होम / ऐसा भी होता है / ऐसा महान इंसान जिसने एक झटके में दान कर दी अरबों की दौलत, जानें क्यों?

ऐसा महान इंसान जिसने एक झटके में दान कर दी अरबों की दौलत, जानें क्यों?

यावोन और उनके साथ उनकी पत्नी और उनके 2 बच्चों ने भी परिधान कंपनी में अपनी सारी संपत्ति को दान करने का ऐलान किया है.

आमिर कुरेशी 4 years ago

आगरा: 83 साल के अमेरिका के एक व्यापारी, जिन्होंने जलवायु परिवर्तन की समस्या से लड़ने के लिए अपनी 2.39 खरब रुपये की संपत्ति दान कर दी. जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए उन्होंने अपनी संपत्ति दान की है. इस संकट से निपटने के लिए किसी के द्वारा दान किए जाने का यह संभवत: पहला मामला है.

50 साल पुरानी कंपनी भी दान की
दरअसल, कपड़ों की रिटेल कंपनी पेटागोनिया के संस्थापक यवोन चोनाड़ ने धरती को बचाने के लिए अपनी संपत्ति के साथ-साथ 50 साल पुरानी कंपनी भी दान कर दी और कहा, अब सिर्फ पृथ्वी ही उनकी कंपनी की एकमात्र शेयर धारक है. उन्होंने कहा कि धरती खतरे में है, इसे बचाना होगा. उन्होंने अपनी कंपनी के सारे राजस्व को जलवायु संकट से निपटने के लिए दान में दे दिया है.

पत्नी और दो बच्चे भी उनके साथ
यावोन और उनके साथ उनकी पत्नी और उनके 2 बच्चों ने भी परिधान कंपनी में अपनी सारी संपत्ति को दान करने का ऐलान किया है. रिपोर्ट के मुताबिक पेंटागोनिया कंपनी की कीमत लगभग 3 बिलियन डॉलर यानी 2.39 खरब रुपए है. एक आधिकारिक बयान के मुताबिक कंपनी के सभी कॉरपोरेट राजस्व को जलवायु संकट से निपटने की रक्षा करने और जंगली भूमि की रक्षा के लिए काम करने वाली संस्था और समूहों को दान किया गया.

आखिर कहां से आया संपत्ति दान करने का ख्याल
पत्र में कहा गया है कि कंपनी का वोटिंग स्टॉक पेटागोनिया ट्रस्ट के हिस्से में जाएगा. इससे कंपनी की वैल्यू की रक्षा होगी. वहीं ऑन वोटिंग स्टॉप ओल्डफास्ट के हिस्से में जाएगा. उसे जो भी फायदा होगा उसका उपयोग जलवायु की रक्षा के लिए किया जाएगा.

वेबसाइट पर दी जानकारी
अपनी वेबसाइट पर पोस्ट यावोन ने लिखा, "खतरे में चल रहे इस फलते-फूलते ग्रह को बचाने के लिए हमारे पास जो संसाधन है उसका उपयोग करना चाहिए. इसलिए मैं यह कदम उठा रहा हूं. अब सिर्फ धरती ही मेरी कंपनी की एक मात्र  शेयरधारक है.

समाजसेवी वीके बंसल ने क्या कहा
इस संबंध में हमने आगरा के जाने-माने समाजसेवी वीके बंसल से बात की. उन्होंने बताया कि अगर भगवान ने किसी को दौलत दी है तो उसको यह हक भी दिया है कि धरती को संवारे और धरती के लिए अपनी जी-जान से सेवा करे. जिस तरह धरती से हमें बहुत कुछ प्राप्त होता है, उसी तरह हमें धरती मां को समय-समय पर कुछ ना कुछ देते रहना चाहिए. आपको बता दें कि समाजसेवी वीके बंसल आगरा के लिए तथा आगरा जनता के लिए समय-समय पर कुछ ना कुछ करते हैं. कोविड-19 के दौरान लॉकडाउन में वीके बंसल द्वारा रोज 10000 लोगों को खाना खिलाया जाता था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

37 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago