✕

होम / ऑटोमोबाइल / अगर आपके पास भी है ये कार तो सावधान, कंपनी ने किया Recall

अगर आपके पास भी है ये कार तो सावधान, कंपनी ने किया Recall

जापानी वाहन निर्माता Nissan भारतीय बाजार में सब फोर मीटर सेगमेंट में SUV के रूप में Magnite को ऑफर करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

जापान की प्रमुख वाहन निर्माता निसान (Nissan) की ओर से मैग्नाइट (Magnite) को सब फोर मीटर एसयूवी (SUV) सेगमेंट में ऑफर किया जाता है. कंपनी को इस एसयूवी में खराबी की जानकारी मिली है, जिसके बाद इसकी कुछ यूनिट्स को वापस बुलाया है. अगर आपके पास भी निसान की ये एसयूवी है तो ध्यान दें, हो सकता है आपके पास भी कंपनी से रिकॉल आ जाए.   

क्या मिली खराबी?
Nissan ने Magnite SUV के लिए Recall जारी किया है. कंपनी की इस एसयूवी में सेंसर की खराबी की जानकारी मिलने के बाद इसकी कुछ यूनिट्स को वापिस बुलाया गया है. जानकारी के मुताबिक कंपनी की इस एसयूवी के फ्रंट डोर हैंडल के सेंसर में खराबी की जानकारी मिली है, जिसके बाद सुरक्षा कारणों से कंपनी की ओर से कुछ यूनिट्स के लिए रिकॉल को जारी किया गया है. कंपनी के मुताबिक इस खराबी के कारण एसयूवी को चलाने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है, लेकिन अब इस खराब पार्ट को बदला जाएगा. हालांकि कंपनी की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि कितनी यूनिट्स में खराबी की जानकारी मिली है.

किस वेरिएंट को किया Recall
निसान की ओर से मेग्‍नाइट एसयूवी के दो वेरिएंट्स को रिकॉल किया गया है, जिसमें एंट्री लेवल XE और मिड वेरिएंट XL शामिल हैं. इन दोनों ही वेरिएंट्स की कुछ यूनिट्स में खराबी की जानकारी मिली है. कंपनी के अनुसार नवंबर 2020 से लेकर दिसंबर 2023 के बीच बनाई गई यूनिट्स में इस पार्ट की खराबी हो सकती है. दिसंबर 2023 के बाद बनाई गई यूनिट्स में इस तरह की कोई खराबी नहीं है.

फ्री में बदले जाएंगे पार्ट
कंपनी की ओर से जिन यूनिट्स को रिकॉल किया गया है. उनको निसान के नजदीकी सर्विस सेंटर में जाना होगा, जहां पर खराब पार्ट को चेक किया जाएगा. अगर उन यूनिट्स के इस पार्ट में खराबी पाई जाती है, तो कंपनी की ओर से बिना कोई अतिरिक्‍त चार्ज लिए उसे बदला जाएगा. इससे अधिक जानकारी के लिए ग्राहक कंपनी के सर्विस सेंटर और आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं.

इसे भी पढ़ें-नए X यूजर्स को ट्वीट करने के लिए देना होगा पैसा, जानिए Elon Musk ने क्या कहा?

इन सुविधाओं के साथ आती है मैग्नाइट
निसान मैग्नाइट को 2020 में लॉन्च किया गया था, जो 4 वेरिएंट्स- XE, XL, XV और XV प्रीमियम में आती है. इसमें LED DRLs के साथ LED ड्यूल-प्रोजेक्टर हेडलैंप, 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल और फोल्डेबल विंग मिरर, रूफ-रेल के साथ फ्रंट और रियर फॉक्स स्किड प्लेट मिलती हैं. कार के केबिन में वायरलेस ऐपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 8.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 7.0-इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वॉयस रिकग्निशन टेक्नोलॉजी जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं. 

ये है कीमत
मैग्नाइट में एक 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और दूसरा 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर, टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है. दोनों मानक के रूप में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आते हैं. साथ ही, टर्बो पेट्रोल में CVT ऑटोमैटिक और नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन में 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है. इस गाड़ी की शुरुआती कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. कंपनी मैग्नाइट के फेसलिफ्ट मॉडल पर भी काम कर रही है, जिसे इसी साल लॉन्च किया जा सकता है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

4 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

6 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago