✕

होम / ऑटोमोबाइल / अब Jaguar Land Rover जैसी महंगी गाड़ियों को खरीदना होगा सस्ता, टाटा ने बनाई ये योजना 

अब Jaguar Land Rover जैसी महंगी गाड़ियों को खरीदना होगा सस्ता, टाटा ने बनाई ये योजना 

सरकार की नई ईवी पॉलिसी ने देश के बाहर की कई कंपनियों की भारतीय बाजार की एंट्री का रास्ता खोल दिया है. इस लिस्ट में अब नया नाम टाटा मोटर्स का भी शामिल हो गया है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की सब्सिडरी जैगुआर लैंड रोवर (Jaguar Land Rover) अब लग्जरी कारों का निर्माण भारत में ही करेगी. कंपनी भारत में एक नया प्लांट लगाने की योजना बना रही है. यह योजना पहली बार जेएलआर-ब्रांड वाली कारों को चिह्नित करेगी. तो चलिए आपको बताते हैं ये प्लांट कहां लगेगा और इससे आपको क्या फायदा होगा? 

कहां होगा LR का भारत में पहला प्लांट 
भारत में रेंज रोवर इवोक, डिस्कवरी स्पोर्ट और जगुआर एफ-पेस जैसी कारें बेचने वाली JLR एक लग्जरी ब्रांड है, जिसे बहुत कम लोग खरीद पाते हैं. उम्मीद इस बात की है कि भारत में जैगुआर लैंड रोवर का पहला प्लांट शुरू होने के बाद कारों को घरेलू स्तर पर बेचा जाएगा और निर्यात भी किया जाएगा. ऐसे में इन लग्जरी कारों की कीमत भारत में सस्ती हो जाएगी.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा मोटर्स तमिलनाडु में एक नया प्लांट लगाने की तैयारी कर रही है. इसमें वो अपनी प्रीमियम कार जैगुआर लैंड रोवर की मैन्युफैक्चरिंग करेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार टाटा मोटर्स अपने इस प्लांट के लिए 1 बिलियन डॉलर का निवेश करेगी. फिलहाल कंपनी ने इस नए प्लांट में किन कारों का प्रोडक्शन होगा, इसे लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. 

अभी इन देशों में है फैक्ट्रियां
इंडियन मार्कट में कंपनी रेंज रोवर इवोक, डिस्कवरी स्पोर्ट और जगुआर एफ-पेस जैसी कारें बेचती है. इन्हें ब्रिटेन से इम्पोर्ट करके पुणे में असेंबल किया जाता है.  टाटा मोटर्स और जैगुआर लैंड रोवर (JLR) के बीच पार्टनरिशप इस नए प्लांट के साथ बढ़ती जा रही है. दोनों कंपनियां साथ में मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) साइन कर चुकी हैं. ये MoU JLR के इलेक्ट्रिफाइड मॉड्यूलर आर्किटेक्चर (EMA) प्लेटफॉर्म के लिए साइन किया गया था. इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल टाटा की लॉन्च होने वाली बॉर्न-इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए किया जाएगा. ये प्लेटफॉर्म का पहला मॉडल इस साल 2024 के आखिर में मार्केट में आ सकता है. जेएलआर की फिलहाल ब्रिटेन में 3 प्लांट हैं. कंपनी चीन, ब्राजील और स्लोवाकिया में भी गाड़ियां बनाती जेएलआर टाटा मोटर्स के राजस्व में लगभग दो-तिहाई का योगदान देता है.

इसे भी पढ़ें-WhatsApp को मिलने लगा Meta AI का सपोर्ट, इस तरह फोटो जनरेट कर पाएंगे यूजर्स


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago