होम / टेक / Samsung यूजर्स हो जाएं सावधान! भारत सरकार ने जारी की चेतावनी, हैकर्स कर सकते हैं अटैक

Samsung यूजर्स हो जाएं सावधान! भारत सरकार ने जारी की चेतावनी, हैकर्स कर सकते हैं अटैक

अगर आपके पास भी Samsung का फोन या Galaxy वॉच है, तो ये खबर आपके लिए जरूरी है क्योंकि कई प्रोसेसर्स में एक बड़ी खामी पाई गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Samsung के यूजर्स के लिए बुरी खबर है. Samsung के यूजर्स के लिए चेतावनी जारी की गई है. भारत सरकार की ओर से इस चेतावनी को जारी किया गया है. हालांकि, Samsung अपने यूजर्स की सेफ्टी के लिए समय-समय पर अपडेट देता रहता है. लेकिन, एक नई सुरक्षा खामी ने यूजर्स की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. भारत सरकार की संस्था Indian Computer Emergency Response Team (CERT-In) ने इसको लेकर डिटेल्स शेयर की है.

किन Samsung डिवाइस को खतरा?

CERT-In के अनुसार, Samsung मोबाइल प्रोसेसर और Wearable प्रोसेसर में एक कमजोर प्वॉइंट को रिपोर्ट किया गया है. इससे हैकर्स टारगेट डिवाइस पर अपने हिसाब से कोड चलाकर फोन को अपने कंट्रोल में ले सकते हैं. इससे Exynos 9820, 9825, 980, 990, 850 और W920 प्रोसेसर के साथ आने वाले सैमसंग के फोन प्रभावित हुए हैं.

CERT-In ने बताया है कि यह खामी Samsung मोबाइल प्रोसेसर में Use-After-Free बग के कारण मौजूद है. यह ज्यादा राइट्स बढ़ाने का कारण बनता है. इस खामी की वजह से हैकर्स डिवाइस पर मनमाने कोड चलाकर फोन की परमिशन को बढ़ा कर कई जरूरी फाइल्स का एक्सेस कर सकते हैं.

बचने के लिए क्या करना होगा?

इस खामी से बचने के लिए सैमसंग यूजर्स को तुरंत फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेट करने की जरूरत है. CERT-In के अनुसार, यह कमजोरी CVE-2024-44068 काफी एक्टिवली इस्तेमाल किया जा रहा है. इस वजह से यूजर्स को तुरंत लेटेस्ट पैच डाउनलोड करने की सलाह दी गई है.

फोन को लेटेस्ट सिस्टम पर अपडेट करने के लिए आपको सेटिंग में जाकर अबाउट फोन के सेक्शन में जाना होगा. यहां पर सॉफ्टवेयर सेक्शन में जाकर लेटेस्ट सॉफ्टवेयर को लेकर चेक करें. लेटेस्ट सॉफ्टवेयर की जानकारी आने के बाद उसे डाउनलोड करके इंस्टॉल कर लें.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिकी आदेश के बाद एंथ्रोपिक ने दुनिया भर में अपने सबसे उन्नत AI मॉडल बंद किए

यह कदम अमेरिकी सरकार के एक निर्यात नियंत्रण (Export Control) आदेश के बाद उठाया गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी चिंताओं का हवाला दिया गया है.

6 days ago

4 जून को भारत में Motorola Edge 70 Pro+ की एंट्री, प्रीमियम डिजाइन और दमदार कैमरे से करेगा बड़ा धमाका

मोटोरोला (Motorola Edge 70 Pro+) में फोटोग्राफी पर खास फोकस देखने को मिलेगा. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि फोन में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलेगा, जो 50x जूम सपोर्ट करेगा.

25-May-2026

भारत की गेमिंग अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव: टियर-2 और टियर-3 शहर बन रहे नए रेवेन्यू इंजन

टियर-2 और टियर-3 उपयोगकर्ताओं का बढ़ता प्रभाव यह दिखाता है कि भारत की गेमिंग और डिजिटल अर्थव्यवस्था अब केवल मेट्रो शहरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि छोटे शहर भी इसकी ग्रोथ और कमाई के बड़े केंद्र बनकर उभर रहे हैं.

16-May-2026

HP ने भारत में 20 से अधिक नए डिवाइस लॉन्च किए, Snapdragon-संचालित OmniPad 12 की शुरुआत

HP का यह बड़ा लॉन्च भारत में AI-संचालित कंप्यूटिंग और नए डिवाइस फॉर्म फैक्टर की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो आने वाले वर्षों में काम करने और सीखने के तरीके को बदल सकता है.

12-May-2026

Samsung ने लॉन्च किए Galaxy A57 और A37 5G, कैशबैक और EMI ऑफर्स के साथ बिक्री शुरू

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी कई ऑफर्स दे रही है. ‘ट्रिपल जीरो स्कीम’ के तहत बिना डाउन पेमेंट, बिना ब्याज और आसान प्रक्रिया के साथ फोन खरीदा जा सकता है.

09-April-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में हलचल: AGS Health समेत 4 कंपनियों को SEBI की मंजूरी

AGS Health और PGP Glass मिलकर करीब ₹8,600 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं. वहीं, Jio Platforms के संभावित मेगा IPO ने भी बाजार की उत्सुकता बढ़ा दी है.

5 hours ago

IPL सट्टेबाजी से Nasdaq तक: महादेव के पैसे का वैश्विक सफर

महादेव के काले अरबों रुपये वैश्विक वित्तीय प्रणाली के हर प्रहरी को चकमा देने में सफल रहे.

6 hours ago

RBI के विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी कमी, एक हफ्ते में निकले 10 अरब डॉलर

एक सप्ताह में करीब 10 अरब डॉलर घटा भारत का फॉरेक्स रिजर्व, गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 10.75 अरब डॉलर की कमी; विदेशी मुद्रा आस्तियों में हालांकि बढ़ोतरी दर्ज

9 hours ago

इनोवेशन का मूल्यांकन उसके प्रभाव से होना चाहिए, वैल्यूएशन से नहीं: डॉ. प्रफुल आर. नाइक

आविष्कारक, उद्यमी और प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ डॉ. प्रफुल रामचंद्र नाइक ने BW Businessworld से विशेष बातचीत में पेटेंट, भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र, स्वच्छ प्रौद्योगिकी और भविष्य में स्थिरता व मानव कल्याण की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए.

6 hours ago

Gen Z और छोटे शहरों ने बदली ब्यूटी मार्केट की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की बिक्री 50% बढ़ी

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय उपभोक्ता अब वैज्ञानिक रूप से विकसित स्किनकेयर उत्पादों, प्रीमियम ब्यूटी ब्रांड्स और वैश्विक ट्रेंड्स से प्रेरित उत्पादों पर अधिक खर्च कर रहे हैं.

8 hours ago