✕

होम / बिजनेस / Stock Market: बाजार लाल रंग की गिरफ्त से छूटे न छूटे, ये शेयर आज करा सकते हैं कमाई!

Stock Market: बाजार लाल रंग की गिरफ्त से छूटे न छूटे, ये शेयर आज करा सकते हैं कमाई!

शेयर बाजार की चाल आज कैसी रहेगी सटीक तौर पर कहना मुश्किल है, लेकिन कुछ शेयरों में तेजी के संकेत जरूर मिले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में बुधवार को भी गिरावट देखने को मिली. एशियाई बाजारों में नरमी और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की पूंजी निकासी के चलते बाजार पिछले सत्र में मिले सदमे से बाहर नहीं निकल पाया. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 45.46 अंक फिसलकर 73,466.39 पर बंद हुआ. एक समय ये गिरावट 437.93 अंकों तक पहुंच गई थी, लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ इसमें कुछ कमी आती गई. जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 22,302.50 पॉइंट्स पर सपाट बंद हुआ.  

इनमें आ सकती है तेजी
अब जानते हैं कि MACD ने आज के लिए क्या संकेत दिए हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) की मानें, तो Bosch के साथ-साथ Nesco, ABM International और Zydus Wellness में तेजी देखने को मिल सकती है. Bosch के शेयर कल के गिरावट वाले बाजार में भी  1.61% की बढ़त के साथ 30,085 पर बंद हुए. इस साल अब तक ये शेयर 34.11% का रिटर्न दे चुका है. Nesco के शेयर भी कल 3.26%, ABM International के 4.98% और Zydus Wellness के 3.63% की तेजी हासिल करने में कामयाब रहे. वहीं, MACD ने Inox Wind Energy, Linde India, Eicher Motors, Aegis Logistics और Apar Industries में मंदी का रुख दर्शाया है. 

ये भी पढ़ें - दुनिया की 3 दिग्गज कंपनियों की Haldiram's पर नजर, टेस्ट ने बनाया दीवाना या कुछ और है मामला?

इन पर भी रखें नजर
अब उन शेयरों पर नजर डालते हैं जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Bharat Forge, Hindustan Zinc, Crompton Greaves, ABB India, Siemens, United Spirits और Century Textiles का नाम शामिल है. भारत फोर्ज के पास 5000 करोड़ की ऑर्डर बुक है. कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बाबा कल्याणी (Baba Kalyani) का कहना है कि मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी का रक्षा कारोबार लगभग 60% बढ़ सकता है. जाहिर है, इससे निवेशकों का कंपनी में भरोसा भी बढ़ेगा. वहीं, Paytm, Dalmia Bharat, Ramco Cements, Berger Paints, और Syngene International के शेयरों में बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है. लिहाजा, इन शेयरों में निवेश को लेकर सावधान रहें. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

6 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

12 hours ago

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

13 hours ago

सितंबर में FII ने दो महीने की खरीदारी का 84% बेचा, वित्तीय क्षेत्र में हुए न्यूट्रल

घरेलू म्यूचुअल फंड में निवेश 25% बढ़कर ₹59,200 करोड़ पहुंचा, सितंबर में निफ्टी 50 में 6.1% की गिरावट

14 hours ago

पीएम गतिशक्ति के तहत ₹20.23 लाख करोड़ की 400 परियोजनाएं मंजूरी के लिए विचाराधीन

सड़क, रेलवे समेत कई बुनियादी ढांचा क्षेत्रों की परियोजनाओं का आकलन कर रहा नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 58 केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों समेत सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों का डेटा उपलब्ध

14 hours ago


बड़ी खबरें

ईंधन महंगा, खाद्य वस्तुओं पर दबाव; चार साल बाद थोक महंगाई 11% के पार

सितंबर के थोक महंगाई के आंकड़े संशोधित सूचकांक सीरीज के तहत जारी किए गए हैं. इस सीरीज में 2022-23 को आधार वर्ष बनाया गया है, ताकि अर्थव्यवस्था में हो रहे बदलावों को बेहतर तरीके से शामिल किया जा सके.

13 hours ago

YAAP Digital में नेतृत्व परिवर्तन, अंजन रॉय बने चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO

राज नायक ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों से दिया इस्तीफा, कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अंजन रॉय को सौंपी जिम्मेदारी

12 hours ago

IDBI बैंक पर Fairfax का होगा नियंत्रण, ₹52,878 करोड़ की डील को कैबिनेट की हरी झंडी

प्रस्तावित शर्तों के मुताबिक, IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री का सौदा मार्च 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. हालांकि, इसकी अंतिम प्रक्रिया संबंधित मंजूरियों और नियामकीय आवश्यकताओं पर निर्भर करेगी.

6 hours ago

केनरा बैंक का मुनाफा 8.4% बढ़कर ₹5,175 करोड़, शेयर में तेजी

बैंक की ओर से स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में कुल आय सालाना आधार पर 6.04% बढ़कर ₹40,931 करोड़ हो गई.

12 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: प्रमोटर परिवार का समानांतर साम्राज्य

बॉम्बे रेयॉन पर ₹7,358 करोड़ का सार्वजनिक धन बकाया रहते हुए कंपनी का अंत हो गया. तारापुर में एक समानांतर कपड़ा साम्राज्य अब भी चल रहा है. क्या बॉम्बे रेयॉन के कर्जदाताओं, परिसमापक और जांच एजेंसियों को इसकी जानकारी है?

16 hours ago