✕

होम / B टाउन / भूषण कुमार और दिव्या खोसला के बीच All Well, जान लें कितने अमीर हैं T-Series के मालिक

भूषण कुमार और दिव्या खोसला के बीच All Well, जान लें कितने अमीर हैं T-Series के मालिक

भूषण कुमार ने अपने पिता की हत्या के बाद महज 19 साल की उम्र में ही बिजनेस संभाल लिया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

T-सीरीज के मालिक भूषण कुमार (Bhushan Kumar) ने पहली बार तलाक की खबरों पर सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि दिव्या खोसला (Divya Khosla) और उनके बीच सबकुछ ठीक चल रहा है, ऐसे में तलाक का कोई सवाल ही नहीं बनता. भूषण गुलशन कुमार के बेटे और कृष्ण कुमार के भतीजे हैं. हाल ही में दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुमार सरनेम हटा दिया था. इसके बाद से ही यह चर्चा शुरू हो गई कि दिव्या और भूषण अलग हो रहे हैं.  

इसलिए हटाया था सरनेम 
भूषण कुमार ने ऐसी खबरों को अफवाह करार देते हुए कहा है कि इनमें कोई सच्चाई नहीं है. उन्होंने बताया कि दिव्या ने ज्योतिषीय कारणों के चलते सरनेम हटा दिया है और कोई वजह नहीं है. कुमार ने कहा कि मैं ये सब फॉलो नहीं करता, लेकिन दिव्या को इन सब में विश्वास है. इसलिए उसने सरनेम हटाया है. T-सीरीज के प्रवक्ता ने भी कहा था कि ज्योतिषीय मान्यताओं से प्रेरित होकर, अपने विवाहित उपनाम को हटाने का दिव्या खोसला का निर्णय उनका निजी फैसला है. हमें किसी के निजी फैसले का पूरी तरह सम्मान करना चाहिए.  

19 की उम्र में संभाला बिजनेस
भूषण और दिव्या की शादी 13 फरवरी, 2005 में हुई थी. दोनों ने जम्मू स्थित वैष्णो देवी मंदिर में शादी रचाई थी. भूषण के पिता गुलशन कुमार की वैष्णो देवी में गहरी आस्था थी. उनके नाम से वहां भंडारा भी चलता है. अब जब भूषण की बात निकली है, तो उनके बारे में सबकुछ जान लेते हैं. भूषण के कन्धों पर फैमिली बिजनेस को संभालने की जिम्मेदारी महज 19 साल की उम्र में ही आ गई थी. 12 अगस्त 1997 को मुंबई में एक मंदिर के बाहर उनके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. तब तक T-Series म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम बन चुकी थी. छोटी सी उम्र में भूषण ने पिता की विरासत को न केवल संभाला, बल्कि उसे एक नई ऊंचाई पर पहुंचाने में जुट गए. 

फिल्म प्रोडक्शन में बड़ा नाम
बिजनेस को आगे बढ़ाने में भूषण की मदद उनके चाचा और एक्टर कृष्ण कुमार ने की. टी-सीरीज आज केवल म्यूजिक तक ही सीमित नहीं है, बल्कि फिल्म प्रोडक्शन में भी एक बड़ा नाम बन गई है. 'तुम बिन', 'भूल भुलैया', 'पटियाला हाउस', 'रेडी' और 'एनिमल' जैसी हिट फिल्में टी-सीरीज के बैनर तले ही बनी हैं. भूषण कुमार की कपंनी में 4000 से अधिक लोग काम करते हैं. भूषण कुमार एंड फैमिली की नेटवर्थ की बात करें, तो यह 10,000 करोड़ रुपए से अधिक है. Hurun India Rich List 2022 के अनुसार, भूषण की फैमिली देश के सबसे अमीर परिवारों की लिस्ट में 175वें नंबर पर है. वहीं, टी-सीरीज की वैल्यू 4 हजार करोड़ से भी ज्यादा बताई जाती है.

घर की रजिस्ट्री में ही लगे 9 करोड़ 
भूषण की पत्नी दिव्या खोसला के पास 206 करोड़ से ज्यादा की सम्पति है. दिव्या प्रोड्यूसर हैं, इसके अलावा वह निर्देशन और ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं. दिव्या की मंथली इनकम 24 करोड़ रुपए के आसपास है. उन्हें लग्जरी कारों का काफी शौक है और उनके कलेक्शन में कई लग्जरी कारें हैं. इसमें ऑडी A8L, रोल्स रॉयस कुलिनन और बेंटली फ्लाइंग स्पर जैसी कारें शामिल हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दिव्या खोसला के पिता की दिल्ली में प्रिटिंग प्रेस है. बता दें कि अगस्त 2020 में दिव्या के पति भूषण कुमार ने मुंबई के जुहू इलाके में 167 करोड़ रुपए का बंगला खरीदा था, जिसकी रजिस्ट्री में ही 9 करोड़ रुपए खर्च हुए थे. उनके पास भी करोड़ों की कीमत की कई लग्जरी कारें हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago