✕

होम / ऑटोमोबाइल / Mahindra लाया सबसे सस्ती SUV, दाम में कम, फीचर्स में दम

Mahindra लाया सबसे सस्ती SUV, दाम में कम, फीचर्स में दम

Mahindra XUV 3XO को कंपनी ने कुल 9 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है. ये एसयूवी पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्प के साथ बाजार ब्रिकी के लिए उपलब्ध होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की प्रमुख SUV वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV 3XO को भारतीय बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. बेहद ही आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस SUV के बेस मॉडल की शुरुआती कीमत महज 7.49 लाख रुपये तय की गई है. XUV 300 के अपडेटेड वर्जन में कंपनी ने एक से बढ़कर एक शानदार फीचर्स और तकनीक को शामिल किया है.

वेरिएंट और कीमत

महिंद्रा एक्सयूवी 3XO के MX वेरिएंट की कीमत 7.49 लाख रुपये, MX2 प्रो MT वेरिएंट की कीमत 8.99 लाख रुपये, MX2 प्रो AT वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये, MX वेरिएंट की कीमत 9.49 लाख रुपये, AX5 वेरिएंट की कीमत 10.69 लाख रुपये, AX5L MT वेरिएंट की कीमत 11.99 लाख रुपये, AX5L AT वेरिएंट की कीमत 13.49 लाख रुपये, AX7 वेरिएंट की कीमत 12.49 लाख रुपये और AX7L वेरिएंट की कीमत 13.99 लाख रुपये (सभी कीमत एक्स शोरूम) है.

लुक और डिजाइन

सबसे पहले SUV के डिज़ाइन की बात करें तो इसे कंपनी स्पोर्टी लुक दिया है. ये आपको शुरुआत में देखने पर XUV400 इलेक्ट्रिक की याद दिलाता है. पूरी तरह से नए फ्रंट फेस के साथ इसका डिज़ाइन काफी हद तक महिंद्रा के 'BE' लाइन-अप से प्रेरित नज़र आता है.. इसमें नए डिज़ाइन का ड्रॉप-डाउन LED डे टाइम रनिंग लाइट्स, ट्रांएगुलर इंसर्ट के साथ नया ग्रिल सेक्शन और नया हेडलैंप दिया गया है. SUV के पिछले हिस्से को भी बिल्कुल नए तरह से डिज़ाइन किया गया है. इसमें C-शेप एलईडी टेल लैंप दिया गया है जो कि एसयूवी के पिछले हिस्से को पूरी चौड़ाई तक कनेक्ट करता है.

फीचर अपग्रेड

महिंद्रा XUV 3XO का इंटीरियर लेआउट XUV400 प्रो इलेक्ट्रिक एसयूवी जैसा ही है. यह अपने सेगमेंट की पहली कार है जिसमें पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है. इस सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी में वायरलेस एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड कनेक्टिविटी के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड 7-स्पीकर हरमन कार्डन म्यूजिक सिस्टम, 10.25-इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डुअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, एम्बिएंट साउंड मोड, रियर AC वेंट और अन्य कई फीचर्स शामिल हैं.

सेफ्टी में जबरदस्त

महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ को एक्सयूवी300 की तरह ही सेफ्टी के मामले में काफी धांसू रखा गया है. इसमें ज्यादा मजबूती वाली स्टील बॉडी के साथ ही 35 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते हैं. इसमें 360 डिग्री कैमरा के साथ ही इलेक्ट्रोनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल, हिल डिसेंट कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, 4 डिस्क ब्रेक्स, 3 पॉइंट सीट बेल्ट्स, सभी सीटों के लिए सीट बेल्ट रिमाइंडर, ISO-FIX चाइल्ड सीट्स समेत और भी खूबियां इसके ड्राइवर और पैसेंजर को सुरक्षित रखने में सक्षम हो सकते हैं.

इंजन ऑप्शंस 

इंजन लाइनअप XUV300 के समान है, जिसमें तीन इंजन विकल्प शामिल हैं: 110 bhp, 1.2L टर्बो पेट्रोल, 131 bhp, 1.2L डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो पेट्रोल, और 117 bhp, 1.5L डीजल. 131 bhp पेट्रोल इंजन अब नए 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है. यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी मॉडल लाइनअप 6-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स ऑप्शनल के साथ भी उपलब्ध है. इसके सस्पेंशन सेटअप में आगे की तरफ इंडिपेंडेंट मैकफर्सन और पीछे की तरफ सेमी-इंडिपेंडेंट ट्विस्ट बीम शामिल हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago