✕

होम / ऑटोमोबाइल / ब्लूटूथ फीचर के साथ 80 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ ये ई स्कूटर, 10 मई से शुरू बुकिंग

ब्लूटूथ फीचर के साथ 80 हजार से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ ये ई स्कूटर, 10 मई से शुरू बुकिंग

iVooMi Energy ने JeetX ZE नाम से अपना एक नया और बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश की इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी iVooMi एनर्जी ने एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है. कंपनी JeetX ZE नाम का इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आई है. इस स्कूटर की बुकिंग 10 मई से शुरू हो जाएगी. तो चलिए जानते हैं इस ई- स्कूटर कीमत कितनी है और कंपनी इसमें क्या खास फीचर्स लेकर आई है?

ई-स्कूटर की कीमत
कंपनी के अनुसार इस नए स्कूटर को बनाने में 18 महीने लगे और उन्होंने 1 लाख किमी तक इसकी टेस्टिंग की है. इस स्कूटर में ग्राहकों को 8 कलर ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें नार्डो ग्रे, इंपीरियल रेड, अर्बन ग्रीन, पर्ल रोज, प्रीमियम गोल्ड, सेरुलियन ब्लू, मॉर्निंग सिल्वर और शैडो ब्राउन शामिल है. आपको बता दें, ये स्कूटर JeetX की नेक्स्ट जनरेशन है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 79999 रुपये है. ये 3 बैटरी वेरिएंट में मिल रहा है. इसमें आपको 2.1 kwh, 2.5 kwh और 3 Kwh का बैटरी पैक मिलेगा. 

डायमेंशन्स और फीचर्स 
स्कूटर एक एप्लिकेशन के साथ आता है, जो ब्लूटूथ से कनेक्ट हो सकता है. यह खाली स्थान की दूरी, बारी-बारी नेविगेशन, कॉल और एसएमएस अलर्ट जैसी जानकारी दिखाता है और इसमें जियो-फेंसिंग भी उपलब्ध है. इसमें 1350 एमएम का लंबा व्हीलबेस, स्कूल की लंबाई 760 एमएम और 770 एमएम हाई सीट मिलती है. कंपनी ने स्कूटर में एक्सपेंटेड लैगरूम और बूट स्पेस भी दिया है. साथ में सेफ्टी का भी खास ख्याल रखा है. स्कूटर में टर्न बाय टर्न नेविगेशन मिलता है.  कंपनी के अनुसार स्कूटर का बैटरी पैक 7kw का पीक पावर जनरेट करता है. इसके अलावा स्कूटर में 2.4 गुना बेहतरीन कूलिंग और 12 किलो की रिमूबेवल बैटरी मिलती है. 

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.

कंपनी दे रही ये ऑफर
कंपनी स्कूटर के चेसी, बैटरी और पेंट पर 5 साल की वारंटी मिल रही है. इसके अलावा बैटरी IP67 से लैस है, यानी कि बारिश में भीगने पर कोई असर नहीं होगा. इसके अलावा ये कंपनी ग्राहकों को स्कूटर के किसी भी भाग के बिना किसी अतिरिक्त कोस्ट के वन टाइम रिप्लेसमेंट की सुविधा दे रही है.

इसे भी पढ़ें-सरकारी Apps पर लगेगा ‘गर्वमेंट बैज’, फर्जी Apps पर लगेगी लगाम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

निसान की घरेलू बिक्री में लगातार आठवें महीने बढ़ोतरी, अक्टूबर में 50% का उछाल

कंपनी ने जनवरी से अक्टूबर के दौरान घरेलू और निर्यात बाजारों को मिलाकर कुल 85,124 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की.

02-November-2026

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026


बड़ी खबरें

₹593 करोड़ के टैक्स विवाद में मॉरीशस की कंपनी को राहत, म्यूचुअल फंड से कमाई पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली HC ने स्पष्ट किया है कि म्यूचुअल फंड की यूनिट बेचने से होने वाले मुनाफे को उसके पोर्टफोलियो में शामिल भारतीय कंपनियों के शेयरों की बिक्री से हुई कमाई नहीं माना जा सकता.

14 hours ago

फ्लाइट कैंसिलेशन और नियमों की अनदेखी पर स्पाइसजेट को नोटिस, DGCA ने मांगा जवाब

एयरलाइन के परिचालन में लगातार आ रही बाधाओं, बड़ी संख्या में विमानों के खड़े रहने, उड़ानों में देरी और रद्द होने के साथ-साथ नियामकीय नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर जवाब मांगा गया है.

9 hours ago

अब स्टार्टअप में भी लगेगा PF का पैसा, EPFO सालाना फंड का 3% तक करेगा निवेश

इसके तहत संगठन हर साल मिलने वाले नए फंड का अधिकतम 3 फीसदी हिस्सा स्टार्टअप, निजी कंपनियों और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं में निवेश कर सकेगा. इस प्रस्ताव को 19 नवंबर को हुई केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) की बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है.

13 hours ago

सोने की कीमतों में लगातार पांचवें दिन गिरावट, एक हफ्ते में 7% टूटा भाव

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व की ओर से दिसंबर में ब्याज दरें बढ़ाए जाने की आशंका ने सोने की चमक फीकी कर दी है. इस सप्ताह अब तक सोने की कीमतों में करीब 7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है. यह मार्च के बाद सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट है.

9 hours ago

पहली बार एयरटेल बना भारत का सबसे मूल्यवान ब्रांड, HDFC बैंक को दूसरे नंबर पर छोड़ा

कांतार की रिपोर्ट के अनुसार, एयरटेल की ब्रांड वैल्यू पिछले एक साल में 5 फीसदी बढ़कर 43.2 अरब डॉलर हो गई है. इसके साथ ही कंपनी ने HDFC बैंक को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया.

15 hours ago