✕

होम / बिजनेस / नंद घर प्रोजेक्ट, हर बच्चे को बनाएगा स्वस्थ, मनोज वाजपेयी का भी मिला साथ

नंद घर प्रोजेक्ट, हर बच्चे को बनाएगा स्वस्थ, मनोज वाजपेयी का भी मिला साथ

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (Anil Agarwal Foundation) ने नंद घर प्रोजेक्ट के तहत देश के करोड़ों बच्चों और महिलाओं के लिए गुणवत्तापूर्ण पोषण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से #KhanaKhayakya मुहिम शुरू की गई है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (Anil Agarwal Foundation) ने नंद घर प्रोजेक्ट (Nand Ghar Project) की ओर से देशभर के करोड़ों बच्चों की भूख मिटाने के लिए एक मुहिम (Movement) की शुरुआत की गई है. बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी भी इस मुहिम का हिस्सा बन गए हैं, जिसका उद्देश्य देश के करोड़ों बच्चों को अच्छा स्वास्थ्य और पोषण देना है. इस मुहिम का नाम 'अगर बचपन से पूछा खाना खाया, तो देश का कल बनाया-खाना खाया क्या?’ रखा गया है.

ये है इस मुहिम का लक्ष्य 
नंद घर मुहिम का लक्ष्य देशभर में 14 लाख आंगनवाड़ियों को बदलना है. ये एक नेशनल मूवमेंट है, जिसका उद्देश्य समग्र स्वास्थ्य देखभाल, गुणवत्तापूर्ण पोषण और बच्चों के लिए सर्वोत्तम प्री-स्कूल शिक्षा सुनिश्चित करके भारत की भावी पीढ़ी का पोषण करना है. 

राष्ट्रीय आंदोलन है नंद घर 
वेदांता (Vedanta) के चेयरमैन अनिल अग्रवाल (Anil Agarwal) ने कहा कि प्रोजेक्ट नंद घर एक राष्ट्रीय आंदोलन है, जो स्वास्थ्य और पोषण पर ध्यान देने के साथ बच्चों और महिलाओं के समग्र विकास के लिए काम करता है. उन्हें खुशी है कि अभिनेता मनोज बाजपेयी उनकी इस मुहिम का हिस्सा बने हैं. उन्होंने बताया कि वर्तमान में वाराणसी में नंद घर प्रोजेक्ट के तहत 1364 आंगनबाड़ियों में 3-6 साल के बीच के 50,000 बच्चों को रोजाना प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर भोजन दिया जा रहा है. 

सपने पूरे करने के लिए पेट भरा होना जरूरी
मनोज बाजपेयी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपने सपनों को पूरा करने और आगे बढ़ाने की ताकत उसके भरे पेट और पौष्टिक भोजन से ही आती है. यानी जब व्यक्ति का पेट भरा होगा, तभी वह उसे किसी भी काम को करने की ताकत मिलती है. मनोज बाजपेयी ने कहा कि भूख की पीड़ा से गुजरने वाले व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है. इसी कारण प्रोजेक्ट नंद घर जैसी पहल की जा रही है. 

अभिनेता ने की प्रोजेक्ट से जुड़ने की अपील
मनोज बाजपेयी ने कहा कि यह मुहिम न केवल यह सुनिश्चित करेगी कि बच्चों को उचित पोषण मिले, बल्कि यह उनके उज्जवल भविष्य के लिए आशा और अवसर भी प्रदान करेगी. उन्होंने लोगों से नंद घर की इस मुहिम के लिए दान करने और वालंटियर के रूप में जुड़कर काम बनने का आग्रह किया.
 
अच्छा स्वास्थ्य और पोषण जरूरी

मैककैन वर्ल्डग्रुप इंडिया (McCann Worldgroup India) के सीईओ, सीसीओ और एशिया पैसिफिक (Asia Pacific) के चेयरमैन प्रसून जोशी ने कहा कि अगर हम अपने बच्चों को उनकी वास्तविक क्षमता का एहसास कराने और समग्र विकास के लिए पहले उन्हें अच्छा स्वास्थ्य और पोषण देना होगा. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के इतिहास का सबसे बड़ा IPO, लेकिन एक बड़ा सवाल: आखिर यह किसके लिए है?

जियो के 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू का 90 फीसदी से ज्यादा हिस्सा कर्ज चुकाने में जाएगा, कोई भी मौजूदा निवेशक एक भी शेयर नहीं बेच रहा है और रिलायंस के शेयरधारक तीन साल से ठहराव के बाद भी इंतजार कर रहे हैं. देश का सबसे बड़ा IPO अपने सबसे बड़े सवालों को अनुत्तरित छोड़ रहा है.

9 minutes ago

चीन के साथ व्यापार घाटा 112 अरब डॉलर, रिश्ते सुधारने की कोशिश में जुटा भारत: पीयूष गोयल

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत चीन के साथ एक बार फिर संबंध विकसित करने की दिशा में काम कर रहा है, लेकिन इस यात्रा का अंतिम परिणाम अभी तय नहीं है.

49 minutes ago

AAAI ने 2026-27 के लिए नए बोर्ड की घोषणा की, स्वतंत्र विज्ञापन एजेंसियों को मिलेगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

रेडिफ्यूजन ब्रांड सॉल्यूशंस का प्रतिनिधित्व करने वाले डॉ. संदीप गोयल AAAI के अध्यक्ष हैं, जबकि अनदर आइडिया के जयदीप गांधी उपाध्यक्ष के रूप में बोर्ड में शामिल हैं.

1 hour ago

त्योहारी सीजन में स्मार्टफोन की बिक्री 16% घटी, महंगे फोन और कम डिस्काउंट ने बिगाड़ा ग्राहकों का बजट

AIMRA) के मुताबिक, स्मार्टफोन की कमजोर मांग का असर केवल ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं है. नवरात्रि शुरू होने के बाद से ऑफलाइन दुकानों पर स्मार्टफोन की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट आई है.

3 hours ago

जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO की तारीख तय, 21 अक्टूबर से लगा सकेंगे दांव; जानें प्राइस बैंड

IPO में पात्र कर्मचारियों के लिए 500 करोड़ रुपये तक के शेयर आरक्षित किए गए हैं. वहीं, रिलायंस इंडस्ट्रीज के पात्र शेयरधारकों के लिए 2,500 करोड़ रुपये तक के शेयर रिजर्व होंगे.

3 hours ago

बड़ी खबरें