✕

होम / B टाउन / क्या आर्थिक तंगी और कर्ज का बोझ है गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी की वजह?

क्या आर्थिक तंगी और कर्ज का बोझ है गुरुचरण सिंह की गुमशुदगी की वजह?

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर गुरुचरण सिंह पिछले कई दिनों से लापता हैं. उनकी आखिरी लोकेशन दिल्ली की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मशहूर टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के एक्टर गुरुचरण सिंह (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Actor Gurucharan Singh) का अब तक ओई पता नहीं चल सका है. वह 22 अप्रैल से लापता हैं. उन्हें दिल्ली से मुंबई जाना था, लेकिन न तो वह मुंबई पहुंचे और न ही दिल्ली में उनका कुछ पता चल रहा है. दिल्ली पुलिस उनकी तलाश में हर एंगल से जांच कर रही है. जांच में यह भी सामने आया है कि एक्टर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और वह कर्ज के बोझ तले दबे हुए थे. गुरुचरण सिंह को शक था कि कोई उन पर नजर रख रहा है. इसलिए वह 10 बैंक खातों और 27 ईमेल अकाउंट इस्तेमाल कर रहे थे. 

मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं
आर्थिक तंगी की बात पर गुरुचरण सिंह के पिता को यकीन नहीं है. अपने एक्टर बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने वाले हरगीत सिंह का कहना है कि वह नहीं जानते कि गुरुचरण आर्थिक तंगी से गुजर रहा है. मुझे उसकी फाइनेंशियल कंडीशन की कोई जानकारी नहीं है. उसने कभी मुझसे इस बारे में चर्चा नहीं की. दरअसल, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि गुरुचरण की आर्थिक स्थिति खराब थी. उन पर काफी कर्जा भी था. हरगीत सिंह का कहना है कि मुझे बेटे की खराब फाइनेंशियल कंडीशन की कोई जानकारी नहीं है. यदि पुलिस को जानकारी मिलेगी, तो भरोसा है कि वो मुझे जरूर बताएंगे. 

ATM से निकाले थे पैसे
दिल्ली पुलिस गुरुचरण का पता लगाने की कोशिश में जुटी है. पुलिस की एक टीम हाल ही में 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर भी गई थी और वहां गुरुचरण के को-स्टार्स से पूछताछ की. बता दें कि गुरुचरण को गायब हुए कई दिन हो चुके हैं. उनके पिता की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज करके 50 वर्षीय एक्टर की तलाश शुरू कर दी है. एक्टर की लास्ट लोकेशन दिल्ली के पालम स्थित उनके घर से कुछ ही किलोमीटर दूर की थी. उन्होंने ATM से 7 हजार रुपए निकाले और इसके बाद से फिर उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है.

2020 में छोड़ दिया था शो 
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गुरुचरण सिंह ने रोशन सिंह सोढ़ी का किरदार निभाया था. इस किरदार ने उन्हें घर-घर में फेमस कर दिया था. साल 2013 में प्रोड्यूसर असित मोदी से विवाद के चलते उन्हें शो छोड़ दिया था, लेकिन पब्लिक डिमांड पर मोदी को उन्हें वापस लेकर आना पड़ा. हालांकि, 2020 में लॉकडाउन के वक्त अपने पिता का ध्यान रखने के लिए उन्होंने दोबारा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से दूरी बना ली और दिल्ली में अपने पता-पिता के साथ रहने लगे. उनके यूं अचानक गायब होने की खबर से सभी परेशान हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago