✕

होम / ऑटोमोबाइल / सात मिनट में गुरुग्राम से कनॉट प्लेस, सिर्फ 2500 होगा किराया

सात मिनट में गुरुग्राम से कनॉट प्लेस, सिर्फ 2500 होगा किराया

इस सेवा की शुरुआत दिल्ली से करने की तैयारी है. इसके बाद इस सेवा को मुंबई और बेंगलुरु जैसी शहरों में भी उतारा जाएगा. इसमें 4 यात्री सफर कर सकेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर पीक ऑवर ना भी हो और ट्रैफिक सामान्य हो तब भी आपको दिल्ली से गुरुग्राम पहुंचने में लगभग 1.30 से 2 घंटे लग जाते हैं. लेकिन अब ये दूरी आप 7 मिनट में ही पूरी कर सकते हैं. जी हां, ही सुना आपने लोगों के सफर को आसान और सुविधाजनक बनाने के लिए अब जल्द ही एयर टैक्सी की शुरुआत की जाएगी. इंडिगो एयरलाइन की पैरेंट कंपनी इंटर ग्लोब और आर्चर एविएशन अब देश में इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी लाने की तैयारी कर रही है. इसे जल्द ही दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई जैसे शहरों में चलाया जाएगा.

दिल्‍ली से होगी इसकी शुरुआत

Air Taxi की शुरुआत देश की राजधानी दिल्‍ली से करने का प्‍लान है. इसके बाद एयर टैक्‍सी को मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में पहुंचाया जाएगा. दिल्‍ली-गुरुग्राम के बीच एयर टैक्‍सी का संचालन साल 2026 तक होने की उम्‍मीद है. इस इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेकऑफ एंड लैंडिंग (EVTOL) एयरक्राफ्ट में पायलट के अलावा 4 यात्री सफर कर सकेंगे. सफर के लिए यात्रियों को 2000 से 3000 रुपए का किराया देना होगा.

आपकी आंख दिलाएगी फाइनेंशियल फ्रॉड से छुटकारा जानिए कैसे?

7 मिनट में दिल्‍ली से पहुंचेंगे गरुग्राम

मौजूदा समय में दिल्‍ली-गुरुग्राम पहुंचने में करीब 60 से 90 मिनट का समय लगता है, लेकिन एयर टैक्‍सी के आने के बाद ये सफर चुटकियों में पूरा होगा. आप सिर्फ 7 मिनट में 60 से 90 मिनट की दूरी तय कर लेंगे. इससे जाम के झंझट से तो मुक्ति मिलेगी ही, साथ ही काफी समय भी बचेगा. प्‍लान के मुताबिक, इंटर ग्लोब और आर्चर एविएशन 200 एयरक्राफ्ट इस सर्विस के लिए इस्तेमाल करेंगे. उम्‍मीद की जा रही है कि अगले साल तक इसके लिए विमानन सेक्टर के रेगुलेटर डीजीसीए (DGCA) से सर्टिफिकेट मिल जाएगा.

मिडनाइट प्‍लेन होगा इस्‍तेमाल

भारत में एयर टैक्सी के लिए मिडनाइट प्लेन का इस्तेमाल किया जाएगा. इसमें 6 बैटरी पैक लगे होते हैं. ये 30 से 40 मिनट में फुल चार्ज हो जाते हैं. एक मिनट की चार्जिंग में ये एक मिनट की उड़ान भर सकता है. इसके लिए इंटर ग्लोब और आर्चर एविएशन के बीच MOU साइन होगा. इंडिगो और आर्चर एकसाथ मिलकर बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने, विमान का संचालन करने और फंडिंग के लिए काम करेंगे. आर्चर एविएशन के संस्थापक और सीईओ एडम गोल्डस्टीन ने भविष्य में इन विमानों को भारत में बनाने की संभावना भी जताई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago