✕

होम / B टाउन / अन्नू कपूर ने दिया विवादित बयान, SRK की फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ पर लगाया ये आरोप

अन्नू कपूर ने दिया विवादित बयान, SRK की फिल्म ‘चक दे! इंडिया’ पर लगाया ये आरोप

अभिनेता अन्नू कपूर 45 साल से भी अधिक समय से फिल्मों में काम कर रहे हैं, उन्होंने तेजाब, राम लखन, मिस्टर इंडिया, घायल, 7 खून माफ जैसी 100 फिल्मों और टीवी सीरियल में भी काम किया है.   

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर अक्सर किसी न किसी बयान को लेकर विवादों में फंस जाते हैं. वह अपने ओपिनियमन को लेकर बहुत मुखर और ईमानदार भी हैं. ऐसे में अन्नू कपूर एक टिप्पणी एक बार फिर फिल्म में सांप्रदायिक तत्वों के इस्तेमाल को लेकर चर्चा का विषय बन गई है. दरअसल,अन्नू कपूर सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म चक दे इंडिया पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने यह इशारा किया है कि फिल्म में गंगा-जमुनी तहजीब के नाम पर मुस्लिम किरदार को बढ़ावा देने की कोशिश की गई. तो आइए जानते हैं अन्नू कपूर ने फिल्म पर ये आरोप क्यों लगाया है और ये पूरा मामला क्या है? 

फिल्म में जानबूझकर बदला गया मुख्य किरदार का नाम
अभिनेता अन्नू कपूर ने एक बार फिर शाहरुख खान की फिल्म चक दे! इंडिया के निर्माताओं पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने जानबूझकर फिल्म के मुख्य किरदार को मुस्लिम में बदल दिया था. अन्नू कपूर ने एक इंटरव्यू में कहा है कि  "चक दे! इंडिया में मुख्य किरदार एक प्रसिद्ध कोच नेगी साब पर आधारित था, लेकिन फिल्म निर्माताओं ने जानबूझकर इसे एक मुस्लिम किरदार में बदल दिया और गंगा-जमुनी तहजीब (हिंदू-मुस्लिम एकता) के विचार का इस्तेमाल किया. इसके साथ ही, उन्होंने हिंदू पंडितों का मजाक उड़ाया." 

प्रियंका चोपड़ा पर लगाया ये आरोप 

इंटरव्यू के दौरान अन्नू कपूर ने फिल्मी करियर पर भी बात की. उन्होंने चक दे! इंडिया के बाद अपनी फिल्म 7 खून माफ को लेकर भी एक टिप्पणी की. उन्होंने दावा किया कि फिल्म 7 खून माफ की उनकी सह-कलाकार प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें स्क्रीन पर किस करने से मना कर दिया था, क्योंकि वह मुख्यधारा के हीरो नहीं थे. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर वो कोई हीरो होते तो उन्हें किस करने में कोई दिक्कत नहीं होती. उनकी इस टिप्पणी ने भी काफी विवाद खड़ा किया है. बता दें, अन्नू कपूर तेजाब, राम लखन, मिस्टर इंडिया, घायल, 7 खून माफ जैसी बड़ी फिल्मों में काम कर चुके हैं.  

2007 में रिलीज हुई थी चक दे! इंडिया 
चक दे! इंडिया 2007 में रिलीज हुई एक बॉलीवुड स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान ने कबीर खान का किरदार निभाया था. कहानी एक पूर्व भारतीय पुरुष हॉकी खिलाड़ी की है, जिसे पाकिस्तान के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मैच हारने के बाद देशद्रोही करार दिया जाता है. अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए वह भारतीय महिला हॉकी टीम का कोच बनता है और उन्हें विजयी बनाता है. फिल्म को समीक्षकों से काफी सराहना मिली थी और यह व्यावसायिक रूप से भी सफल रही थी. शाहरुख के साथ फिल्म में नए कलाकारों ने महिला हॉकी खिलाड़ियों की भूमिका निभाई थी. फिल्म का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था और यह फिल्म उस समय की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी. वहीं, इस फिल्म का गीत चक दे इंडिया आज भी भारतीयों के दिलों में देशभक्ति का जज्बा जगा देता है. 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago