✕

होम / B टाउन / Panchayat 3: 'सचिव जी' से लेकर 'प्रधान जी' तक, किसे मिले कितने पैसे?

Panchayat 3: 'सचिव जी' से लेकर 'प्रधान जी' तक, किसे मिले कितने पैसे?

पंचायत का नया सीजन इसी महीने रिलीज होने वाला है. सीजन 3 में भी पिछले दो सीजन की स्टार कास्ट है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

वेब सीरीज 'पंचायत' (Panchayat) फिर से धूम मचाने के लिए आने वाली है. इसके पिछले 2 सीजन को लोगों का जबरदस्त प्यार मिला था. तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था और अब यह इंतजार खत्म होने जा रहा है. ग्रामीण भारत पर आधारित इस वेब सीरीज के मेकर ने हाल ही में पंचायत 3 (Panchayat 3) की रिलीज डेट का ऐलान किया था. इस सीरीज के हर कलाकार ने अब तक कमाल की एक्टिंग की है. पंचायत सचिव, सरपंच, प्रधान जी से लेकर प्रह्लाद पांडे और विकास के किरदारों में इन कलाकारों ने जान फूंक कर रख दी है.     

28 मई है रिलीज डेट 
पंचायत 3 में पिछले दो सीजन की ही कास्ट रहेगी, यानी किसी भी कलाकार को रिप्लेस नहीं किया गया है. जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैसल मलिक और चंदन रॉय नए सीजन में भी नजर आएंगे. पंचायत 3 28 मई से Amazon Prime पर रिलीज हो रही है. नए सीजन में दिखाया गया है कि कैसे पंचायत सचिव फुलेरा गांव की नई चुनौतियों से निपटते हैं. जितेंद्र ने पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी की भूमिका निभाई है, जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद सरकारी नौकरी के चक्कर में फंस गया है. 

ये भी पढ़ें - भूषण कुमार और दिव्या खोसला के बीच All Well, जान लें कितने अमीर हैं T-Series के मालिक

जितेंद्र की फीस सबसे ज्यादा
नीना गुप्ता उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव की सरपंच मंजू देवी का किरदार निभा रही हैं और रघुबीर यादव उनके पति बृज भूषण दुबे की भूमिका में हैं. फैसल मलिक उप-प्रधान प्रह्लाद पांडे बने हैं और चंदन रॉय पंचायत सचिव के सहायक विकास के किरदार में नजर आ रहे हैं. अब चलिए यह भी जान लेते हैं कि इन स्टार्स को 'पंचायत' में काम करने के लिए कितनी फीस मिली है. सबसे पहले बात करते हैं जितेंद्र कुमार उर्फ अभिषेक त्रिपाठी की. एक रिपोर्ट के मुताबिक पंचायत सचिव की भूमिका के लिए उन्होंने एपिसोड 70,000 रुपए लिए हैं. 

नीना गुप्ता को मिले इतने
ग्राम फुलेरा की सरपंच बनीं नीना गुप्ता को प्रति एपिसोड 50,000 रुपए फीस मिली है. इस तरह वह जितेंद्र के बाद सबसे ज्यादा फीस लेने वालीं 'पंचायत' की कलाकार हैं. रघुबीर यादव को प्रति एपिसोड 40,000 रुपए मिले हैं. जबकि उप-प्रधान प्रह्लाद पांडे का किरदार निभाने वाले फैसल मलिक ने हर एपिसोड के लिए 20,000 रुपए चार्ज किए हैं. इसी तरह, पंचायत के कार्यालय सहायक विकास की भूमिका में नजर आए चंदन रॉय को भी प्रति एपिसोड 20,000 रुपए का भुगतान किया गया है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago