✕

होम / ऑटोमोबाइल / कार खरीदने की कर लें तैयारी, मई में इन तीन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

कार खरीदने की कर लें तैयारी, मई में इन तीन कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट

महिंद्रा (Mahindra) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) अपनी एसयूवी पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है. ये ऑफर केवल मई महीने तक के लिए ही वैलिड है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. महिंद्रा (Mahindra) और मारुति सुजुकी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) जैसी बड़ी कार निर्माता कंपनी आपके लिए बंपर ऑफर लेकर आई है. मई महीने में आपको कुछ पाप्यूलर एसयूवी कारों पर डिस्काउंट मिल रहा है, तो चलिए बताते हैं कि आपको कौन-सी कार पर, कितना ऑफर मिल रहा है?

महिंद्रा की स्कोर्पियो पर 1 लाख तक का डिस्काउंट
भारतीय ग्राहकों के बीच महिंद्रा की स्कोर्पियो काफी पॉप्युलर एसयूवी है. बिक्री के लिहाज से भी बीते महीने मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में ये टॉप पर रही थी. इसके अलावा ये कंपनी की भी टॉप सेलिंग कार है. कपंनी स्कॉर्पियो एन (Scorpio N) पर 1 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट  दे रही है. बता दें, ये डिस्काउंट केवल MY 2023 मॉडल पर मिलेगा. MY 2023 पर आपको डिस्काउंट नहीं मिलेगा. स्कोर्पियो एन के टॉप स्पेक Z8, Z8L डीजल वैरिएंट 4WD  पर अधिकतम 1 लाख, Z8, Z8L के रियर व्हील ड्राइव पेट्रोल और डीजल वैरिएंट पर 60 हजार रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है. महिंद्रा स्कोर्पियो एन की कीमत एक्स शोरूम 13.60 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 24.54 लाख रुपये तक है. 

XUV300 पर इतना डिस्काउंट

महिंद्रा XUV300 W8 के MY 2023 डीजल वैरिएंट पर 1.79 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा. इसके पेट्रोल वैरिएंट पर 1.50 लाख रुपये, W6 वैरिएंट पर 1.33 लाख रुपये, W4 वैरिएंट पर 95,000 हजार रुपये, W2 पर 45,000 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. इस छूट में कैश डिस्काउंट के साथ ऑफिशियल एस्सेरीज और एक्सीडेंट वारंटी भी शामिल है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से लेकर टॉप मॉडल में 14.76 लाख रुपये तक है.

ग्रैंड विटारा पर 74 हजार रुपये तक का डिस्काउंट
मारूति सुजुकी ग्रैंड विटारा एसयूवी पर अधिकतम 74 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है. इसमें 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4 हजार रुपये तक कॉर्पोरेट छूट शामिल है. ग्रैंड विटारा डेल्टा पेट्रोल वैरिएंट पर 44 हजार रुपये की छूट मिल रही है. इसके जेटा पेट्रोल और अल्फा पेट्रोल में 59,000 हजार, सिग्मा पेट्रोल और सीएनजी वैरिएंट पर सबसे कम 4 हजार रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है.


BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago