स कार खरीदे. लेकिन भारत में कार की कीमतें बहुत ज्यादा हैं, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आये हैं 5 अफोर्डेबल स्पोर्ट्स कारों की लिस्ट.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हर इंसान का सपना होता है कि वो कभी न कभी स्पोर्ट्स कार में एक लम्बी ड्राइव पर जा पाए. लेकिन भारत में स्पोर्ट्स कार लेना और उसकी देख रेख करना दोनों ही बहुत मुश्किल काम हैं. भारत में एक तरफ जहां गाड़ियों की कीमत बहुत ज्यादा है तो वहीँ दूसरी तरफ यहां सडकें भी स्पोर्ट्स कार ड्राइव करने के लिए ठीक नहीं हैं. ज्यादातर सड़कों पर 60 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार पर गाडी चलाने की अनुमति नहीं है और अगर आप धीरे भी चल रहे हों तो आपको कभी गुजरते हुए लोगों तो कभी सड़क पर बैठे आवारा जानवरों के लिए रुकना पड़ेगा. इसलिए हम आपके लिए लेकर आये हैं 5 अफोर्डेबल स्पोर्ट्स कार ऑप्शंस जिन्हें आप रोजाना अपनी सवारी के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

  1. मिनी कूपर कन्वर्टिबल: इंडियन मार्किट में अभी मिनी कूपर की एंट्री बस हुई ही है. बेशक बहुत से लोग इसे एक स्पोर्ट्स कार नहीं मानते हैं लेकिन यह एक स्पोर्ट्स कार ही है. इस गाडी को 1.5 लीटर पेट्रोल या फिर डीजल इंजन से ताकत मिलती है. 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन जहां 134 हॉर्स-पावर जनरेट करता है वहीँ 1.5 लीटर का डीजल इंजन 116 हॉर्स पावर की ताकत जनरेट करता है. इस कार में गेयर बोक्स के 2 विकल्प देखने को मिलते हैं, एक 6 स्पीड मैनुअल गेयर बोक्स और दूसरा 7 स्पीड मैनुअल गेयर बोक्स. यह कार 0-100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार मात्र 7.1 सेकंड्स में हासिल कर लेती है और इसकी टॉप स्पीड 228 किलोमीटर प्रति घंटा है. नई दिल्ली में इस कार की ऑन रोड कीमत 53.68 लाख रुपये है, वहीं मुंबई में 55.08 लाख रुपये, चेन्नई में 56.02 लाख रुपये, बैंगलोर में 58.33 लाख रुपये और हैदराबाद में इसकी ऑन रोड कीमत 57.40 लाख रुपये है.      

 

  1.   BMW 330i: BMW की 3 सीरीज की कारें कंपनी द्वारा उपलब्ध करवाये जाने वाले सबसे मज़बूत ऑप्शंस में से एक है. 330i और 330i M स्पोर्ट दोनों ही कारों को 2.0 लीटर के 4 सिलिंडर वाले टर्बो-पेट्रोल इंजन से ताकत मिलती है जो 258PS की पावर और 400 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है. यह इंजन 8 एक स्पीड ऑटोमैटिक गेयर बॉक्स से जुड़ा हुआ है. नई दिल्ली में इस कार की ऑन रोड कीमत 53.60 लाख रुपयों से 60.32 लाख रुपयों के बीच है, वहीँ मुंबई में यह 56.94 लाख रुपयों से 64.07 लाख रुपयों के बीच है.   

 

  1. मर्सिडीज बेंज C 43 AMG: इस कार को एक V6 बाय-टर्बो पेट्रोल इंजन से ताकत मिलती है जो 385PS की पावर और 520 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है. इस विशालकाय इंजन के साथ एक 9 स्पीड-शिफ्ट TCT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन जुड़ा हुआ है. नई दिल्ली में इस कार की ऑन रोड कीमत 95 लाख रुपये है तो वहीँ मुंबई में 97.48 लाख रुपये, बैंगलोर में 1.03 करोड़ रुपये, और हैदराबाद में इसकी ऑन रोड कीमत 1.01 करोड़ रुपये है. 

 

  1. ऑडी S5 स्पोर्टबैक: इस कार को एक 3.0 लीटर ट्विन-टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल सिक्स इंटरकूल्ड सुपरचार्ज्ड TFSI इंजन से ताक़त मिलती है जो 354 हॉर्स पावर की ताकत और 500 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है. यह इंजन एक 8 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुडा हुआ है जिसकी बदौलत यह कार 0-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार मात्र 4.8 सेकंड्स में हासिल कर लेती है. जहां नई दिल्ली में इस कार की ऑन रोड कीमत 96.24 लाख रुपये है, वहीं मुंबई में 1.07 करोड़ रुपये, बैंगलोर में 1.08 करोड़ रुपये और हैदराबाद में इस कार की ऑन रोड कीमत 1.03 करोड़ रुपये है. 

 

  1. Porsche 718: Porsche 718 को अब देश में 718 बॉक्स्टर और 718 केमैन के नाम से बेचा जाता है. इस कार को 2.0 लीटर के एक 4 सिलिंडर टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन से ताकत मिलती है जो 300 हॉर्स पावर की ताकत और 380 न्यूटन मीटर जनरेट करता है. इस मज़बूत इंजन को एक 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का साथ मिला हुआ है. जहां मुंबई, दिल्ली, चेन्नई, हैदराबाद में इस कार की ऑन रोड कीमत 1.44 करोड़ रुपये से 2.92 करोड़ रुपये के बीच है वहीँ बैंगलोर में इस कार की ऑन रोड कीमत 1.57 करोड़ रुपयों से लेकर 2.92 करोड़ रुपये के बीच है. 

 

यह भी पढ़ें: Tata Steel Q3 Results: कंपनी ने उठाया नुकसान, अंगुल एनर्जी के साथ मर्जर को मिली मंजूरी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago