✕

होम / ऑटोमोबाइल / कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Honda दे रहा है भारी भरकम डिस्काउंट, जानिए ऑफर

कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Honda दे रहा है भारी भरकम डिस्काउंट, जानिए ऑफर

होंडा अपनी कारों पर भारी भरकम डिस्काउंट दे रहा है. अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द कार खरीद लें. हम आपको बता रहे हैं किन-किन कारों पर कितनी छूट मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्या आप कम कीमत में होंडा की कार (Honda cars) खरीदना चाहते हैं? अगर हां, तो यह समय सबसे अच्छा है. होंडा इंडिया अपनी कारों के मॉडल लाइनअप पर मई के महीने में कई तरह की छूट दे रही है. इनमें मॉडल्स में अमेज, सिटी, सिटी हाइब्रिड और हाल ही में लॉन्च हुई एसयूवी एलिवेट भी शामिल है. आइए जानते हैं कि होंडा के नए मॉडल्स पर आप कितने रुपये की बचत कर सकते हैं.

Honda City में 1.15 लाख रुपये तक का डिस्काउंट

भारत की सबसे पॉपुलर सेडान में से एक होंडा सिटी भारत में 1998 से मौजूद है. इस महीने होंडा सिटी के टॉप-स्पेक ZX वेरिएंट पर 88,000 रुपये की छूट मिल रही है. जबकि लोअर वेरिएंट पर 78,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है. वहीं पिछले साल कंपनी ने सिटी का एलिगेंट वेरिएंट लॉन्च किया था, और इसे इस महीने 1.15 लाख रुपये की भारी छूट के साथ बेचा जा रहा है.

Honda Amaze पर 96,000 रुपये तक का डिस्काउंट

होंडा सिटी के साथ-साथ अमेज भी आकर्षक कैश डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. बेस ई वेरिएंट के लिए 56,000 रुपये की छूट की पेशकश की जा रही है. जबकि होंडा अमेज के एस और वीएक्स वेरिएंट 66,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध हैं. जबकि स्पेशल एडिशन; 2023 अमेज एलीट एडिशन 96,000 रुपये की छूट के साथ उपलब्ध है. इस साल होंडा अमेज को एक बड़ा जनरेशन अपडेट मिलेगा, जिसमें इसे नई डिजाइन, नए फीचर्स और ज्यादा सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट किया जाएगा.

Honda City Hybrid पर 65,000 रुपये तक का फायदा

होंडा की सिटी हाइब्रिड के केवल वी वेरिएंट पर ग्राहकों के लिए डिस्काउंट मिल रहा है. मई 2024 में 65,000 रुपये तक का फायदा ग्राहकों को खरीदने पर हासिल होगा. ये सेडान 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और दो इलेक्ट्रिक मोटर्स पर काम करती है, ये दोनों ई-सीवीटी गियरबॉक्स से जुड़े हैं. ज्वाइंट आउटपुट के जरिए ये 126 hp की ताकत पैदा करती है.

Honda Elevate SUV पर 55,000 रुपये तक का डिस्काउंट

मीडियम साइज की एसयूवी कैटेगरी में आने वाली होंडा की नई एलिवेट पर भी ग्राहकों को डिस्काउंट दिया जा रहा है. कंपनी एलिवेट को इस महीने कई लाभों के साथ पेश कर रही है. होंडा V वेरिएंट पर 55,000 रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है, जबकि दूसरे सभी वेरिएंट पर 45,000 रुपये की छूट मिल रही है. हाल ही में अपडेट किए गए एलिवेट के केवल टॉप-स्पेक ZX वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक का लाभ मिल रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago