✕

होम / बिजनेस / Vodafone-Idea की पहले से ही हालत खराब, अब हुआ इतने करोड़ का घाटा, जानिए क्यों?

Vodafone-Idea की पहले से ही हालत खराब, अब हुआ इतने करोड़ का घाटा, जानिए क्यों?

Vodafone idea ने तिमाही नतीजों का एलान कर दिया है. एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने कहा है कि मार्च में समाप्त तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़ गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की तीसरी सबसे बड़ी मोबाइल सर्विसेज देने वाली कंपनी वोडाफोन आइडिया के नुकसान में इजाफा हुआ है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए नतीजों का एलान किया है. चौथी कंपनी में कंपनी को 7675 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है जो बीते वर्ष की चौथी तिमाही में हुए 6419 करोड़ रुपये के नुकसान से ज्यादा है. चौथी तिमाही में वोडाफोन आइडिया का रेवेन्यू 10,606 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 10,531 करोड़ रुपये रहा था.

10,606 करोड़ रुपये रहा कंपनी का रेवेन्यू

जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का रेवेन्यू 10606 करोड़ रुपये रहा है. एक साल पहले की समान अवधि में टेलिकॉम कंपनी का रेवेन्यू 10532 करोड़ रुपये था. सालाना आधार पर टेलिकॉम कंपनी का रेवेन्यू 0.71 पसेंट बढ़ा है. वोडाफोन आइडिया का इबिडा मार्च 2024 तिमाही में 4336 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि के दौरान 4210.30 करोड़ रुपये था.

ये भी पढ़ें- स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए Jio ने जमा किए करोड़ों रुपये, Airtel और VI हैं इतने पीछे

हर यूजर से होने वाली कमाई बढ़ी

जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में वोडाफोन आइडिया का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर (हर यूजर से होने वाली कमाई या ARPU) 146 रुपये रहा है. एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का एवरेज रेवेन्यू पर यूजर 135 रुपये था. मार्च 2024 तिमाही में वोडाफोन आइडिया का 4G सब्सक्राइबर बेस बढ़कर 12.63 करोड़ पहुंच गया है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 12.26 करोड़ था. वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की सालाना रेवेन्यू 42650 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले 42180 करोड़ रुपये था.

VI के कर्ज में भी आई कमी

वोडाफोन आइडिया पर बैंक और वित्तीय संस्थानों का बकाया कर्ज में 7090 करोड़ रुपये की कमी आई है जो पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 11,130 करोड़ रुपये थी.  कंपनी के पास 31 मार्च 2024 तक कैश और बैंक बैलेंस 170 करोड़ रुपये था. 31 मार्च 2024 तक कंपनी पर सरकार का 203,430 करोड़ रुपये बकाया है जिसमें स्पेक्ट्रम भुगतान के मद में 1,33,110 करोड़ और एजीआर के मद में 70,320 करोड़ रुपये बकाया है.

एक साल में कंपनी के शेयरों में 86% की तेजी

वोडाफोन आइडिया के शेयरों में पिछले एक साल में 86 पर्सेट का उछाल आया है. टेलिकॉम कंपनी के शेयर 17 मई 2023 को 7.07 रुपये पर थे। वोडाफोन आइडिया के शेयर 16 मई 2024 को 13.15 रुपये पर पहुंच गए हैं. वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 23 पर्सेट की गिरावट देखने को मिली है. इसके साथ ही कंपनी ने हाल ही में भारत में सबसे बड़े FPO के माध्यम से 180 अरब रुपये जुटाए हैं. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

50 minutes ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

1 hour ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

1 hour ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

2 hours ago

महाराष्ट्र के किसानों को दिवाली से पहले मिलेंगे ₹5,000, सूखे से राहत के लिए सरकार का बड़ा फैसला

राज्य सरकार ने सूखे से संबंधित ताजा रिपोर्टों के आधार पर 40 नए तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया है. इन क्षेत्रों में बारिश की कमी के कारण खेती प्रभावित हुई है और किसानों को फसल नुकसान की आशंका का सामना करना पड़ रहा है.

2 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

1 hour ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

36 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

50 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

3 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

1 hour ago