✕

होम / बिजनेस / आखिर कौन है कांग्रेसी उम्‍मीदवार सुचारिता मोहंती जिनके पास नहीं है चुनाव लड़ने के पैसे

आखिर कौन है कांग्रेसी उम्‍मीदवार सुचारिता मोहंती जिनके पास नहीं है चुनाव लड़ने के पैसे

सुचारिता कांग्रेस पार्टी की युवा नेता हैं और संबित पात्रा के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. लेकिन अब उन्‍होंने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए पैसे की कमी के कारण चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी के सामने चुनौती सिर्फ बीजेपी को टक्‍कर देने की नहीं आ रही है बल्कि उसके कैंडीडेट जिस तरह से अपना नाम वापस ले रहे हैं उसका सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है. इस कड़ी में अब कांग्रेस की पुरी लोकसभा सीट से संबित पात्रा के खिलाफ चुनाव लड़ रही कांग्रेस उम्‍मीदवार ने अपना टिकट लौटा दिया है. उन्‍होंने टिकट वापस करने की वजह पैसे की कमी को बताया है. आज हम आपको सुचारिता मोहंती की संपत्ति का पूरा ब्‍यौरा देंगे. 

पहले समझिए क्‍या है पूरा मामला 
दरअसल पुरी से जहां बीजेपी की ओर से संबित पात्रा चुनाव लड़ रहे हैं वहीं कांग्रेस ने यहां से महिला उम्‍मीदवार पर दांव लगाते हुए सुचारिता मोहंती पर दांव लगाया है. लेकिन सुचारिता मोहंती ने कांग्रेस पार्टी का टिकट लौटा दिया है. उनका कहना है कि उनके पास चुनाव लड़ने के लिए पैसे नहीं हैं जिसके कारण वो प्रचार नहीं कर पा रही हैं.

सुचारिता ने फंड के लिए की थी अपील

उन्‍होंने 29 अप्रैल को ट्वीट भी किया जिसमें उन्‍होंने फंड की दरख्‍वासत की थी. सुचारिता अपने ट्वीट में कहा है, मेरे प्रिय साथी नागरिकों, जैसा कि आप जानते हैं, भाजपा सरकार ने विपक्ष को दबाने और चुनाव जीतने के लिए सबसे अलोकतांत्रिक डिजाइन में इन चुनावों के दौरान मुख्य विपक्षी कांग्रेस का गला घोंटने की कोशिश की है. संसाधनों की कमी और बैंक खातों पर प्रतिबंध का सामना करते हुए, कांग्रेस पार्टी पुरी संसदीय क्षेत्र में हमारे चुनाव अभियान को चलाने के लिए शून्य फंडिंग प्रदान कर रही है.हम पुरी में मनी बैग और चुनावी बांड घोटालेबाजों, सत्तारूढ़ भाजपा और बीजद के खिलाफ गंभीर लड़ाई लड़ रहे हैं. पुरी में हमारा अभियान इन भ्रष्ट सत्तारूढ़ दलों को हराने और आगामी सत्ता बनाम जनता चुनावों में लोगों के जीवन और आजीविका में सुधार लाने के लिए है. सुचारिता ने आगे भी बहुत बातें कही हैं.

कांग्रेस महासचिव को लिखा है पत्र 
सुचारिता मोहंती ने कांग्रेस महासचिव को लिखे पत्र में कई अहम मामलों को उठाया है. उन्‍होंने कहा कि पुरी क्षेत्र में हमारा चुनाव अभियान बुरी तरह से प्रभावित हुआ है क्‍योंकि पार्टी ने मुझे फंड देने से इनकार कर दिया है. पार्टी के ओडिशा के प्रभारी अजॉय कुमार ने स्‍पष्‍ट रूप से मुझसे बचाव करने के लिए कहा है. मैं एक वेतनभोगी पत्रकार थी और 10 साल पहले चुनाव में आई थी. मैंने पुरी में अपने कैंपेन में सबकुछ झोंक दिया. मैने फंड के इंतजाम के लिए पब्लिक डोनेशन कैंप चलाने की भी घोषणा की लेकिन वो सफल नहीं हो सकी. 

फंड के बिना असंभव है चुनाव लड़ना 
सुचारिता आगे अपने पत्र में लिखती हैं कि क्‍योंकि मैं अपने से फंड नहीं जुटा पाई इसलिए मैंने पार्टी का दरवाजा खटखटाया और पुरी सीट के लिए फंड देने की मांग की. उन्‍होंने लिखा कि पुरी में फंड के बिना चुनावी अभियान को आगे बढ़ाना बेहद मुश्किल हो जाएगा. इसलिए पुरी क्षेत्र से मैं कांग्रेस का टिकट वापस कर रही हूं. ऐसे में जबकि सत्‍तारूढ़ सरकार भद्दा प्रदर्शन कर रही है मैं बिना फंड के चुनाव नहीं लड़ सकती हूं. 
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

16 minutes ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

21 minutes ago

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

41 minutes ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

11 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

18 hours ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

41 minutes ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

16 minutes ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

21 minutes ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

18 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

17 hours ago