✕

होम / बिजनेस / वेदांता वाले अनिल अग्रवाल निवेश करने जा रहे इतने हजार करोड़,इन सेक्‍टरों में होगा निवेश

वेदांता वाले अनिल अग्रवाल निवेश करने जा रहे इतने हजार करोड़,इन सेक्‍टरों में होगा निवेश

अनिल अग्रवाल ने बताया कि वो आने वाले समय में उनकी कंपनी मनोरंजन के क्षेत्र में भी निवेश करने की तैयारी कर रही है. इस क्षेत्र में अभी बहुत कम जानकारी है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत की तेजी से ग्रो करती अर्थव्‍यवस्‍था में एक ओर जहां विदेशी कंपनियां निवेश करने के लिए भारतीय साथी की तलाश कर रही हैं वहीं भारतीय कंपनियां भी अपनी निवेश लागत को लगातार बढ़ा रही हैं. इसी कड़ी में माइनिंग से लेकर पॉवर तक कई क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनी के मालिक अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता लिमिटेड आने वाले 10 सालों में 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है. कंपनी इस पैसे को जिन क्षेत्रों में निवेश करने जा रही है उनमें सेमीकंडक्‍टर, टेक्‍नोलॉजी और ग्‍लॉस जैसे सेक्‍टर सबसे अहम हैं. 

किन क्षेत्रों में काम करने की हो रही है तैयारी 
मुंबई में एक कार्यक्रम में बात करते हुए वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि उनकी कंपनी आने वाले 10 सालों में 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने की तैयारी कर रही है. उन्‍होंने बताया कि आने वाले दिनों में ग्‍लास का कारोबार और तेजी से बढ़ने वाला है. मोबाइल से लेकर लैपटॉप और दूसरे उपरणों की मांग बढ़ने के कारण आने वाले समय में इस क्षेत्र की बड़ी मांग पैदा होने वाली है. उन्‍होंने कहा कि मौजूदा समय में उनकी कंपनी ताइवान में ये काम कर रही है लेकिन भविष्‍य में इसे भारत लाने की तैयारी भी कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Zomato वाले दीपेन्‍दर गोयल ने 79 करोड़ में खरीदी जमीन, जानिए किस पॉश इलाके में है प्‍लॉट

सेमीकंडक्‍टर के क्षेत्र में काम कर रही है बीजेपी 
वेदांता मौजूदा समय में सेमीकंडक्‍टर के क्षेत्र में भी उतरने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने गुजरात में जमीन भी इस प्रोजेक्‍ट के लिए ले ली है. अनिल अग्रवाल का कहना है कि आने वाले 4 सालों में होने वाले इस 2000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ रोजगार के अवसर भी पैदा होने वाले हैं. अनिल अग्रवाल ने ये भी कहा कि वो आने वाले समय में मनोरंजन व्‍यवसाय में भी निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि मौजूदा समय में मनोरंजन के बारे में ज्‍यादा जानकारी नहीं है. अनिल अग्रवाल ने ये भी कहा कि उनका समूह नंद घरों की संख्‍या को अगले दो सालों में 6000 से 25 हजार तक करने की तैयारी कर रही है. 

कर्ज को लेकर क्‍या बोले अनिल अग्रवाल? 
वेदांता के प्रमुख अनिल अग्रवाल ने कर्ज के मामले को लेकर भी अपनी बात कही. उन्‍होंने कहा कि अभी कंपनी पर 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कर्ज है. लेकिन इसे लेकर उन्‍होंने कहा कि इसे प्रबंधित किया जा सकता है. उन्‍होंने कहा कि अब तक कभी भी समूह ने किसी भी कर्ज को लेकर अपनी प्रतिबद्धताओं को लेकर कोई चूक नहीं की है. उन्‍होंने कहा कि अगर किसी भी कारोबार की शुरूआत से शुरू करना है तो उसमें बड़े पैमाने पर पूंजी की जरूरत होती है. उन्‍होंने अफसोस जताते हुए कहा कि भारत में पर्यावरण के मामलों को लेकर बड़े पैमाने पर चिंताए हैं. उन्‍होंने कहा कि आज निवेशक भारत में निवेश करने को लेकर उत्‍सुक हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

13 minutes ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

52 minutes ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

1 hour ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

3 hours ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

3 hours ago

बड़ी खबरें