✕

होम / ऑटोमोबाइल / भारत में लॉन्च हुई नई ई-मोटरसाइकिल, 1 किलोमीटर चलने का खर्च सिर्फ 25 पैसे 

भारत में लॉन्च हुई नई ई-मोटरसाइकिल, 1 किलोमीटर चलने का खर्च सिर्फ 25 पैसे 

भारत में ओकाया ईवी (Okaya Electric Vehicles) ने फर्राटो डिसरप्टर (Ferrato Disruptor) को लॉन्च कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत में ओकाया ईवी (Okaya Electric Vehicles) ने अपने प्रीमियम ब्रैंड फर्राटो के पहले प्रोडक्ट फर्राटो डिसरप्टर (Ferrato Disruptor) को लॉन्च कर दिया है. अगर आपको स्पोर्टी लुक और धांसू फीचर्स वाली कोई ई-बाइक ढूंढ रहे हैं, तो फर्राटो डिसरप्टर आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है. ये बाइक सिंगल चार्ज में 129 किलोमीटर तक चल सकती है और इसमें आपका खर्च भी बहुत कम आएगा, तो चलिए जानते हैं क्या है कीमत और खासियत?

क्या है इसकी कीमत?
ओकाया ईवी के प्रीमियम ईवी ब्रैंड फर्राटो की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल डिसरप्टर को 1,59,999 रुपये की एक्स शोरूम प्राइस में लॉन्च किया गया है. कंपनी का दावा है कि यह महज 25 पैसे में 1 किलोमीटर चलने में सक्षम है और इसकी बैटरी की लाइफ साइकिल 2000 चार्ज तक है. 

इन राज्यों में सस्ती मिलेगी ये बाइक
आपको बता दें, दिल्ली, चंडीगढ़, महाराष्ट्र और ओडिशा जैसे राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर सब्सिडी मिल रही है, ऐसे में इन प्रदेशों में डिसरप्टर की कीमत कम है. दिल्ली में आप फर्राटो डिसरप्टर महज 1.40 लाख रुपये में खरीद सकते हैं. फर्राटो डिसरप्टर की बुकिंग शुरू हो गई है. पहले 1000 कस्टमर इसे महज 500 रुपये में बुक करा सकते हैं. इसकी डिलीवरी भी जल्द ही शुरू होगी.  

स्पोर्टी लुक युवाओं को करेगा आकर्षित
फर्राटो डिसरप्टर का लुक काफी आकर्षित है, जो युवाओं को जरूर पसंद आएगा. स्लिक डिजाइन और मॉडर्न एलिमेंट्स से यह बाइक काफी स्पोर्टी लगती है और इसमें आपको पावर और स्टाइल का कॉम्बिनेशन मिलता है. इसमें एलईडी और हेलोजन लाइट्स सेटअप, फ्यूल टैंक डमी में एक्स्ट्रा स्टोरेज, अच्छी सीट, स्प्लिट सीट सेटअप जैसी खूबियां हैं. 

ये फीचर्स हैं खास
फर्राटो डिसरप्टर में एडवांस्ड ब्रेकिंग सिस्टम, टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन, स्मार्ट कनेक्टिविटी, जियो फेंसिंग, अलॉय व्हील, 17 इंज के टायर्स, ईको-सिटी-स्पोर्ट्स जैसे 3 राइडिंग मोड्स, फाइंड माई स्कूटर, साउंड बॉक्स समेत कई खूबियां हैं. 

सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 129 किलोमीटर
इसमें 3.97 किलोवॉट पावर वाली एलएफपी बैटरी दी गई है. इसका इलेक्ट्रिक मोटर 6.37 kW की पावर और 228 एनएम का पिक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. डिसरप्टर की सिंगल चार्ज रेंज 129 किलोमीटर तक की है और टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटा है. आप इसकी बैटरी को 5 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago