✕

होम / B टाउन / फिल्म की रिलीज से पहले जूनियर NTR ने इस मंदिर में दान किए लाखों रुपये, जानते हैं कितनी दौलत है इनके पास?

फिल्म की रिलीज से पहले जूनियर NTR ने इस मंदिर में दान किए लाखों रुपये, जानते हैं कितनी दौलत है इनके पास?

फिल्म आरआरआर (RRR) की सफलता के बाद साउथ की फिल्मों (Tollywood) के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) अब 'देवारा: पार्ट 1' में नजर आएंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फिल्म आरआरआर (RRR) की सफलता के बाद साउथ की फिल्मों (Tollywood) के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) आजकल 'देवारा: पार्ट 1' की शूटिंग में बिजी हैं. इस बीच उनकी फिल्म का पहला गाना 'फियर सॉन्ग' रिलीज होते ही उन्होंने आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में लाखों रुपये दान दिए हैं. वहीं, 20 मई को जूनियर एनटीआर अपना बर्थडे भी सेलिब्रेट करने जा रहे हैं. उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है, ऐसे में उनके इस काम की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. क्या आप जानते हैं मंदिर में लाखों रुपये दान करने वाले साउथ के ये एक्टर खुद कितने दौलतमंद हैं, अगर नहीं तो चलिए आज आपको बताते हैं?

मंदिर में दान किए 12.5 लाख रुपये 
जूनियर एनटीआर (Jr NTR) ने अपनी फिल्म ''देवारा: पार्ट 1' की रिलीज से पहले आंध्र प्रदेश के चेयेरु में प्रसिद्ध श्री भद्रकाली समेथा वीरभद्र स्वामी मंदिर को दान दिया. इसका खुलासा सोशल मीडिया पर एक्टर के एक फैन पेज ने किया. जिसकी पोस्ट में लिखा, 'तारक ने श्री भद्रकाली समिता वीरा बद्र स्वामी वारी आलयम (एसआईसी) को 12,50,000 का दान दिया'. बाद में यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई.

बाढ़ पीड़ितों के लिए भी दान किए थे 25 लाख रुपये
जूनियर एनटीआर इससे पहले भी कई समाज सेवा कार्यों के लिए दान कर चुके हैं. उन्होंने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 25 लाख रुपये का योगदान और दिहाड़ी मजदूरों का समर्थन करने के लिए कोरोना संकट चैरिटी को 25 लाख रुपये का दान भी दिया था. 

फिल्म के लिए मिली इतनी फीस
जूनियर एनटीआर की अपकमिंग एक्शन ड्रामा 'देवरा: भाग 1', कोराटाला शिव द्वारा निर्देशित है. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आएंगी, यह फिल्म 10 अक्टूबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इसका पहला गाना 'फियर सॉन्ग' रिलीज हो गया है, ऐसे में सबसे पहले जूनियर एनटीआर में मंदिर में दान किया.  आपको बता दें, उन्होंने इस फिल्म के लिए 60 करोड़ रुपये फीस ली है. 

इनती है नेटवर्थ
प्रसिद्ध अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नंदमुरी तारक राम राव उर्फ एनटीआर के पोते जूनियर एनटीआर के पास हैदराबाद, बैंगलोर, मुंबई में करोड़ों की संपत्ति है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जूनियर एनटीआर की कुल संपत्ति 450 करोड़ रुपये है. वे महीने में 3 करोड़ रुपये और सालभर में करीब 36 करोड़ की कमाई करते हैं वह एक्टिंग के अलावा बिजनेस, ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करते हैं. वह एक ऐड के लिए 1.5 करोड़ रुपये फीस लेते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक्टर चैरिटी वर्क्स में भी काफी आगे रहते हैं और वे देश के सबसे ज्यादा टैक्स पेयर्स में से एक हैं.

देश के बड़े शहरों में करोड़ों की संपत्ति
उनके पास हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक आलीशान बंगला, हैदराबाद के पास एक फार्महाउस और बैंगलोर और मुंबई में अपार्टमेंट हैं. इनकी कीमत करोड़ों में है.  उनकी रियल स्टेट प्रॉपर्टी 28 करोड़ के करीब है. उनके पास रोल्स रोएज, रेंज रोवर समेत लग्जरी कारों का भी कलेक्शन है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago