✕

होम / बिजनेस / AI को लेकर इन दो कंपनियों के सीईओ के बीच शुरू हुई जुबानी जंग, जानते हैं किसने क्‍या कहा?

AI को लेकर इन दो कंपनियों के सीईओ के बीच शुरू हुई जुबानी जंग, जानते हैं किसने क्‍या कहा?

दरअसल एआई को लेकर पिछले कुछ समय में माइक्रोसॉफ्ट और गूगल में एक तरह से कोल्‍ड वॉर और कड़ी प्रतिस्‍पर्धा चल रही है. दोनों कंपनियां एक दूसरे से मुकाबला कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

एआई को लेकर एक ओर जहां पूरी दुनिया में इनोवेशन पर जोर दिया जा रहा है वहीं दूसरी ओर सरकारें भविष्‍य में इसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. लेकिन इसी इनोवेशन को लेकर दुनिया की दो नामी कंपनियों गूगल(Google) और माइक्रोसॉफ्ट(Microsoft) के सीईओ के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है.  माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ के बयान पर अब गूगल के सीईओ ने अपना जवाब देते हुए कहा है कि वो किसी और की धुन पर नहीं नाचते हैं. 

आखिर गूगल के सीईओ ने क्‍या जवाब दिया
 दरअसल माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ की प्रतिक्रिया पर पूछे गए सवाल के जवाब में गूगल के सीईओ सुंदर पिचई ने कहा कि वो अपने काम पर फोकस कर रहे हैं, हम किसी और की धुन पर नहीं नाचते हैं. उन्‍होंने एक मीडिया हाउस को दिए अपने इंटरव्‍यू में आगे कहा कि मुझे लगता है कि जिन तरीकों से आप गलत काम कर सकते हैं उनमें सबसे अहम है बाहर के शोर को सुनना और किसी और इशारों पर नाचना. उन्‍होंने कहा कि मैं हमेशा ही इस बात को लेकर स्‍पष्‍ट हूं कि हमें क्‍या करने की जरूरत है.  इसके आगे जब उनसे पूछा गया तो क्‍या आप अपनी धुन पर चल रहे हैं?  इसके जवाब में पिचई ने कहा कि जी आप बिल्‍कुल सही कह रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: अंबानी की कंपनी में सबसे ज्‍यादा सैलेरी लेने वाले इस शख्‍स के बारे में कितना जानते हैं आप, जानिए सबकुछ

आखिर विवाद की शुरुआत कहां से हुई? 
दरअसल सुंदर पिचई ने जो आज माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ की ओर से की गई एक टिप्‍पड़ी के बाद ये जवाब दिया है. सत्‍य नडेला ने एआई सर्च के मामले में खुद की कंपनी के गुगल से आगे होने की बात कही थी. उनकी इसी बात को लेकर जब पिचई से सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि वो खुद की धुन पर नाचना पसंद करते हैं. सत्‍य नडेला ने ये भी कहा था कि एआई सभी टेक कंपनियों के लिए नया युद्धक्षेत्र बन चुका है. सत्‍य नडेला ने कहा कि हमने आज प्रतिस्‍पर्धा की है, उन्‍होंने गूगल को लेकर कहा था जहां तक सर्च बिजनेस की बात आती है तो गूगल अभी भी 800 पाऊंड गोरिल्‍ला है. उन्‍होंने गूगल को चुनौती देते हुए ये भी कहा था कि हमारे इनोवेशन के बाद वो निश्चित तौर से आगे आना चाहेंगे और दिखाना चाहेंगे कि वो भी कुछ कर सकते हैं. साथ ही लोगों को ये पता चले कि हमने उन्‍हें नचाया है. वो एक बड़ा दिन होगा. 

AI पर माइक्रोसॉफ्ट ने किया है निवेश 
हाल ही में आई एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एआई में गूगल से पिछड़ने के डर से कंपनी ने बड़ा निवेश किया है. इसे लेकर जब पिचई से सवाल पूछा गया तो उन्‍होंने कहा कि टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में हमेशा ही बहुत मुकाबला रहा है. उन्‍होंने कहा कि इनोवेशन आगे रहने का सबसे बेहतर तरीका है. आज ये हर समय जरूरी हो गया है और आज रफ्तार भी बहुत तेज हो गई है. उन्‍होंने कहा कि आज तकनीक पहले से कई तेजी से बदल रही है. उन्‍होंने कहा कि ये मेरे लिए कोई आश्‍चर्य की बात नहीं है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI और डेटा सेंटर उपकरण बनाएगा अडानी ग्रुप, अमेरिकी कंपनी के साथ 50:50 JV की तैयारी

AI रैक, सर्वर, स्टोरेज और कूलिंग सिस्टम का होगा निर्माण, भारत के साथ विदेशी बाजारों में भी सप्लाई की योजना

16 hours ago

कमजोर मानसून से खरीफ फसलों पर संकट, मक्का-दालों की पैदावार घटी तो बढ़ सकती है महंगाई: रिपोर्ट

धान की बोआई में 3.5% और मक्के के रकबे में 2.9% की गिरावट, खाद्य आपूर्ति से लेकर कारोबार की लागत तक पर पड़ सकता है असर

17 hours ago

शेयर बाजार में आज दबाव के संकेत, कच्चा तेल 107 डॉलर के करीब; इन शेयरों पर नजर

मंगलवार, 13 अक्टूबर को बीएसई सेंसेक्स 1,109.10 अंक यानी 1.54 फीसदी चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ था. एनएसई निफ्टी भी 358.60 अंक यानी 1.60 फीसदी बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया था.

17 hours ago

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

1 day ago

AI से ट्रैफिक मैनेजमेंट तक, परिवहन क्षेत्र में बदल रही तकनीक की तस्वीर; एक्सपो में दिखे नए समाधान

ANPR कैमरे, बैरियरलेस टोलिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग जैसे समाधानों पर रहा फोकस, 300 से ज्यादा ब्रांड ने प्रदर्शित की परिवहन क्षेत्र की तकनीक

1 day ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

11 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

10 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

4 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

10 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

13 hours ago