होम / टेक / अब आंखों के इशारों पर चलेगा IPhone और IPad, आ रहा ये गजब का फीचर

अब आंखों के इशारों पर चलेगा IPhone और IPad, आ रहा ये गजब का फीचर

एप्पल (Apple) ने अपने आईफोन में एक नए एक्सेसिबिलिटी फीचर को रोल आउट करने की घोषणा की है. इस फीचर के जरिए यूजर अपने फोन को अपनी आंखों से कंट्रोल कर सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एप्पल (Apple) अपने आईफोन (Iphone) यूजर्स के लिए जल्द ही एक गजब का फीचर लाने जा रहा है. इससे यूजर्स अपने फोन को आंखों के इशारों से कंट्रोल कर सकेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि ये फीचर आईफोन को यूज करने का तरीका ही बदल देगा. तो चलिए जनाते हैं क्या है ये फीचर और ये कैसे काम करेगा?

Eyes To Scroll एंड Navigate फीचर
जल्द ही आप अपने आईफोन को आंखों के इशारों पर चला सकेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी Eyes To Scroll एंड Navigate फीचर ला रही है. इसमें आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल किया गया है. नॉर्मल यूजर्स के साथ-साथ ये फीचर दिव्यांग लोगों की काफी ज्यादा मदद करेगा. इसमें आप अपने iPhone पर नेविगेट करने और स्क्रॉल करने के लिए अपनी आंखों का यूज कर सकते हैं. खास बात यह है कि कंपनी इस फीचर को iPad के लिए भी ला रही है.

इसे भी पढ़ें-एंटीलिया के पड़ोस में है देश का दूसरा सबसे महंगा घर, जानते हैं किस बिजनेसमैन का है ये घर?

नए आईफोन पर खर्च करने की नहीं है जरूरत
यह फीचर आपके iPhone या iPad के फ्रंट कैमरे का यूज करके काम करेगा और आपको यह जानकर खुशी होगी कि Apple का ये जबरदस्त फीचर नए और पुराने सभी iPhone और iPad यूजर्स को भी मिलेगा. इस फीचर के लिए आपको नए आईफोन पर खर्च करने की जरूरत नहीं होगी. वहीं कंपनी के अनुसार इस फीचर को साल के अंत तक अपडेट किया जाएगा.

ऐसे काम करेगा फीचर
Apple का कहना है कि ये नया एक्सेसिबिलिटी फीचर आपको A12 चिपसेट या उसके बाद के सभी iPhone या iPad पर मिल जाएगा. इस आई ट्रैकिंग पीचर का यूज करने के लिए किसी एक्स्ट्रा हार्डवेयर या टूल की भी जरूरत नहीं है. ये कई लोगों के लिए इफेक्टिव हैंड्स-फ्री सुविधा देगा. iPhone यूजर्स इस फीचर का यूज करके स्क्रीन पर किसी चीज को सेलेक्ट भी कर सकेंगे. इससे किसी भी ऐप में घूम सकते हैं. ड्वेल कंट्रोल (Dwell Control) का उपयोग करके अलग अलग पार्ट्स को एक्टिवेट कर सकते हैं, बटन दबा सकते हैं और स्वाइप भी कर सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

4 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

3 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

1 hour ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

1 hour ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

2 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

9 hours ago