✕

होम / B टाउन / क्या बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने जा रहे हैं सलमान खान? सामने आया ये बड़ा अपडेट 

क्या बिश्नोई समुदाय से माफी मांगने जा रहे हैं सलमान खान? सामने आया ये बड़ा अपडेट 

हाल ही में एक भाजपा नेता ने सलमान खान से कहा था कि उन्हें इस दुश्मनी को खत्म करने के लिए बिश्नोई समाज से माफी मांग लेनी चाहिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एनसीपी लीडर और सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर से सुर्ख़ियों में आ गया है. गैंग ने एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट में इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेते हुए चेतावनी भी दी थी कि सलमान के करीबी उसके दुश्मन हैं. इसके बाद से सलमान खान से किसी न किसी रूप में जुड़े लोगों में खौफ व्याप्त है. इस दुश्मनी को खत्म करने के लिए एक भाजपा नेता ने सलमान से अपील की है कि उन्हें बिश्नोई समुदाय से माफी मांग लेनी चाहिए. हालांकि, बॉलीवुड के दबंग माफी मांगने के मूड में नहीं हैं. 

हम कीड़े भी नहीं मारते 
सलमान खान के पिता सलीम खान ने साफ किया है कि उनका बेटा किसी से माफी नहीं मांगेगा. एक मीडिया हाउस से बातचीत में सलीम ने कहा कि सलमान ने कभी जानवरों का शिकार नहीं किया है. उसे मिल रही धमकियां सिर्फ उगाही के लिए हैं. उन्होंने आगे कहा कि सलमान ने कभी किसी जानवर को नहीं मारा. यहां तक कि उसने कभी कॉकरोच को भी नहीं मारा. हम हिंसा में विश्वास नहीं रखते. हम कीड़े-मकोड़ों को भी नहीं मारते. सलीम खान ने कहा कि लोग हमसे कहते हैं कि आप हमेशा नीचे जमीन पर देखते हैं. मैं उनसे कहता हूं कि मुझे डर रहता है कि कोई कीड़ा मेरे पैरों के नीचे आकर घायल न हो जाए. मैं उन्हें भी बचाता रहता हूं.

सिद्दीकी से बुरा हाल होगा
सलीम खान ने कहा कि उनका बेटा सबकी मदद को तैयार रहता है. उल्लेखनीय है कि काले हिरण के शिकार को लेकर बिश्नोई समाज सलमान खान से नाराज है. इसी के चलते लॉरेंस बिश्नोई सलमान खान का दुश्मन बन गया है. हाल ही में बिश्नोई गैंग के नाम पर मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें 5 करोड़ की मांग की गई थी. साथ ही यह भी कहा गया था कि बाबा सिद्दीकी से भी बुरे हाल सलमान खान के होंगे. लॉरेंस बिश्नोई गैंग सलमान खान के घर पर हमला भी कर चुका है. उन्हें लगातार धमकियां मिलती रहती हैं. मौजूदा हालातों को देखते हुए सलमान खान की सुरक्षा और बढ़ा दी गई है.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago