✕

होम / ऑटोमोबाइल / गौतम अडानी के कार कलेक्शन की शान हैं ये गाड़ियां

गौतम अडानी के कार कलेक्शन की शान हैं ये गाड़ियां

सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहे गौतम अडानी अब 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं. जानिये ऐसी शानदार गाड़ियों के बारे में जो अडानी के नेट वर्थ को दर्शाती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अडानी ग्रुप ऑफ कम्पनीज के मालिक, गौतम अडानी के पिछले कुछ दिन बहुत ही मुश्किल भरे रहे हैं. 24 जनवरी 2022 को हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से ही मार्केट में अडानी ग्रुप के शेयर्स में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. गौतम अडानी जो विश्व के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में तीसरे स्थान तक पहुंच गए थे, हिंडनबर्ग विवाद के बाद अब 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं. लेकिन फोर्ब्स के अनुसार इतना सब होने के बाद भी गौतम अडानी की नेट वर्थ 52.2 बिलियन डॉलर्स के आस पास है.

गौतम अडानी की नेट वर्थ का अंदाजा कोई उनकी गाड़ियों के लम्बे चौड़े कलेक्शन से भी लगा सकता है. ऐसे में हम गौतम अडानी की कलेक्शन से आपके लिए लेकर आये हैं कुछ शानदार गाड़ियां:

रेंज रोवर LWB (लॉन्ग व्हील बेस): गौतम अडानी के पास एक शानदार मिड-स्पेक वाली रेंज रोवर LWB (लॉन्ग व्हील बेस) मॉडल है. माना जाता है कि यह सेवन सीटर गाड़ी एक चलता फिरता होटल का कमरा है. इस गाडी को तीन लीटर के इनलाइन सिक्स डीजल इंजन से ताकत मिलती है. यह इंजन 350PS की पॉवर के साथ साथ 700 न्यूटन मीटर भी जनरेट करता है और इसे एक 8 स्पीड ऑटोमाटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. इतना ही नहीं इस गाडी के अन्दर एक फोर व्हील ड्राइव पावरट्रेन है. इस गाड़ी की एक्स-शोरूम कीमत 3.94 करोड़ रुपये के आस पास बतायी जाती है.

BMW 7 सीरीज: एक लग्जरी SUV के अलावा अडानी के गैराज में एक BMW 7 सीरीज सेडान भी मौजूद है. हालांकि हमें इस मॉडल और इसके फीचर्स के बारे में एकदम ठीक ठीक जानकारी नहीं है लेकिन, रिपोर्ट्स के अनुसार अडानी की BMW 7 सीरीज सेडान को 3 लीटर के एक ट्विन-टर्बो इनलाइन सिक्स इंजन से ताकत मिलती है. यह इंजन 380PS की ताकत के साथ-साथ 520 न्यूटन मीटर जनरेट करता है. इसके साथ साथ सेडान में 31.3 इंच की एक 8K टच-स्क्रीन डिस्प्ले भी है. इस सेडान की एक्स-शोरूम कीमत 1.70 करोड़ रुपये मानी जाती है.

रोल्स रोय्स घोस्ट: अडानी हाई नेट इनकम वाले उन कुछ लोगों में शामिल हैं जिनके गैराज में एक रोल्स रोय्स घोस्ट खड़ी हुई है. इस कार को लग्जरी कारों में सबसे बेस्ट माना जाता है. इस रोल्स रोय्स घोस्ट को अपनी तरह कि आखिरी V12 मोटर इंजन से ताकत मिलती है जो 569PS की ताकत और 780 न्यूटन मीटर जनरेट करता है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 6.95 करोड़ रुपये है.

फरारी कैलिफोर्निया 2008: BMW, रोल्स रोय्स और रेंज रोवर जैसी लग्जरी गाड़ियों के साथ साथ अडानी के पास साल 2008 की ओपन-टॉप स्पोर्ट्स कार फरारी कैलिफोर्निया भी है. यह ओपन-टॉप कार एक समय पर पोस्टर कार भी थी जिसे लोगों से बहुत प्यार मिला था. इस फरारी कैलिफोर्निया कार को एक V8 इंजन से ताकत मिलती है जो 459PS की पावर पैदा करने के साथ साथ 485 न्यूटन मीटर भी जनरेट करता है. यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को मात्र 4 सेकंड्स में तय कर सकती है.

यह भी पढ़ें: अडानी ग्रुप को हो चुका है 10 खरब रुपयों का नुकसान, कंपनी ने बदल दिए अपने प्लान?


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

20 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

14 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

14 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

17 hours ago