✕

होम / बिजनेस / गेमिंग घोटाले में 163 करोड़ रुपये की संपत्ति हुई जब्त, ED ने इस 'खेल' पर की कार्रवाई

गेमिंग घोटाले में 163 करोड़ रुपये की संपत्ति हुई जब्त, ED ने इस 'खेल' पर की कार्रवाई

ईडी ने गेमिंग घोटाले के मामले में ईडी ने कुल 163 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त और कुर्क की है, जिसमें नकदी, क्रिप्टोकरेंसी, बैंक खाते की शेष राशि और कुछ कार्यालय शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रवर्तन निदेशालय (ED) कोलकाता ने 'ई-नगेट' नामक एक प्रमुख 'ऑनलाइन गेमिंग ऐप घोटाले' के खिलाफ सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है. गेमिंग प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किए गए ई-नगेट ऐप ने उपयोगकर्ताओं को उनके निवेश पर रिटर्न का वादा किया था. चलिए जानते हैं क्या है ये पूरा मामाल?

ज्यादा मुनाफे के झांसे में आए यूजर्स 
यह जांच एक ई-नगेट नाम के एक फर्जी गेमिंग ऐप से संबंधित है. खुद को एक गेमिंग मंच बताने वाली ई-नगेट ने वास्तविक पैसे पर दांव लगाने और भारी कमीशन देने का वादा किया था. हालांकि, निवेश किए जाने के बाद ऐप बंद हो गया और निवेशकों को अपने धन को वापस पाने का कोई रास्ता नहीं मिला. इस संबंध में कोलकाता के पार्क स्ट्रीट थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी. उसी के आधार पर धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों तहत ईडी ने यह कार्रवाई की है.

2022 में हुआ खुलासा
जानकारी के अनुसार ईजी ने 2022 में इस घोटाले का खुलासा किया. इस दौरान पता चला कि गलत तरीके से कमाए गए लाभ का एक हिस्सा डिजिटल संपत्तियों में निवेश किया गया था. जांच के दौरान लगभग 2,500 डमी बैंक खातों की पहचान की गई और उनका विश्लेषण किया गया.

19 करोड़ की नकद राशि हुई थी जब्त
इस मामले में घोटाले के मास्टरमाइंड आमिर खान और रोमेन अग्रवाल को भी गिरफ्तार किया गया और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है. ईडी ने कई एक्सचेंजों से विशेष रूप से बिनेंस, जेबपे और वजीरएक्स के कई क्रिप्टो वॉलेट का विवरण मांगा. बिनेंस और अन्य एक्सचेंजों से इकट्ठा जानकारी के कारण 70 खातों में 90 करोड़ की धनराशि रोक दी गई. बिनेंस, जेबपे और वजीरएक्स के पास रखे गए 70 खातों में 90 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं, जो घोटाले से जुड़े थे. इन क्रिप्टो संपत्तियों को ईडी ने अपने कब्जे में लेकर ईडी के क्रिप्टो वॉलेट में स्थानांतरित कर दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 90 करोड़ क्रिप्टो करेंसी सहित ईडी ने कुल 163 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त और कुर्क की है, जिसमें नकदी, बैंक खाते की शेष राशि और कुछ कार्यालय शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

2 hours ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

2 hours ago

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

2 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

13 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

20 hours ago

बड़ी खबरें

शेयर बाजार में आज भी गिरावट के संकेत, ग्लोबल बिकवाली से बढ़ी चिंता; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में मुनाफावसूली के चलते गिरावट दर्ज की गई.सेंसेक्स 251.89 अंक यानी 0.34 फीसदी गिरकर 72,781.89 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 99.25 अंक यानी 0.44 फीसदी टूटकर 22,622.70 पर रहा.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

2 hours ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

2 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

20 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

20 hours ago