✕

होम / बिजनेस / अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए हैं दिग्गज BJP लीडर Sushil Kumar Modi?

अपने पीछे कितनी दौलत छोड़ गए हैं दिग्गज BJP लीडर Sushil Kumar Modi?

दुनिया से रुखसत होने वाले भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी की बिहार की राजनीति पर गहरी पकड़ थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज बीजेपी लीडर और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) का निधन हो गया है. लंबे समय से बीमार चल रहे मोदी ने सोमवार को दिल्ली के AIIMS में आखिरी सांस ली. 72 वर्षीय सुशील मोदी कैंसर की गिरफ्त में आ गए थे. मोदी बिहार की सियासत पर गहरी पकड़ रखते थे. बिहार की सत्ता पर काबिज होने के भाजपा के सपने को पूरा करवाने में उनकी अहम भूमिका थी. माना तो यह भी जाता है कि बिहार में JDU-RJD महागठबंधन सरकार के पतन की सियासी बिसात सुशील मोदी ने ही बिछाई थी.

कपड़े का फैमिली बिजनेस
सुशील कुमार मोदी का परिवार कपड़े के व्यवसाय से जुड़ा रहा है. वह रेडीमेड कपड़े का पैतृक व्यवसाय छोड़कर ही राजनीति में आए थे. मोदी ने 1987 में जेसी जॉर्ज से शादी की थी, उनके दो बेटे हैं. मोदी ने दो किताबें भी लिखी हैं - 'क्या बिहार भी बनेगा असम' और 'रिजर्वेशन'. उन्होंने 2004 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था और भागलपुर सीट से विजयी रहे थे. उनका ऐसे जाना भाजपा के लिए बड़े झटके के समान है. सुशील कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दुख प्रकट किया है.  

17 लाख की देनदारी भी 
मोदी अपने पीछे करोड़ों की दौलत छोड़ गए हैं. नेताओं की जन्मकुंडली रखने वाली वेबसाइट माय नेता इन्फो के अनुसार, सुशील कुमार मोदी के पास 5 करोड़ की संपत्ति है. मोदी के चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि उनके पास कुल 5,64,43,386 रुपए की संपत्ति है. जबकि कैश के नाम पर उनके पास केवल 42,500 रुपए हैं. सुशील मोदी ने भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) से 57,470 रुपए की बीमा पॉलिसी खरीदी थी. बीजेपी लीडर के पास 5 लाख रुपए की कीमत वाले सोने का आभूषण थे. 2019 में सुशील मोदी की तरफ से पेश हलफनामे में यह भी बताया गया कि उन्होंने नोएडा में 29 लाख रुपए की कीमत का एक फ्लैट खरीदा है. सुशील मोदी पर 17 लाख रुपए का कर्ज भी था. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

39 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

7 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

7 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

8 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

8 hours ago

बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

7 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

6 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

39 minutes ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

7 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

10 hours ago