होम / टेक / अब YouTube शॉपिंग के साथ देगा कमाई का विकल्प, इन क्रिएटर्स को होगा फायदा!

अब YouTube शॉपिंग के साथ देगा कमाई का विकल्प, इन क्रिएटर्स को होगा फायदा!

YouTube ने एक नया फीचर YouTube Shopping नाम से भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है. यह फीचर यूजर्स को कमीशन की मदद से कमाई का विकल्प देगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पॉप्यूलर वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) ने ‘YouTube Shopping’ नाम से एक नए फीचर को लॉन्च किया गया है. इस प्रोग्राम को YouTube ने Flipkart और Myntra के साथ पार्टनरशिप में लॉन्च किया है. इस नए फीचर का फायदा यूजर्स और वीडियो क्रिएटर्स दोनों को होगा. दरअसल, क्रिएटर्स इस फीचर के साथ अपने लंबे वीडियोज के जरिए प्रोडक्ट्स की लिस्टिंग कर सकेंगे और शॉर्ट वीडियोज में भी प्रोडक्ट्स लिंक लगा पाएंगे. वहीं, यूजर्स इन लिंक के जरिए सीधे शॉपिंग कर पाएंगे. तो चलिए जानते हैं कौन-से क्रिएटर्स को इस फीचर का फायदा मिलेगा? 

इन यूट्यूबर्स को मिलेगा फायदा
इस नए यूट्यूब शॉपिंग फीचर का फायदा उन्हीं यूट्यूबर्स को मिलेगा, जिनके चैनल पर कम से कम 10 हजार सब्सक्राइबर्स हैं. क्रिएटर्स को यूट्यूब पार्टनर प्रोग्राम का हिस्सा होना चाहिए और इसके बाद वे नए फीचर के लिए इनरोल कर सकते हैं. बता दें, क्रिएटर्स लाइवस्ट्रीम्स के दौरान भी आइटम्स को पिन कर सकेंगे. इसके अलावा यूजर्स को सुपर थैंक्स से लेकर ब्रैंड कनेक्ट और चैनल मेंबरशिप और रैवन्यू से कमाई करने का विकल्प मिल रहा है.

लिंक्स से हुई खरीदारी पर मिलेगा कमीशन

यूजर्स को YouTube Shopping फीचर के साथ प्रोडक्ट्स लिस्टिंग करने के बाद रीटेलर्स की वेबसाइट से उन लिंक्स पर हुई खरीददारी के बाद कमीशन पाने का मौका मिलेगा. क्रिएटर्स इस नए फीचर के जरिए अपनी हर वीडियो में कई आइटम्स टैग किए जा सकेंगे, लेकिन एक वीडियो पर अधिकतम 30 आइटम्स की लिमिट रखी गई है. 

क्रिएटर्स को फॉलो करने होंगे ये आसान स्टेप्स
1. अपने डिवाइस पर YouTube ओपेन करें और फिर YouTube Studio पर जाएं.
2. यहां आपको बाईं ओर Earn ऑप्शन दिखेगा और इसपर क्लिक करें.
3. इसके बाद आपको 'Programs' विकल्प दिखेगा, इसपर क्लिक करें और Join Now विकल्प चुनें.
4. यहीं आपको नियम व शर्तें चुनने के बाद नया फीचर इस्तेमाल करने का विकल्प मिलने लगेगा.

ये YouTube क्रिएटर्स नहीं होंगे एलिजिबल
यूट्यूब शॉपिंग प्रोग्राम से जुड़ी एलिजिबिलिटी की बात करें तो बच्चों के लिए बनाए जाने वाले वीडियोज और चैनल्स को इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने का विकल्प नहीं मिलेगा. इसके अलावा म्यूजिक चैनल्स, ऑफीशिलयल आर्टिस्ट चैनल्स और पब्लिशर चैनल्स को भी इस प्रोग्राम के लिए साइन-अप करने का ऑप्शन नहीं मिलेगा. 

इसे भी पढ़ें-15 दिन आगे बढ़ी ITR दाखिल करने की डेडलाइन, इन टैक्सपेयर्स को मिली राहत!


 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

2 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

1 week ago

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

12 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

1 hour ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

1 hour ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

2 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

3 hours ago