होम / बिजनेस / सरकारी नौकरी नहीं, यूट्यूबर या शेयर बाजार के जरिये पैसा कमाना चाहता है आज का युवा, जानते हैं क्यों?

सरकारी नौकरी नहीं, यूट्यूबर या शेयर बाजार के जरिये पैसा कमाना चाहता है आज का युवा, जानते हैं क्यों?

युवा पैसा कमाने के लिए पुराने तरीकों की जगह नए तरीकों से पैसा कमाना चाहते हैं. युवा युट्यूब और शेयर बाजार के जरिए पैसा कमाने के आसान विकल्प चुन रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आज के डिजिटल युग में युवा आसान तरीके से ज्यादा पैसा कमाने के नए नए तरीकों से आकर्षित हो रहे हैं. वे अब अपने लिए सुरक्षित करियर बनाकर पैसा कमाने के पांरपरिक तरीके से काफी आगे निकल चुके हैं. अब युवा फाइनेंशियली सफलता के लिए सोशल मीडिया की चकाचौंध और शेयर बाजार से अधिक आकर्षित हो रहे हैं. एक सर्वे में जानकारी सामने आई है कि आज युवा (Gen Z) आईपीएस या आईपीएस बनने की जगह यूट्यूबर या शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर पैसा कमाना चाहता है. तो चलिए जानते हैं इसकी वजह?

कम समय में अधिक कमाई

डिजिटल अर्थव्यवस्था के उदय के साथ पारंपरिक नौकरियों से परे पैसा कमाने के कई नए मौके बढ़े हैं, जिससे लोगों को छोटे समय के लिए कॉन्ट्रैक्ट या फ्रीलांसिंग काम करके ज्यादा पैसा मिल रहा है. यह लचीलापन लोगों को अपनी शर्तों पर काम करने में सक्षम बनाता है और अक्सर पारंपरित नौकरी की तुलना में अधिक कमाई कराता है.

युवाओं ने पैसा कमाने के लिए चुने ये विकल्प

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एक सर्वे में युवाओं से पैसा कमाने का सबसे बेस्ट तरीका पूछा गया, जिसमें उन्हें कंटेंट क्रिएशन, कारोबार, ट्रेडिंग या पब्लिक सर्विस का विकल्प दिया गया. इस सर्व में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई, जो या पहले आईपीएस या आईएएस अधिकारी बनने के सपने देखता था, वो अब सोशल मीडिया की चकाचौंध और पैसों से आकर्षित हो रहा है. सर्वे में करीब 14 हजार युवाओं को शामिल किया गया, जिसमें 35 प्रतिशत ने कारोबार करके पैसा कमाने की राह को चुना, 34.4 प्रतिशत युवाओं ने यूट्यूबर बनकर कमाई का एक सुविधाजनक तरीका चुना, 25.1 प्रतिशत ने ट्रेडिंग को चुना और केवल 5.6 प्रतिशत युवा ऐसे थे, जिन्होंने आईपीएस या आईएएस अधिकारी बनने का विकल्प चुना.

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

क्रिएटिवी और काम की स्वतंत्रता

युवाओं का कहना है कि यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर उन्हें अपनी क्रिएटीविटी के जरिए काफी पैसा कमाने का मौका मिलता है. इसमें काम करने की स्वतंत्रता है. अपनी शर्तों पर काम करके कम समय में ज्यादा पैसा कमाया जा सकता है. वहीं, युवाओं ने शेयर बाजार को लेकर कहा है कि इसमें रिस्क है, लेकिन प्रॉफिट भी बहुत अधिक है. घर बैठे ज्यादा पैसा कमाया जा सकता है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग के समर्थन में उतरे शापूर मिस्त्री, टाटा ट्रस्ट्स से मांगा सहयोग

शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के पास टाटा संस की 18.37 फीसदी हिस्सेदारी है. समूह लंबे समय से इस हिस्सेदारी में अधिक तरलता चाहता है, क्योंकि उसकी होल्डिंग और ऑपरेटिंग कंपनियों पर बड़ी मात्रा में कर्ज है.

4 hours ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

आरबीआई की बॉन्ड बिक्री का असर, बैंकिंग सिस्टम में अतिरिक्त नकदी घटकर ₹6 लाख करोड़

RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 19 से 21 सितंबर के बीच बैंकिंग सिस्टम में शुद्ध नकदी अधिशेष करीब ₹6 लाख करोड़ रहा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

सीमेंट कंपनियों की नई रणनीति, कीमत बढ़ाने के बजाय लागत घटाकर मुनाफा बढ़ाने पर जोर: रिपोर्ट

मजबूत मांग के बीच UltraTech, Ambuja Cement और JSW Cement का फोकस लागत घटाने, क्षमता बढ़ाने और प्रीमियम उत्पादों की बिक्री पर; आने वाले वर्षों में 7-8% सालाना बढ़ सकती है सीमेंट की मांग

1 hour ago

T-72 और T-90 टैंकों के लिए ₹586 करोड़ का करार, रक्षा मंत्रालय खरीदेगा स्वदेशी APUs

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इन APUs को Make-II फ्रेमवर्क के तहत देश में ही विकसित किया गया है. Make-II के तहत उद्योगों की अगुवाई में रिसर्च और डेवलपमेंट को बढ़ावा दिया जाता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल पर सरकार की अपील, 28 सितंबर से प्रस्तावित स्ट्राइक वापस लेने को कहा

5 दिन तक प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं, हाफ इयरली क्लोजिंग के बीच हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

2 hours ago

जिंदल इंडिया ने अमित खन्ना को बनाया चीफ ह्यूमन रिसोर्सेज ऑफिसर

जिंदल इंडिया में खन्ना स्टील और एल्युमीनियम कारोबार से जुड़े मानव संसाधन संबंधी मामलों की जिम्मेदारी संभालेंगे.

3 hours ago