✕

होम / B टाउन / अमिताभ-अभिषेक बच्चन ने कर डाली तगड़ी इन्वेस्टमेंट, 1-2 नहीं खरीदे 10 फ्लैट्स, इतनी है कीमत

अमिताभ-अभिषेक बच्चन ने कर डाली तगड़ी इन्वेस्टमेंट, 1-2 नहीं खरीदे 10 फ्लैट्स, इतनी है कीमत

अमिताभ और अभिषेक बच्चन ने दिवाली से पहले रियल एस्टेट मार्केट में तगड़ा इन्वेस्टमेंट किया है. एक-दो नहीं बल्कि एक साथ 10 फ्लैट्स खरीदे हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) अपने रियल एस्टेट निवेश के साथ एक बार फिर सुर्खियों में हैं, इन्होंने मुंबई के मुलुंड वेस्ट में 24.95 करोड़ रुपये में कई प्रॉपर्टीज खरीदी हैं. ये अपार्टमेंट ओबेरॉय रियल्टी के प्रीमियम प्रोजेक्ट, इटर्निया का हिस्सा हैं. इस प्रोजेक्ट में 3 BHK और 4 BHK अपार्टमेंट हैं. बच्चन परिवार ने कुल 10 अपार्टमेंट खरीदे हैं. इस सौदे में हर अपार्टमेंट के लिए दो कार पार्किंग भी शामिल है. इस डील पर इन्होंने कुल 1.50 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी दी है. अभिषेक बच्चन ने इनमें से छह अपार्टमेंट 14.77 करोड़ रुपये में खरीदे हैं, जबकि अमिताभ बच्चन ने बाकी चार अपार्टमेंट खरीदे हैं.

करोड़ों में है प्रॉपर्टी की कीमत

अभिषेक बच्चन ने अपने पिता के साथ मुंबई के मुलुंड इलाके में नई लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी है. इस प्रॉपर्टी की कीमत 24.95 करोड़ रुपये है. इस खरीद के बाद बच्चन परिवार की कुल संपत्ति और प्रॉपर्टी लिस्ट में इजाफा हुआ है. प्रॉपर्टी की बिक्री के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्क्वायर यार्ड द्वारा मिले रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, बच्चन परिवार ने ओबेरॉय रियल्टी के प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट इटरनिया में संपत्तियां खरीदी हैं. 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चन परिवार ने 10 अपार्टमेंट खरीदे हैं. इनमें से 8 प्रॉपर्टी 1,049 वर्ग फीट (वर्ग फीट) क्षेत्र की हैं. जबकि, बाकी दो यूनिट्स जगह में छोटी हैं, ऐसा कहा जाता है कि यूनिट्स का माप 912 वर्ग फीट है. इनमें से 6 प्रॉपर्टी अभिषेक बच्चन ने खरीदीं हैं, जिसकी कीमत लगभग 14.77 करोड़ रुपये है और बाकी की 4 अमिताभ बच्चन ने खरीदी हैं, जिनकी कीमत 10.18 करोड़ रुपये है. बताया जा रहा है कि अमिताभ-अभिषेक ने 1.50 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी का भुगतान भो किया है.

कई बड़ी संपत्तियों का मालिक है बच्चन परिवार

इस परिवार ने सिर्फ 2024 में रियल एस्टेट में 100 करोड़ से अधिक का निवेश किया है. इनमें से ज्यादातर संपत्तियां ओशिवारा और बोरीवली पूर्व में हैं. अमिताभ बच्चन ने अभिनंदन लोढ़ा हाउस के जरिए अयोध्या में 10,000 वर्ग फुट जमीन भी खरीदी है, जिसकी कीमत लगभग 14.5 करोड़ रुपये है. इस डील पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि वो वैश्विक आध्यात्मिक राजधानी में अपना घर बनाने के लिए उत्सुक हैं. इसके अलावा, बच्चन परिवार शेयर बाजार और स्टार्टअप्स में भी निवेश करता है. हाल ही इन्होंने IPO लाने वाले फूड डिलीवरी और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी में हिस्सेदारी खरीदी है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago