✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti Suzuki की कार खरीदने का यही है सही समय, इस दिन से बढ़ जाएंगे दाम

Maruti Suzuki की कार खरीदने का यही है सही समय, इस दिन से बढ़ जाएंगे दाम

मारुति सुजुकी ने बढ़ती लागत का हवाला देते हुए अपनी सभी कारों के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

यदि आप मारुति (Maruti) की कोई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, तो फिर यही सही समय है. अगले साल से आपको अपनी फेवरेट कार खरीदने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी, क्योंकि मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (Maruti Suzuki India Limited) ने कीमतों में इजाफे की बात कही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी सभी कारों की कीमत में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया है. कंपनी का कहना है कि जनवरी 2024 से उसकी कारें महंगी हो जाएंगी. हालांकि, कंपनी ने अभी ये स्पष्ट नहीं किया है कि किस मॉडल पर कितनी कीमत बढ़ेगी.    

कंपनी ने लागत का दिया हवाला
मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कीमतों में इजाफे के पीछे बढ़ती लागत का हवाला दिया है. कंपनी का कहना है कि प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ने की वजह से उसे अपनी कारों के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं. अगले साल की शुरुआत से मारुति की कारें नए रेट पर मिलेंगी. मारुति ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि जनवरी 2024 से कंपनी ने अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की योजना बनाई है. समग्र महंगाई और कमोडिटी की कीमतों में इजाफे के चलते लागत का दबाव बना हुआ है. कंपनी लागत कम करने के प्रयास कर रही है, लेकिन इसके बावजूद उसे कुछ भार को बाजार पर ट्रांसफर करन होगा.

ये भी पढ़ें - क्या है Cyber Security System, जिसे कार में लगाना हो सकता है अनिवार्य?

अप्रैल में भी बढ़ाए थे दाम
मारुति ने आखिरी बार इसी साल 1 अप्रैल से सभी मॉडल की कीमतों में 0.8% की बढ़ोतरी की थी. कंपनी, एंट्री-लेवल छोटी कार ऑल्टो से लेकर मल्टी-यूटिलिटी व्हीकल तक बेचती है. ग्रैंड विटारा ने कंपनी के सेल्स फिगर्स को एकदम से ऊपर उठा दिया है. मारुति की इस SUV को काफी पसंद किया जा रहा है. मारुति सुजुकी इंडिया ने अक्टूबर में 1,99,217 यूनिट बेचीं थीं, जो उसकी अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री थी. फिलहाल तो मारुति ने ही अपनी कारें महंगी करने का ऐलान किया है, लेकिन माना जा रहा है कि दूसरी कंपनियां भी दाम बढ़ा सकती हैं. लिहाजा, अगर आप नई कार खरीदने का मन बना चुके हैं, तो इसी साल ऐसा कर डालिए, वरना आपकी जेब कुछ ज्यादा ढीली हो सकती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

12 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

11 hours ago