होम / B टाउन / आलीशान घर, महंगी गाड़ियां...बॉलीवुड की मस्त मस्त गर्ल एक्ट्रेस रवीना टंडन के पास है करोड़ों की संपत्ति

आलीशान घर, महंगी गाड़ियां...बॉलीवुड की मस्त मस्त गर्ल एक्ट्रेस रवीना टंडन के पास है करोड़ों की संपत्ति

90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली एक्ट्रेस रवीना टंडन 26 अक्टूबर को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं. वह फिल्म से लेकर ब्रैंड एंडोर्समेंट से खूब पैसा कमाती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रवीना टंडन 90 के दशक की वो हसीन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी बेहतरीन अदाकारी, डांस और दिलकश अदाओं से करोड़ों दर्शकों का दिल जीता है. रवीना ने 17 साल की उम्र में ही बॉलीवुड में कदम रख लिए थे, जिसके बाद उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दी. वहीं, अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी वह अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीत रही हैं. रवीना टंडन आज फिल्मों से लेकर ब्रैंड एंडोर्समेंट तक के लिए मोटी फीस लेती हैं. रवीना टंडन आज यानी 26 अक्टूबर को अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं. तो आइए इस खास मौके पर हम आपको उनकी नेटवर्थ और कमाई का सोर्स बताते हैं.

एक फिल्म के लिए लेती हैं इतने करोड़ रुपये
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रवीना की कुल संपत्ति लगभग 200 करोड़ रुपये है. वह एक महीने में 1.5 से 2 करोड़ रुपये की कमाई कर लेती हैं. फिल्मों के अलावा रवीना की कमाई का मुख्य जरिया विज्ञापन और सोशल मीडिया है, जिसके लिए वह 50 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं. रवीना एक फिल्म के लिए 2 से 3 करोड़ रुपये फीस लेती हैं.
 
महंगी कारों का कलेक्शन
रवीना टंडन का घर मुंबई के एक पॉश इलाके में है, मुंबई के बांद्रा में स्थित सी-फ़ेसिंग बंगले की कीमत करीब 21 करोड़ रुपये है. इस घर का नाम 'नीलाया' है, जिसका मतलब 'मेंशन' होता है. रवीना टंडन के पास एक से बढ़कर एक महंगी कारों का कलेक्शन भी है. उनके पास जगुआर एक्सजे (Jaguar XJ), जिसकी कीमत 1.11 करोड़ रुपये है. इसके अलावा 1.71 करोड़ रुपये मूल्य की मर्सिडीज बेंज 350डी और 86.92 लाख रुपये से 94.45 लाख रुपये की रेंज में ऑडी क्यू7 शामिल है. रवीना के पास एक लग्जरी बाइक ट्रायम्फ रॉकेट 3 Triumph Rocket 3 भी है, जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये है.   

ऐसा रहा रवीना टंडन का फिल्मी सफर 
रवीना ने साल 1991 में आई फिल्म 'पत्थर के फूल' के जरिए अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जो सुपरहिट साबित हुई. इसमें उनकी जोड़ी सलमान खान के साथ बनी थी. इसके बाद रवीना फिल्म मोहरा, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, जिद्दी, गुलाम-ए-मुस्तफा, सलाखें, आंटी नंबर 1, बड़े मिया छोटे मिया, शूल बुलंदी, जीना मरना तेरे संग, पहला नशा, अंदाज अपना अपना, जमाना दीवाना, अनजाने, दूल्हे राजा, आंटी नंबर 1 और कहीं प्यार ना हो जाए जैसी फिल्मों में काम किया. फिल्म इंडस्ट्री से लंबा ब्रेक लेने के बाद रवीना साल 2022 में केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आई. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

8 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

10 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

9 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

13 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

11 hours ago