होम / टेक / दिल्ली वालों को अब WhatsApp पर मिलेंगे ट्रैफिक चालान, जानिए कैसे करना होगा भुगतान?

दिल्ली वालों को अब WhatsApp पर मिलेंगे ट्रैफिक चालान, जानिए कैसे करना होगा भुगतान?

दिल्ली में ट्रैफिक चालान अब सीधे WhatsApp के जरिए भेजे जाएंगे. इससे वाहन चालकों को चालान की जानकारी समय पर मिलेगी और उन्हें इसके भुगतान के लिए कहीं भटकना भी नहीं पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, दिल्ली में ट्रैफिक चालान अब सीधे व्हाट्सऐप (WhatsApp) के जरिए भेजे जाएंगे. साथ ही WhatsApp पर ही चालान का भुगतान भी कर सकेंगे. इससे लोगों को चालान भरने में आसानी होगी और लेट पेमेंट से बचने में मदद मिलेगी. तो आइए जानते हैं अगर आपके पास चालान आया तो आपको उसका भुगतान कैसे करना होगा?

दिल्ली से हो रही व्हाट्सऐप सर्विस की शुरुआत
ट्रैफिक चालान का भुगतान करना बेहद आसान होने जा रहा है, क्योंकि जल्द ही व्हाट्सऐप की मदद से ट्रैफिक चालान भरा जा सकेगा. दरअसल, परिवहन विभाग जल्द ही व्हाट्सऐप पर चालान भेजा जाएगा. साथ ही व्हाट्सऐप से ऑनलाइन पेमेंट भी कर पाएंगे. हालांकि व्हाट्सऐप से ट्रैफिक चालान भरने की सुविधा सबसे पहले दिल्ली से शुरू हो रही है. दिल्ली सरकार की ओर से जारी पोस्ट के अनुसार जल्द ही ट्रैफिक उल्लंघन करने वालों को सीधे वॉट्सऐप के जरिए से ई-चालान भेजा जाएगा. साथ ही इस लिंक के साथ ही पेमेंट का ऑप्शन होगा. 

ऐसे करना होगा व्हाट्सऐप पर मिले चालान का भुगतान
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में औसतन हर रोज 1,000 से 1,500 ई-चालान जारी किए जाते हैं. ऐसे में एक बार व्हाट्सऐप चालान सिस्टम एक्टिव हो जाने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों को इस्टैंट मोड में लिंक के साथ जुर्माना राशि भेजी जाएगी. साथ ही Google पे, BHIM या अन्य पेमेंट गेटवे की मदद से तुरंत पेमेंट किया जा सकेगा. यह सिस्टम हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संदेश भेजने के लिए डिजाइन की गई है. इसमें शुरुआती जुर्माना नोटिस से लेकर रिमाइंडर, भुगतान कंफर्मेंशन शामिल रहेगा. साथ ही पेमेंट होने के बाद वाहन चालक को व्हाट्सऐप से सीधे रसीद भी मिल जाएगी. इस सिस्टम में फोटो, पीडीएफ और वीडियो जैसे तमाम मीडिया फॉर्मेट का भी सपोर्ट मिलेगा. 

समय पर मिलेगी चालान की जानकारी
व्हाट्सऐप से ट्रैफिक चालान अदा करने से आम यूजर्स की दिक्कते काफी कम हो जाएगी, क्योंकि ट्रैफिक के नियमों के उल्लंघन की कई बार सही समय पर जानकारी नहीं मिलती है, जिससे चालान सही समय पर अदा नहीं किया जाता है. इसके अलावा व्हाट्सऐप से सीधे पेमेंट की भी सुविधा है. वाहन चालक को चालान के भुगतान के लिए कहीं भी भटकने की जरूरत नहीं होगी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

22 सितंबर को लॉन्च होगी Oppo Find X10 सीरीज, 200MP कैमरा से 8,000mAh बैटरी तक मिलेंगे ये फीचर्स

कंपनी ने चीन में सीरीज के लिए प्री-रिजर्वेशन शुरू कर दिया है. Find X10 Pro Max को वार्म ऑरेंज, मून व्हाइट और लाइट टाइटेनियम रंगों में पेश किया जाएगा.

3 days ago

iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च, 2TB स्टोरेज और 30 घंटे की बैटरी लाइफ से Pro Max हुआ और दमदार

Apple ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पेश किए. नई सीरीज में A20 Pro चिप, C2 मॉडेम, 48MP कैमरा और बड़ा वेपर चैंबर जैसे अपग्रेड दिए गए हैं. Pro Max मॉडल में 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है.

1 week ago

व्हाट्सऐप पर अब एक क्लिक में भरें बिजली-पानी से लेकर बीमा तक के बिल, नई सुविधा शुरू

व्हाट्सऐप ने भारत में बिल भुगतान सेवा शुरू की, 30 श्रेणियों में 22,722 बिलर से जुड़े बिल चुकाने की सुविधा; UPI, क्रेडिट और डेबिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान

04-September-2026

7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड डिस्प्ले के साथ Vivo T5 5G लॉन्च, ₹34,999 से शुरू कीमत

वीवो ने भारत में टी5 5जी स्मार्टफोन पेश किया है. फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले, 50MP सोनी सेंसर वाला कैमरा और मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7500 टर्बो चिपसेट दिया गया है. बिक्री 9 सितंबर से शुरू होगी.

02-September-2026

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

28-July-2026


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

15 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

13 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

13 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

18 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

17 hours ago