होम / ऐसा भी होता है / अमेरिका जाने की तलब में गिरफ्तार हुए 90,000 भारतीय, अमेरिकी एजेंसी का खुलासा!

अमेरिका जाने की तलब में गिरफ्तार हुए 90,000 भारतीय, अमेरिकी एजेंसी का खुलासा!

अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच लगभग 96,917 भारतीय लोगों को अमेरिका में घुसते हुए गिरफ्तार किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अमेरिका दुनिया के सबसे विकसित और ताकतवर देशों में से एक है और लगभग हर भारतीय नागरिक चाहता है कि वह एक बार तो अमेरिका जरूर जाए. वहीँ, अगर अमेरिका में जीवन बिताने का मौका मिले तो शायद ही कोई इंसान होगा जो इस मौके को ठुकरा दे. विदेश जाने की इच्छा रखने वाले भारतीय लोगों के लिए भी अमेरिका पहली पसंद होता है. हाल ही में अमेरिकी एजेंसी द्वारा एक ऐसा खुलासा किया गया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जायेंगे. 

5 साल में 5 गुना ज्यादा लोग हुए गिरफ्तार
अमेरिका की कस्टम और बॉर्डर सुरक्षा एजेंसी UCBP (US कस्टम्स एवं बॉर्डर प्रोटेक्शन) द्वारा जारी किये गए डेटा की मानें तो अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच लगभग 96,917 भारतीय लोगों को गैर कानूनी तौर पर अमेरिका में घुसते हुए गिरफ्तार किया गया है. अगर पिछले सालों को देखें तो यह आंकडा काफी भयानक नजर आता है क्योंकि गैर कानूनी तरीके से अमेरिका में घुसने की कोशिश में गिरफ्तार हुए भारतीय लोगों की संख्या में लगभग 5 गुना इजाफा हुआ है. साल 2019-2020 के बीच गैर कानूनी तरीके से अमेरिका में प्रवेश करने के चलते लगभग 19,883 भारतीय लोग गिरफ्तार हुए थे. साल 2020-21 के बीच यह संख्या 30,662 भारतीय लोगों तक पहुंच गई थी, वहीं इसके बाद साल 2021-22 में यह आंकड़ा 63,927 भारतीय लोगों तक जा पहुंचा था. 

Canada के बॉर्डर पर भी पकड़े गये भारतीय
अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच गिरफ्तार हुए 96,917 भारतीय लोगों में से 30,010 लोगों को कनाडा के बॉर्डर पर और 41,770 लोगों को मैक्सिको के बॉर्डर पर गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार किये गए लोगों को AM (नाबालिगों के साथ), FMUA (एक परिवार की इकाई में मौजूद व्यक्ति), अकेले व्यस्क और बिना किसी व्यस्क के बच्चों जैसी 5 विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है. गिरफ्तार किये गए लोगों में सबसे बड़ी संख्या अकेले वयस्कों की है. वित्त वर्ष  2023 के दौरान लगभग 84,000 भारतीय व्यस्क अमेरिका में गैर कानूनी रूप से घुसने के प्रयास में गिरफ्तार हुए थे और साथ ही 730 बच्चे ऐसे हैं जिनके साथ कोई भी व्यस्क नहीं है. 

इन कारणों से अमेरिका बना भारतीयों की पहली पसंद
जैसा कि हमने ऊपर कहा कि अमेरिका दुनिया के सबसे आधुनिक और विकसित देशों में से एक है, लेकिन हम 5 ऐसे कारण लेकर आये हैं जिनकी बदौलत अमेरिका भारतीय लोगों की पहली पसंद बन गया है. 

    ज्यादा सैलरी: हर आदमी अपने पेशे में ज्यादा पैसे कमाना चाहता है और अमेरिका में भारत के मुकाबले कहीं ज्यादा सैलरी और मजदूरी मिलती है और इसीलिए ज्यादातर भारतीय लोग अमेरिका जाकर अपने वित्तीय मौकों में बढ़ोत्तरी करना चाहते हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि अमेरिका में मजदूरी भी भारत से ज्यादा मिलती है. 

    बेहतर करियर: अमेरिका में बहुत सारी विभिन्न इंडस्ट्रीज मौजूद हैं और इसीलिए करियर के मौके भी ज्यादा और ज्यादा बेहतर हैं. इसके साथ ही अमेरिका में उद्यम के लिए भी काफी अनुकूल माहौल है और वहां इनोवेशन को ज्यादा महत्त्व दिया जाता है जिससे अमेरिका लोगों की पहली पसंद बन जाता है. 

    बेहतर शिक्षा: शिक्षा बहुत ही जरूरी उपकरण है और इसीलिए हर व्यक्ति ज्यादा बेहतर शिक्षा प्राप्त करना चाहता है. क्योंकि अमेरिका एक विकसित देश है इसलिए यहां पर बहुत से शानदार विश्वविद्यालय और एजुकेशनल इंस्टिट्यूट मौजूद हैं, जिन्हें दुनिया भर में अपनी काबिलियत के लिए जाना जाता है और इसीलिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले भारतीय विद्यार्थियों के लिए अमेरिका पहली पसंद बन जाता  है. 

    बिजनेस एवं उद्यम: जैसा की हमने आपको बताया कि अमेरिका में इनोवेशन को ज्यादा महत्त्व दिया जाता है और इसीलिए अमेरिका में बिजनेस का वातावरण काफी जबरदस्त है और अमेरिका आपके बिजनेस के लिए शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर भी उपलब्ध करवाता है. साथ ही वेंचर कैपिटल तक बेहतर पहुंच की वजह से कारोबार करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए भी अमेरिका पहली पसंद बन जाता है. 

    जीवन की बेहतर क्वालिटी: पैसे कमाने के साथ-साथ अच्छी और क्वालिटी लाइफ भी कई लोगों का सपना होती है. अमेरिका क्योंकि एक विकसित देश है इसलिये यहां आपको हेल्थकेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य सुविधाओं तक ज्यादा बेहतर पहुंच मिलती है और इसलिए भी अमेरिका बहुत से लोगों की पहली पसंद बन जाता है. 
 

यह भी पढ़ें: Apple के लिए कितना जरूरी है भारत? CEO Tim Cook ने दिया जवाब!

 

`


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हस्तशिल्प कारीगरों के लिए डिजिटल बाज़ार का विस्तार, My eHeart पहल से अब तक 5 करोड़ रुपये की आमदनी

नोएडा में आयोजित My eHeart Conclave में HCL फ़ाउंडेशन ने बताया—40 से अधिक क्लस्टर और 5,000 कारीगर अब सीधे खरीदारों से जुड़ रहे हैं

12-December-2025

भारत के PHWR विनिर्माण ढांचे से छोटे मॉड्यूलर रिऐक्टर कार्यक्रम को गति मिलने की उम्मीद

लोकसभा में जानकारी देते हुए केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि PHWR के लिए विशेष उपकरण सप्लाई करने वाले उद्योग बड़े SMR सिस्टम बनाने की क्षमता रखते हैं और कार्यक्रम के आगे बढ़ने के साथ इस प्रक्रिया में शामिल किए जाएंगे

11-December-2025

FY26 में MECs का आउटलुक स्थिर, लेकिन टैरिफ जोखिम और ग्लोबल दबाव से चुनौतियां बरकरार: Ind-Ra रिपोर्ट

एजेंसी ने बताया कि उसने अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा करते हुए उन कंपनियों पर नकारात्मक रेटिंग कार्रवाई की है, जिनकी क्रेडिट प्रोफाइल और तरलता में गिरावट की आशंका थी. हालांकि, ऐसी कार्रवाई का दायरा सीमित रहा है

11-December-2025

AMPIN Energy Transition West Bengal में 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी

कंपनी लगाएगी 1–2 गीगावॉट सोलर सेल प्लांट, राज्य में नए सोलर प्रोजेक्ट भी होंगे विकसित

10-December-2025

ICICI प्रुडेंशियल AMC का IPO 12 दिसंबर को खुलेगा, वैल्यूएशन लक्ष्य Rs 1.07 ट्रिलियन

तीन दिवसीय IPO, जिसकी कुल कीमत Rs 1.06 ट्रिलियन है, 12 दिसंबर से 16 दिसंबर के बीच निवेशकों के लिए खुला रहेगा

08-December-2025


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 hour ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

34 minutes ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

1 hour ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

18 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

16 hours ago