✕

होम / बिजनेस / कितनी अमीर हैं केजरीवाल के PA की करतूत पुलिस को बताने वालीं Swati Maliwal? 

कितनी अमीर हैं केजरीवाल के PA की करतूत पुलिस को बताने वालीं Swati Maliwal? 

स्वाति मालीवाल ने आखिरकार पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ दी है. वहीं, उनकी शिकायत पर पुलिस भी एक्शन में आ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आम आदमी पार्टी (AAP) के कोटे से राज्यसभा पहुंचीं स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के आरोपों ने दिल्ली की सियासत में भूचाल ला दिया है. अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को जमानत मिलते ही फ्रंटफुट पर खेल रही AAP एक ही झटके में बैकफुट पर आ गई है. जबकि भाजपा को केजरीवाल पर हमला बोलने का एक और मौका मिल गया है. राजनीति के जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के बीच इस मामले का बढ़ना आम आदमी पार्टी के लिए नुकसानदायक हो सकता है. वहीं, दिल्ली पुलिस ने स्वाति की शिकायत पर केजरीवाल के PA विभव कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर ली है.     

विभव कुमार 'लापता'  
पुलिस ने जांच के लिए 10 टीमें बनाई गई हैं, जो विभव कुमार के आवास सहित अलग-अलग ठिकानों को खंगाल रही हैं. FIR के बाद से केजरीवाल के PA का कोई अतापता नहीं है. स्वाति मालीवाल ने 13 मई की घटना की पूरी जानकारी पुलिस के साथ साझा की है. उन्होंने बताया है कि जब वह मुख्यमंत्री आवास के ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं, तो केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार आए और बिना किसी उकसावे के उन्हें थप्पड़ मारा. इसके बाद कुमार उनके पेट पर मुक्के मारते रहे.

इन धाराओं में हुई FIR 
स्वाति के अनुसार, वह चिल्लाती रहीं, उन्होंने केजरीवाल के PA से ऐसा न करने की विनती भी की, लेकिन वह मारपीट करता रहा. स्वाति ने यह भी कहा कि जब केजरीवाल का PA उनकी छाती, चेहरे, पेट और शरीर के निचले हिस्से पर वार कर रहा था, अरविंद केजरीवाल अपने सरकारी आवास में भी मौजूद थे. पुलिस ने विभव कुमार के खिलाफ IPC की धारा 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 354 (महिला का शील भंग करने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक बल प्रयोग), 506 (आपराधिक धमकी), और 509 के तहत केज दर्ज किया है. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मेरे साथ जो हुआ, वह बहुत बुरा था. मैंने पुलिस को अपना बयान दे दिया है. आशा है कि उचित कार्रवाई होगी.

तीन बैंकों में है स्वाति का खाता
चलिए अब यह भी जान लेते हैं कि स्वाति मालीवाल के पास कुल कितनी दौलत है. स्वाति दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं. आम आदमी पार्टी ने उन्हें दिल्ली कोटे से राज्यसभा भेजा है. नेताओं की जन्मकुंडली रखने वाली वेबसाइट मायनेता के अनुसार, AAP सांसद की कुल संपत्ति 19,22,519 रुपए है. कैश के तौर पर उन्होंने 20 हजार होने की जानकारी दी थी. मालीवाल के तीन बैंकों में खाते हैं - State Bank of India, HDFC और Punjab National Bank, जिनमें उनके 32,115 रुपए जमा हैं.

इन Stocks में लगाया पैसा
स्वाति मालीवाल भी स्टॉक मार्केट में ट्रेडिंग करती है. उन्होंने कई कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाया है. उनके पास Asian Paints, Alkyl Amines, Fine Organics, GMM PF, Grindwell Norton, Pidilite, TCS और Titan के शेयर हैं. इस तरह उन्होंने शेयर बाजार में करीब 8 लाख रुपए इन्वेस्ट किए हैं. इसके अलावा, उनका NSC, Postal Savings में तीन लाख का निवेश है. साथ ही उनके पास 6,62,450 की ज्वेलरी भी है. स्वाति मालीवाल ने 2 इंश्योरेंस पॉलिसी भी ली है, जिसके लिए उन्होंने 17,138 भरे हैं. आप की राज्यसभा सांसद के पास अपनी कोई कार नहीं है.  

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

5 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago