✕

होम / B टाउन / फिर बढ़ीं एल्विश यादव की मुश्किलें, पुलिस के बाद ED ने दर्ज किया केस

फिर बढ़ीं एल्विश यादव की मुश्किलें, पुलिस के बाद ED ने दर्ज किया केस

यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. सांप के जहर और रेव पार्टी के बाद अब एक नया आरोप लगा है. एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. कोबरा कांड केस के बाद वो एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ईडी ने मनी लांड्रिंग केस में यूट्यूबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. ईडी उनके पास मौजूद महंगी कारों के काफिले के बारे में जांच कर सकती है. इससे पहले 17 मार्च को यूट्यूबर को नोएडा पुलिस ने कोबरा कांड मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं. लेकिन अब ईडी उन पर शिकंजा कसने की तैयारी में जुट गई है. 

खरीद-फरोख्त मामले में फंसे एल्विश यादव

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सांपों के जहर की खरीद-फरोख्त के मामले में फंसे मशहूर यू ट्यूबर व बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता एल्विश यादव के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. ईडी मुख्यालय के निर्देश पर लखनऊ स्थित जोनल कार्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है. जल्द ही एल्विश को पूछताछ के लिए सम्मन भेजा जाएगा. इतना ही नहीं अब एल्विश यादव को महंगी कारों के बारे में भी ईडी को बताना होगा. एल्विश यादव से जुड़ी हर संपत्ति का हिसाब ईडी मांगेंगी.

क्या है मामला?

8 नवंबर को नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी में सांप के जहर के इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज की थी. इस केस में यूट्यूबर एल्विश यादव भी आरोपी हैं. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. इसमें राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ शामिल हैं. पुलिस को राहुल नाम के पास 20ml जहर मिला था.

कैसे आम लड़का बना स्टार? 

एल्विश यादव ने 29 अप्रैल 2016 को अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था. यूट्यूब वीडियो के जरिये वो लोगों के बीच फेमस हुए और लाखों-करोड़ों रुपये कमाने लगे.  इसके बाद 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' जीतकर वो रातोरात स्टार बन गए.  बिग बॉस के बाद वो जनता के बीच ऐसे छाए कि उन्हें कई मशहूर एक्ट्रेस संग म्यूजिक वीडियोज में देखा गया. शोहरत मिलते ही एल्विश विवादों में आने लगे और बिग बॉस के बाद कई कंट्रोवर्सीज में उनका नाम आ चुका है. विवादों के साथ उनकी संपत्ति भी बढ़ी है. आइए जानते हैं एल्विश यादव के पास कुल कितनी संपत्ति है.  

14 करोड़ के आलीशान घर में रहते हैं एल्विश

कुछ समय पहले एल्विश ने गुड़गांव के वजीराबाद में आलीशान चार मंजिला घर खरीदा है. घर की कीमत करीब 12 से 14 करोड़ रुपये बताई जाती है.  यह घर 16 BHK का है. इसके अलावा, दुबई में ₹8 करोड़ का एक आलीशान घर भी है. यूट्यूब के अलावा एल्विश यादव इंस्‍टा और अन्‍य जगहों से कमाई करते हैं. बिग बॉस ओटीटी में शामिल होने के लिए उन्‍हें 15-20 लाख रुपये और जीतने पर 25 लाख रुपये मिले थे.

एल्विश यादव की मंथली इनकम और नेटवर्थ

एल्विश की औसत मंथली कमाई करीब 10-15 लाख रुपये बताई जाती है और उनकी नेटवर्थ करीब 40 करोड़ रुपये के लगभग है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एल्विश यादव प्रति वीडियो पर औसतन 4 से 6 लाख रुपये की कमाई करते हैं. इसके अलावा, इंस्टा और ऐड्स से भी इनकी करोड़ों की कमाई होती है. YouTube क्रिएटर्स से उनके कंटेंट पर आने वाले Ads पर आने वाले रेवेन्यू को देता है. इसके अलावा एल्विश का क्लोदिंग ब्रांड भी हैं, जिसका नाम Systumm Clothing है. इससे भी उनकी अच्‍छी कमाई होती है. इसके अलावा विज्ञापन, होटल, एंडोर्समेंट और पेड स्पॉनशरशिप से भी करोड़ों की कमाई होती है.  

एल्विश यादव कार कलेक्शन

अक्सर अपनी लाइफ स्टाइल और महंगी गाड़ियों की वजह से भी चर्चा में रहने वाले एल्विश के पास एक नहीं कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है. उनके पास 1.41 करोड़ रुपये की Porsche 718 Boxster कार, 42 लाख रुपये की फॉर्च्यूनर, लगभग 1 करोड़ रुपये की ऑडी, 2.22 करोड़ रुपये की मर्सिडीज जी वैगन, 1.30 करोड़  की मर्सिडीज-बेंज AMG E53 कैब्रियोलेट है. इसके अलावा, इनके पास Hyundai Verna जैसी अन्य लग्जरी गाड़ियां भी हैं. यह सभी संपत्ति उन्होंने यूट्यूब से बनाई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago