✕

होम / ऑटोमोबाइल / Electric Scooter खरीदना है? तुरंत ले डालिए, वरना ढीली करनी पड़ेगी ज्यादा जेब 

Electric Scooter खरीदना है? तुरंत ले डालिए, वरना ढीली करनी पड़ेगी ज्यादा जेब 

पेट्रोल की कीमतों के आसमान पर पहुंचने के चलते इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की डिमांड में लगातार तेजी आ रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप इलेक्ट्रिक स्कूटर (Electric Scooter) खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो तुरंत ही इस योजना पर अमल कर डालिए. वरना, आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है. क्योंकि सरकार इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स पर दी जाने वाली सब्सिडी को कम करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्री (Ministry of Heavy Industries) ने इस संबंध में मंत्रियों के एक उच्च स्तरीय पैनल को सिफारिश भेजी है. यदि मंत्रालय की सिफरिश मंजूर हो जाती है, तो इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की कीमतों में इजाफा होना तय है.

इस योजना के तहत मिलती है मदद
केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक वाहन मैन्युफैक्चरर्स को फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया (FAME India) प्रोत्साहन योजना के तहत वित्तीय सहायता प्रदान करती है. इस योजना की शुरुआत इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए की गई थी. देश में EV यानी इलेक्ट्रिक वाहनों के बेड़े में सबसे ज्यादा संख्या टू-व्हीलर्स की है. कई कंपनियां इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स बना रही हैं, लेकिन इस मामले में Ola अपनी एक अलग पहचान स्थापित करने में सफल रही है. 

इतनी घटाई जा सकती है सब्सिडी
अभी यह तो स्पष्ट नहीं है कि सरकार सब्सिडी में कितनी कमी करेगी, लेकिन माना जा रहा है कि इसे 40% से घटाकर 15 प्रतिशत किया जा सकता है. यदि ऐसा होता है, तो इलेक्ट्रिक दो पहिया वाहनों का महंगा होना तय है. बता दें कि EV पहले से ही सामान्य टू-व्हीलर्स की तुलना में महंगे हैं, ऐसे में यदि इनकी कीमत में और इजाफा होता है, तो लोगों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना मुश्किल हो जाएगा. इसका EV की बिक्री पर भी असर देखने को मिल सकता है. हालांकि, सरकार के अधिकारियों को नहीं लगता कि सब्सिडी घटने से EV की बिक्री घटेगी.

ये भी पढ़ें - ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अब नहीं मिलेंगे Car Seat Belt Alarm Stopper

EV की लगातार बढ़ रही है डिमांड 
पेट्रोल-डीजल की कीमतों के आसमान पर पहुंचने के चलते देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड में तेजी आई है. खासतौर पर इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है. फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के आंकड़े बताते हैं कि मार्च 2023 में देशभर में कुल 85793 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई, जो ईयर-ऑन-ईयर बेसिस पर 57.71 फीसदी अधिक है. इस दौरान Ola ने कुल 21274 EV यूनिट्स बेचीं. जबकि मार्च 2022 के दौरान में यह आंकड़ा 9145 था. यानी Ola ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago