होम / B टाउन / सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ मुंबई में खरीदी एक लग्जरी प्रॉपर्टी, जानिए कितनी है कीमत?

सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के साथ मुंबई में खरीदी एक लग्जरी प्रॉपर्टी, जानिए कितनी है कीमत?

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अपने बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) के साथ मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी खरीदी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) ने अपने बेटे अहान शेट्टी (Ahan Shetty) के साथ एक करोड़ों की प्रॉपर्टी अपने नाम की है. उन्होंने मुंबई के पॉश एरिया में एक प्रॉपर्टी खरीदी है. यह प्रॉपर्टी 1200 फीट में फैली हुई है.  बता दें, सुनील शेट्टी की नेटवर्थ करीब 250 करोड़ रुपये है. फिल्मों के अलावा वह बिजनेस से भी खूब कमाई करते हैं. तो चलिए अब जानते हैं सुनील शेट्टी की ये नई प्रॉपर्टी कहां और इसकी किमत कितनी है?

8 करोड़ रुपये है प्रॉपर्टी की कीमत

सुनील शेट्टी 90 के दशक में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों में शुमार थे. उन्होंने सिनेमा को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. अभिनय में तो वह आगे हैं ही, उनका माइंड बिजनेस में भी खूब चलता है. मुंबई में वह एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं और खंडाला में उनका शानदार फार्महाउस है. स्क्वायर यार्ड्स के अनुसार हाल ही में सुनील शेट्टी और अहान शेट्टी ने मुंबई के खार वेस्ट (बांद्रा) में एक प्रॉपर्टी खरीदी है. यह एक 'बिक्री प्रमाणपत्र' थाष संपत्ति पिता और पुत्र द्वारा बैंक नीलामी खरीद के जरिए हासिल की गई है. ये प्रॉपर्टी 12000 फीट के एरिया में फैली हुई है, जिकी कीमत 8.01 करोड़ रुपये है. अक्टूबर 2024 में 40.08 लाख रुपये की स्टाम्प ड्यूटी और 30,000 रुपये की रजिस्ट्रेशन फीस के साथ लेन-देन को अंतिम रूप दिया गया.

सुनील शेट्टी यहां से भी करते हैं खूब कमाई

सुनील शेट्टी के पास खुद का प्रोडक्शन हाउस 'पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट' है. इसके अलावा उनके पास कर्नाटक के उडुपी समेत देश के कई शहरों में रेस्टोरेंट और होटल भी हैं. सुनील शेट्टी मिस्चीफ डाइनिंग और क्लब H2O के भी मालिक हैं. वह कई ब्रैंड का एंडोर्समेंट भी करते हैं. वहीं, सुनील शेट्टी सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की टीम मुंबई हीरोज के कप्तान भी हैं. उनका अपना बुटिक है, जो कपड़ों की अपनी रेंज निकालता है. इन सभी जगह से वह करोड़ों की कमाई करते हैं. 

सुनील शेट्टी-अहान शेट्टी इन फिल्मों में आएंगे नजर

सुनील शेट्टी बॉलीवुड के पॉप्यूलर एक्टर होने के साथ ही फिलम प्रड्यूसर भी हैं. उन्होंने पिछले तीन दशकों में हेरा फेरी, धड़कन और मैं हूं ना जैसी हिट फिल्मों के साथ भारतीय सिनेमा में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. 30 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्में करने वाले सुनील शेट्टी को बड़े पर्दे पर आखिरी बार मुंबई सागा में देखा गया था, जो कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. अब तीन साल बाद वह कॉमेडी फिल्मों से वापसी कर रहे हैं. वह अक्षय कुमार के साथ कॉमेडी ड्रामा वेलकम टू द जंगल (Welcome to the Jungle) में नजर आएंगे. वहीं, उनके बेटे अहान शेट्टी ने 2021 में तड़प मूवी से डेब्यू किया था और अब वह बॉर्डर 2 में दिखाई देंगे.

हाल में ये सेलेब्रिटीज भी कर चुके हैं निवेश

स्क्वायर यार्ड्स ने कहा है कि रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, केएल राहुल और अथिया शेट्टी जैसी कई अन्य प्रमुख हस्तियों ने भी हाल ही में बांद्रा, मुंबई में निवेश किया है. बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स और वर्ली और अंधेरी के वाणिज्यिक केंद्रों के निकट होने के कारण यह एक अत्यधिक वांछनीय क्षेत्र है. न केवल प्रमुख क्षेत्रों बल्कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी के साथ प्रीमियम सुविधाओं के कारण हाई-प्रोफाइल घर खरीदारों के बीच इस इलाके की अत्यधिक मांग है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

10 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

9 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

13 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

11 hours ago