होम / ऐसा भी होता है / 27 बार एंट्रेंस एग्जाम में बैठा ये करोड़पति कारोबारी, लेकिन हर बार हुआ Fail  

27 बार एंट्रेंस एग्जाम में बैठा ये करोड़पति कारोबारी, लेकिन हर बार हुआ Fail  

चीन के करोड़पति कारोबारी लियांग शी का कहना है कि लगातार मिली असफलता के चलते अब वह टूट गए हैं, लेकिन एक अंतिम प्रयास जरूर करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लिखने-पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती. चीन के करोड़पति कारोबारी (Chinese Businessman) लियांग शी (Liang Shi) पर ये बात बिल्कुल सटीक बैठती है. हालांकि, ये बात अलग है कि 56 साल के लियांग विश्वविद्यालय के एडमिशन टेस्ट में अब तक पास नहीं हो पाए हैं. हाल ही में उन्हें 27वीं बार असफलता का सामना करना पड़ा है. लियांग अपने खराब रिजल्ट से नाराज जरूर हैं, लेकिन अगले साल फिर वो इस एग्जाम में बैठेंगे.

750 में से 424 नंबर
बीते शुक्रवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में लियांग शी को 750 में से 424 नंबर मिले. जबकि चीन के किसी भी विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए कम से कम 458 नंबर चाहिए होते हैं. इस साल यूनिवर्सिटी एग्जाम में करीब 1.3 करोड़ छात्र बैठे थे, लेकिन लियांग एकमात्र ऐसे थे जो 56 साल की उम्र में भी एडमिशन का प्रयास कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में यूनिवर्सिटी में दाखिले की परीक्षा को 'गाओकाओ' कहा जाता है. ये बेहद मुश्किल परीक्षा मानी जाती है. आंकड़े बताते हैं कि साल 2021 में केवल 41.6% उम्मीदवारों को विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश मिल पाया था.

16 की उम्र में की थी शुरुआत
लियांग का कहना है कि उन्होंने एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने का सपना देखा था, लेकिन अब लगता है कि मेरा सपना कभी पूरा नहीं होगा. हालांकि, इसके बावजूद मैं अगले साल होने वाली परीक्षा में फिर से अपनी किस्मत आजमाऊंगा. लियांग ने पहली बार 1983 में 16 साल की उम्र में ये परीक्षा दी थी. 1992 तक उन्होंने अलग-अलग नौकरी करते हुए हर साल इसके लिए आवेदन किया. छात्र से कारोबारी बनने की शुरुआत लियांग शी के लिए 1990 के दौर में हुई, जब उन्होंने लकड़ी का होलसेल बिजनेस शुरू किया. एक साल के भीतर ही उन्होंने 10 लाख युआन कमा लिए और इसके बाद निर्माण सामग्री का बिजनेस में कदम रखा.

कॉलेज जाना लियांग का सपना
'गाओकाओ' के लिए पहले उम्र सीमा निर्धारित थी. 1992 में अपने आखिरी प्रयास के साथ ही लियांग उस सीमा को पार कर चुके थे, लेकिन चीनी सरकार ने 2001 में इस परीक्षा के लिए उम्र सीमा हटा दी, इसके बाद उन्होंने फिर से परीक्षाएं देनी शुरू कर दीं. लियांग शी की इच्छा शुरू से ही किसी प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में पढ़ने की थी. 2014 उन्होंने एक स्थानीय अखबार से कहा था कि यदि आप कॉलेज नहीं जाते, तो यह बहुत ही शर्मिंदगी वाली बात है. बिना उच्च शिक्षा के जीवन पूर्ण नहीं हो सकता. लियांग अगले साल एक बार फिर इस एग्जाम में शामिल होंगे, लेकिन ये शायद उनका अंतिम प्रयास होगा. उनका कहना है कि लगातार फेल होने के चलते अब वह खुद को हारा हुआ महसूस करने लगे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

41 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago