होम / पॉलिटिकल एनालिसिस / सीएम योगी आदित्यनाथ भी हुए डीप फेक का शिकार, आरोपी हुआ गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

सीएम योगी आदित्यनाथ भी हुए डीप फेक का शिकार, आरोपी हुआ गिरफ्तार, जानें क्या है मामला

एक शख्स ने सीएम योगी आदित्यनाथ की डीपफेक वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था. नोएडा पुलिस ने अब कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव के बीच दिग्गज नेताओं के फेक वीडियो बनाने के मामले सामने आ रहे हैं. गृहमंत्री अमित शाह के फेक वीडियो के बाद अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइट एक्स (X) पर अपलोड किया गया था. इस मामले में नोएडा एसटीएफ ने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया और पोस्ट करने वाले आरोपी श्याम किशोर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

दरअसल मामला उत्तर प्रदेश के नोएडा का है. यहां सेक्टर 49 स्थिति बरोला से नोएडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि 1 मई 2024 को सोशल मीडिया साइट एक्स पर सीएम योगी आदित्यनाथ के डीपफेक एआई जनरेटेड वीडियो को शेयर किया गया था. इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट एक्स (X) पर @shyamguptarpswa नाम के प्रोफाइल से शेयर किया गया था. साथ ही इस वीडियो को शेयर करते हुए आरोपी ने भ्रामक तथ्य साझा किए और राष्ट्रविरोधी चीजों को भी शेयर किया.

AI जेनरेटेड था डीप फेक वीडियो

इस डीप फेक वीडियो में पुलवामा के वीर जवानों की पत्नियों का मंगलसूत्र आदि की बात की जा रही है. नहीं चाहिए भाजपा, भाजपा हटाओ, देश बचाओ, आदि बातें कहीं जा रही हैं. ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करने वाले ने लिखा कि क्या यह वीडियो सही है. अगर सही है तो जनता अंधभक्त है. वीडियो को यूपी भाजपा, पीएमओ, सीएम यूपी आदि को टैग किया गया है. नोएडा एसटीएफ के एसीपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में यह पता चला है कि यह डीप फेक वीडियो है और AI जेनरेटेड है.

अमित शाह का भी बना था डीप फेक वीडियो

आपको बता दें कि कुछ ही समय पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह का भी एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था. इस मामले में दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज किया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है. अमित शाह के वीडियो को कई राजनेताओं ने भी शेयर किया था. दिल्ली पुलिस इस मामले में देश भर में व्यापक तौर पर कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने तेलंगाना के सीएम को नोटिस भी भेजा था. जबकि दिल्ली पुलिस द्वारा देश के कई अन्य नेताओं से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

शंघाई सहयोग संगठन में मोदी-पेजेशकियन की मुलाकात, ईरान के साथ भारत की कूटनीति पर टिकी नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से मुलाकात की.

31-August-2026

‘जायंट किलर’ स्मृति ईरानी की BJP में दमदार वापसी, राष्ट्रीय महामंत्री की मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नबीन की टीम में 8 राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल स्मृति ईरानी, 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले अहम भूमिका में नजर आएंगी

18-August-2026

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

17-August-2026

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

31-July-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

10 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

7 minutes ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

41 minutes ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

1 hour ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

2 hours ago