✕

होम / ऑटोमोबाइल / दीवाना बनाने वाली Honda Elevate की कितनी है कीमत, अब हो गया खुलासा

दीवाना बनाने वाली Honda Elevate की कितनी है कीमत, अब हो गया खुलासा

होंडा ने अपनी नई SUV एलिवेट को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है. इस गाड़ी को कंपनी ने 4 वैरिएंट में पेश किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

होंडा की नई SUV Honda Elevate के बारे में तो आपने सुना ही होगा. कंपनी ने कुछ समय पहले ही इससे पर्दा उठा दिया था, लेकिन इसकी कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था. अब Honda Elevate के बारे में सबकुछ साफ हो गया है. यानी कंपनी ने इसे ऑफिशियली लॉन्च कर दिया है. स्टाइलिश लुक और दमदार इंजन से लैस इस SUV की शुरुआती कीमत 10,99,900 रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसके टॉप वैरिएंट के लिए आपको 15.99 लाख रुपए तक चुकाने होंगे. बता दें कि प्राइज का खुलासा होने से पहले ही एलिवेट की बुकिंग शुरू हो गई थी.

4 वैरिएंट्स में हुई लॉन्च
Honda Cars ने एलिवेट को कुल चार वैरिएंट्स  में पेश किया है. Honda Elevate का डिजाइन बेहद आकर्षक है. हालांकि, यह कुछ हद तक ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कंपनी की CR-V के समान दिखती है. एलिवेट में एक बड़ी ग्रिल देखने को मिलती है, इसमें पतली, LED हेडलाइट्स और नीचे की तरफ 2 फॉग लैंप दिए गए हैं. इस SUV को कंपनी ने दो अलग-अलग पावरट्रेन विकल्प के साथ पेश किया है. एलिवेट में 1.5 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल इंजन, जो 121Hp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ये इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड सीवीटी ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ भी आता है.  

इतना मिलेगा माइलेज
माइलेज की बात करें, तो Elevate का मैनुअल गियरबॉक्स वैरिएंट 15.31 किमी/लीटर और CVT वैरिएंट 16.92 किमी/लीटर तक का माइलेज देता है. इस SUV का फ्यूल टैंक 40 लीटर का है, इस लिहाज से फुल टैंक में मैनुअल वैरिएंट 612 किमी और ऑटोमेटिक वैरिएंट 679 किमी तक की दूरी तय कर सकता है. Honda Elevate कुल चार ट्रिम्स में पेश हुई है, जिसमें SV, V, VX और ZX शामिल हैं. गौरतलब है कि भारत में Honda की स्थिति ठीक नहीं है, ऐसे में कंपनी के लिए इस SUV का हिट होना काफी जरूरी है.

इसकी बॉडी है काफी मजबूत 
होंडा की ये SUV 10 कलर ऑप्शन के साथ आएगी. होंडा एलिवेट 4,312mm लंबी, 1,650mm ऊंची है और इसका व्हीलबेस 2,650mm का है. इसमें आपको 458 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, यानी सामान रखने के लिए काफी जगह है. इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 220mm का जो ग्रैंड विटारा और हुंडई क्रेटा से ज्यादा है. विटारा का ग्राउंड क्लीयरेंस जहां 210 mm का है, वहीं क्रेटा का 190mm है. फीचर्स की बात करें, तो होंडा एलिवेट लेन कीपिंग असिस्ट, लेन वॉच, रियर सीट रिमाइंडर, रियर पार्किंग सेंसर, होंडा सेंस और इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल के साथ आती है. इस गाड़ी की बॉडी हाई टेंसाइल स्टील से बनी है, जो इसे काफी मजबूत बनाती है. एलिवेट का असली मुकाबला मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, हुंडई क्रेटा, Kia सेल्टोस, फोक्सवैगन टाइगन, स्कोडा कुशाक आदि से होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

10 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

12 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

13 hours ago