✕

होम / ऑटोमोबाइल / आ गई Five-door Gurkha,  मिलेगी Jimny को टक्कर

आ गई Five-door Gurkha,  मिलेगी Jimny को टक्कर

फोर्स मोटर्स (Force Motors) जल्द ही 5 सीटों वाली गुरखा लॉन्च करने जा रही है. इसमें काफी दमदार इंजन दिया गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की एसयूवी निर्माता कंपनी फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने अपनी बेहतरीन 5 दरवाजों वाली गुरखा को लॉन्च करने जा रही है. कंपनी ने इस एसयूवी में कई तरह के बदलाव किए हैं. इसमें ज्‍यादा लंबा व्‍हीलबेस दिया है. फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत नहीं बताई है और लॉन्च डेट नहीं बताई है, लेकिन जल्द इसकी घोषणा होगी. इस एसयूवी को आप हरे, लाल, सफेद और काले रंगों के विकल्‍प में खरीद सकते हैं. तो चलिए आपको इसके बेतरीन फीचर्स की जानकारी देते हैं. 

पहले से इतना बढ़ा व्हीलबेस
फोर्स की फाइव डोर गुरखा का व्‍हीलबेस 425 एमएम तक बढ़ाया गया है. 3 दरवाजों वाली गुरखा का व्‍हीलबेस 2400 एमएम है, जबकि 5 दरवाजों वाली गुरखा का व्‍हीलबेस 2825 एमएम है. रूफ कैरियर के साथ यह 2296 एमएम ऊंची है, जबकि बिना रूफ कैरियर के इसकी ऊंचाई 2095 एमएम है. इसका टर्निंग रेडियस भी 6.3 मीटर हो गया है. इसमें अब 7 यात्री एक साथ सफर कर सकते हैं. इसकी ग्राउंड क्लियरेंस 233 एमएम की है. कंपनी की ओर से अभी इस एसयूवी को सिर्फ पेश किया गया है. कुछ समय बाद इसे आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जाएगा. आपको बता दें, इस 5 दरवाजों वाली गुरखा का सीधा मुकाबला थार (Thar) और जिमनी (Jimny) से होगा.

इन बेहतरीन फीचर्स के साथ आई एसयूवी
इसमें आइकोनिक एलईडी हैडलैंप दिए हैं. इसके अलावा इसमें 18 इंच के ड्यूल टोन अलॉय व्‍हील्‍स, लैडर रूफ एक्‍सेस, नई अपहोल्‍स्‍ट्री, सेकेंड रो बेंच सीट, थर्ड रो कैप्‍टन सीट, 9 इंच टचस्‍क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एप्पल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, मैनुअल एसी, रूफ एसी वेंट, पावर विंडो, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ड्यूल एयरबैग, रिवर्स कैमरा, एबीएस, टीपीएमएस जैसे कई फीचर्स मिलते हैं. 

कैसा है इंजन?
एसयूवी में कंपनी 2.6 लीटर का चार‍ सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया है. इस इंजन से एसयूवी को 140 हॉर्स पावर और 320 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है. इस एसयूवी में स्‍टार्ट/स्‍टॉप जैसे फीचर को भी दिया गया है, जिससे इसका एवरेज बेहतर होगा. इसमें 5 स्‍पीड का मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है. 

इसे भी पढ़ें-100 रुपये की आइसक्रीम, SWIGGY ने क्यों चुकाए 5 हजार?


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago